नेश्नल लॉ फेस्ट: नवनीत, मृणालिनी, ऋषभ, आदित्य जीते

by

होशियारपुर : पंजाब यूनिवर्सिटी स्वामी सर्वानंद गिरी रिजनल सेंटर के बीए-एलएलबी के के विद्यार्थियों ने रयात कॉलेज ऑफ लॉ रैल माजरा द्वारा आयोजित सूट्स नेशनल लॉ फर्स्ट में आयोजित मुकाबलों में बेहतरीन प्रदर्शन कर प्रथम स्थान हासिल किए। विजेता विद्यार्थियों को रिजनल सेंटर के डायरेक्टर डॉ एचएस बैंस की ओर से विशेष तौर पर सम्मानित किया गया।
इस संबंध में जानकारी देते हुए यूआईएस के कोऑर्डिनेटर डॉ. ब्रजेश शर्मा ने बताया कि रयात कॉलेज में हुए नेशनल लॉ फेस्ट में पी यू एस एस जी आर सी के बीए-एलएलबी 10वें सेमेस्टर के ऋषभ प्रताप सिंह ने सर्वश्रेष्ठ प्रपोजिशन ऑथर का खिताब हासिल किया जबकि छठे सेमेस्टर की नवनीत कौर ने सर्वश्रेष्ठ को-ऑथर का खिताब हासिल किया। दूसरे सेमेस्टर की छात्रा मृणालिनी लॉ क्विज की विजेता रही। दूसरे सेमेस्टर के ही छात्र आदित्य बख़्शी को बेस्ट क्लाइंट घोषित किया गया।
निदेशक डॉ. बैंस ने विजेता रहे विद्यार्थियों को शाबाशी देते हुए उन्हें और बेहतर करने के लिए प्रेरित किया तथा उनकी इस सफलता के लिए यूआईएलएस के कोऑर्डिनेटर व प्राध्यापकों को बधाई दी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

शिरोमणी अकाली दल ने पूर्व गृह मंत्री बूटा सिंह पर जातिवादी टिप्पणी करने के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने के लिए राजा वडिंग के खिलाफ एसएसपी को दी लिखित शिकायत

तरनतारन :  शिरोमणी अकाली दल ने पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष (पीपीसीसी) अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग के खिलाफ पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री बूटा सिंह पर जातिवादी और अनुसूचित जाति समुदाय के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने...
article-image
पंजाब

सब्जी मंडी गढ़शंकर में मार्केट फीस, लाईसैसों में भ्रष्टाचार व फंडज के दुरपयोग के आरोप लगाते काहन चंद ने उपाध्यक्ष पद से दिया अस्तीफा

गढ़शंकर: सब्जी मंडी एसोसिएशन गढ़शंकर के उपाध्यक्ष काहन चंद ने सब्जी मंडी गढ़शंकर में बड़े स्त्तर पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए अपने पद से अस्तीफा दे दिया। काहन चंद के मुताविक मेरे दुारा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मिनिमम बैलेन्स रखने का झंझट खत्म, इन 5 बैंकों में नही लगेगा जुर्माना

मिनिमम बैलेंस ना रखने पर लगने वाली पेनाल्टी लंबे समय से बैंक ग्राहकों की परेशानी का कारण रही है। कई बार ग्राहक की जेब से बिना जानकारी के शुल्क कट जाता है। लेकिन अब...
Translate »
error: Content is protected !!