वल्टोहा सरपंच हत्याकांड मामले में एक शूटर की एनकाउंटर में मौत… एक पुलिसकर्मी घायल

by

अमृतसर :  वल्टोहा सरपंच जरमल सिंह हत्याकांड मामले में पंजाब पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने आरोपी शूटर का एनकाउंटर कर दिया है।

जानकारी के अनुसार, अमृतसर के जेठूवाल नहर के पास शूटर गूंगा को हथियार की बरामदगी के लिए लाया गया था।  इस दौरान गूंगा पुलिस पर फायरिंग करने लगा। इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में फायरिंग कर दी।

एनकाउंटर के समय शूटर द्वारा पुलिस पर की गई फायरिंग में एक पुलिसकर्मी घायल हो गया है। घायल पुलिसकर्मी को अमृतसर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, एनकाउंटर के दौरान पुलिस की गोली लगने से शूटर सुखराज सिंह गूंगा की मौत हो गई।

इसके पहले 12 जनवरी को पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से गिरफ्तार किया था, जिसके बाद उन्हें पंजाब लाया गया था और हथियार की बरामदगी और अन्य साथियों की गिरफ्तारी के लिए रिमांड पर लिया गया था।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान तरनतारन निवासी सुखराज सिंह और कर्मवीर के रूप में हुई थी। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया है कि उन्होंने यह हत्या किसी निजी रंजिश में नहीं, बल्कि विदेश में बैठे अपने आका और कुख्यात अपराधी प्रभ दासुवाल के इशारे पर की थी।

यह वारदात 4 जनवरी को हुई थी, जब तरनतारन जिले के वल्टोहा गांव के आम आदमी पार्टी के सरपंच जरमल सिंह एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए अमृतसर के वेरका स्थित मैरी गोल्ड मैरिज पैलेस पहुंचे थे। समारोह के दौरान दो युवक उनके पास आए और बेहद करीब से उनके सिर में गोली मार दी। गोली लगते ही सरपंच मौके पर ही गिर पड़े। अचानक हुई इस वारदात से मैरिज पैलेस में अफरा-तफरी मच गई और लोग इधर-उधर भागने लगे।

घायल अवस्था में सरपंच को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इस हत्या के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई थी और लोगों में भारी रोष देखने को मिला था। सरपंच की हत्या को लेकर राजनीतिक माहौल भी गर्मा गया था और कानून-व्यवस्था पर सवाल उठने लगे थे।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

दिल्ली के बाद अब पंजाब की जनता भी पाएगी अहंकार, झूठ, बांटने तथा भ्रष्टाचार की राजनीति से छुटकारा : तीक्ष्ण सूद

होशियारपुर /दलजीत अजनोहा : पूर्व कैबिनेट मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता तीक्ष्ण सूद द्वारा जारी प्रेस नोट में दिल्ली में आम आदमी पार्टी के सफाए तथा भाजपा के दो तैहाई से ज्यादा बहुमत प्राप्त...
article-image
पंजाब

पावरकॉम पेंशनर एसोसिएशन की बैठक आयोजित 

गढ़शंकर, 5 अगस्त : पावरकाॅम    पेंशनर एसोसिएशन मंडल गढ़शंकर की मासिक बैठक इंजीनियर कमलदेव की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान मुख्य वक्ता कुलविंदर सिंह अटवाल सर्किल अध्यक्ष नवांशहर, अश्विनी कुमार सर्कल सचिव नवांशहर, ...
article-image
पंजाब

डीटीएफ द्वारा भीड़ तंत्र द्वारा अध्यापकों को दहशतजदा करने का सख्त नोटिस

स्कूलों में दहशत के स्थान पर सकारात्मक शिक्षा माहौल बनाने का सुझाव गढ़शंकर :  डैमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट (डीटीएफ) के प्रांतीय अध्यक्ष विक्रम देव सिंह, महासचिव मुकेश कुमार तथा वित्तीय सचिव अश्वनी अवस्थी ने पंजाब...
article-image
पंजाब , समाचार

आज कुल 39 उम्मीदवारों ने किए नामांकन पत्र दाखिल,सबसे अधिक आप ने 15 उम्मीदवारों के भरे नामांकन

बीजेपी ने 7,अकाली दल ने 9,कांग्रेस ने 3 ओर पांच आजाद ने किए नामांकन पत्र दाखिल किए सतलुज ब्यास टाईमस (नंगल) कौंसिल चुनवों के नामांकन पत्र दाखिल करने के चौथे दिन मंगलवार को कुल...
Translate »
error: Content is protected !!