हिम गौरव आईटीआई में विश्व क्षय रोग दिवस पर लगाया जागरूक कैम्प : डॉक्टरों ने हिम गौरव के वच्चों व स्टाफ को क्षय रोग जैसी घातक बीमारी से वचने के उपाय ,ईलाज व शुरूआती लक्षणों के बारे में किया जागरूक

by

ऊना :भारत सरकार व हिमाचल सरकार द्वारा संचलित हिम गौरव आईटीआई सन्तोषगढ़ में गत दिवस राष्ट्रीय क्षय रोग अन्मूलन कार्यक्रम, हिमाचल प्रदेश के तहत स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग खण्ड वस्देहड़ा द्वारा विश्व क्षय रोग दिवस पर जागरूक कैम्प का आयोजन किया गया। जिसमें स्वास्थ्य केन्द्र सन्तोषगढ़ के डॉक्टरों के द्वारा हिम गौरव के वच्चों व स्टाफ को क्षय रोग जैसी घातक बीमारी से वचने के उपाय व ईलाज के साथा साथ इस बीमारी के शुरूआती लक्षणों के बारे में भी जागरूक किया । इस कार्यक्रम के दौरान डॉ ललित स्वास्थ्य अधिकारी सन्तोषगढ़ ने सभी मौजूदा भागीदारो को सम्बोन्धित करते हुए कहा कि टी. वी. का ईलाज हर सरकारी अस्पताल में मुफत किया जाता है और इसके लक्ष्ण होने पर हम सबको रोगी का सहयोग करना चाहिए और न ही किसी को इस बीमारी के बारे में नाकारात्मक सुझाव देने चाहिए रोगी के साथ हमेशा ही साकारात्मक विषय पर बात करें । उन्होने कहा कि टी.वी. जैसी घातक बीमारी के साथ लड़ने के लिए हमें एक जुट होकर एक दूसरे के साथ साथ सरकार का भी सहयोग देना होगा। अगर आप सहयोग करेगें स्वस्थ रहेगें तभी तो एक कुशल कारीगर वन सकेगें। इस मौके पर हिम गौरव आई टी आई के निदेशक सतीश जोशी ने स्वस्थ्य विभाग से आए हुए डा. ललित , रघुवीर कौर परिवार स्वस्थ्य अधिकारी , दिनेश कुमार स्वस्थ्य कार्यकर्ता व अश्वनी कुमार स्वस्थ्य कार्यकर्ता का वच्चो व स्टाफ को टी.वी. जैसी घातक बीमारी के बारे में जागरूक करने पर धन्यवाद किया तथा अश्वाशन दिया कि उनके द्वारा दिए गए मार्ग दर्शन पर खरे उतरने का प्रयास करेगें तथा सदा उनका सहयोग करेगें। इस कार्यक्रम में उनके साथ हिम गौरव आई टी आई से प्रबन्धक रणवीर सिंह, ग्रुप अनुदेशक मुकेश कुमार, पलेसमैन्ट अधिकारी निशान्त जोशी, अनुदेशक सतीश कुमार, तरूण, प्रभजोत सिंह, नवीन , सौरभ, राजीव, जसवन्त सिंह, सुशान्त, मनीश कुमार व मैडम ममता भी उपस्थित थे।

फोटो कैप्शन

विश्व क्षय रोग दिवस पर जागरूक कैम्प के दौरान हिम गौरव आई टी आई के ट्रेनियों व स्टाफ को सम्वोधित करते हुए स्वास्थ्य अधिकारी डाक्टर ललित ।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

पटवारघर जाने की जरूरत नहीं : हस्ताक्षर सहित घर बैठे आनलाइन मिलेंगे दस्तावेज

एएम नाथ । शिमला :  हिमाचल प्रदेश में आम लोगों को आसानी से सुविधाएं देने के लिए कई सेवाओं को आनलाइन किया जा रहा है। कई तरह की सेवाओं के बीच अब जल्द ही...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जस्टिस अजय मोहन गोयल ने किया लाईब्रेरी बुक हब में अधोसंरचना स्तरोनयन एवं आधुनिकीकरण कार्य का लोकार्पण

सोलन :  पुराना उपायुक्त कार्यालय सोलन में स्थापित ‘लाईब्रेरी बुक हब’ में अधोसंरचना स्तरोनयन एवं आधुनिकीकरण कार्य का हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति अजय मोहन गोयल आज यहां लोकार्पण किया।    ...
article-image
हिमाचल प्रदेश

*ग्रामीण स्वाद महोत्सव- पोषण, परंपरा और महिला सशक्तिकरण का जीवंत संगम: DC हेमराज बैरवा*

दाड़ी में फैली पारंपरिक स्वाद के संग महिला सशक्तिकरण की खुशबू धर्मशाला, 17 अक्टूबर: जिला प्रशासन कांगड़ा द्वारा आज दाड़ी मेला ग्राउंड में ग्रामीण स्वाद महोत्सव का आयोजन किया गया। यह आयोजन न केवल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पैरागाॅन निट्स लिमिटेड में भरे जाएंगे हेल्पर के 5 पद

रोहित जसवाल।  ऊना, 7 फरवरी। पैरागाॅन निट्स लिमिटेड ऊना द्वारा हेल्पर के 5 पद भरे जाएंगे। इन पदों के लिए साक्षात्कार 10 फरवरी को प्रातः 10.30 बजे पैरागाॅन निट्स लिमिटेड, रामनगर गांव ठठल में...
Translate »
error: Content is protected !!