वसूली के चक्कर में उद्योगों का पलायन, रोजगार और निवेश पर संकट: जयराम ठाकुर

by

प्लाट आवंटन में वसूली, टैक्स पर टैक्स से उद्योगों का मनोबल टूटा: जयराम

प्रदूषण से लोग त्रस्त, सरकार वसूली में मस्त: नालागढ़ में जयराम का हमला

एएम नाथ। सोलन/नालागढ़ : पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर औद्योगिक क्षेत्र में वसूली का नेटवर्क चलाने और उद्योगों के हितों की अनदेखी करने का आरोप लगाया है। नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों के सम्मान सम्मेलन में शामिल होने बद्दी पहुंचे जयराम ठाकुर ने नालागढ़ में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि सरकार की कथित अराजकता के कारण प्रदेश से उद्योगों के पलायन का खतरा बढ़ रहा है। इससे निवेश, राजस्व और रोजगार की संभावनाएं प्रभावित होंगी।
जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया कि सरकार और उसके संरक्षण में कुछ लोग उद्योगों से वसूली कर रहे हैं। औद्योगिक क्षेत्रों में प्लाटों के आवंटन के नाम पर करोड़ों रुपये की वसूली किए जाने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि कुछ ‘खास अधिकारियों’ की तैनाती के जरिए इंडस्ट्रीज का अलग तरीके से दोहन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि एक ओर उद्योगों पर वसूली का दबाव है, वहीं दूसरी ओर टैक्स पर टैक्स लगाकर सरकार औद्योगिक इकाइयों का मनोबल तोड़ रही है।
उन्होंने कहा कि व्यवस्था परिवर्तन का नारा देने वाली सरकार उद्योगों के लिए अनुकूल माहौल बनाने में विफल रही है। उनके अनुसार उद्योगों के पलायन से प्रदेश को मिलने वाला आर्थिक लाभ और रोजगार के अवसर कम होंगे। इसका सीधा असर राज्य की आर्थिकी और युवाओं के भविष्य पर पड़ेगा।
नेता प्रतिपक्ष ने औद्योगिक क्षेत्रों में प्रदूषण की स्थिति पर भी सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि प्रदूषण के कारण लोगों का जीना मुश्किल हो गया है और स्थानीय लोग लगातार धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन सरकार गंभीरता से कार्रवाई नहीं कर रही। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश की बड़ी फार्मा इंडस्ट्री भी यहां से जाने को मजबूर हो रही है।
जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री से आरोप-प्रत्यारोप के बजाय प्रदेशवासियों के हितों पर ध्यान देने की अपील की। उन्होंने कहा कि उद्योग बाहर गए तो निवेश का माहौल खराब होगा, राज्य का राजस्व घटेगा और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर भी कम होंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मैहतपुर में 116 करोड़ रुपये की लागत से 45 विकासात्मक परियोजनाओं के उद्घाटन व शिलान्यास मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने किए

ग्रामीण क्षेत्रों के सामाजिक-आर्थिक विकास में सहकारी समितियों की महत्वपूर्ण भूमिका: जय राम ठाकुर ऊना, 19 नवंबर – सहकारी समितियां ग्रामीण क्षेत्रों के सामाजिक-आर्थिक उत्थान के साथ-साथ सरकार द्वारा चलाई जा रही सार्वजनिक वितरण...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

मंडी के रण में उतरेंगे विक्रमादित ? प्रतिभा की जगह पीडब्ल्यूडी मंत्री का नाम आगे भेजा ! कंगना के खिलाफ युवा वोटर्स पर कांग्रेस का फोकस ….

एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल में लोकसभा चुनाव के लिए टिकट फाइनल करने से पहले कांग्रेस ने रणनीति में बड़ा बदलाव किया है। शनिवार को दिल्ली में हुई हिमाचल कांग्रेस की को-ऑर्डिनेशन कमेटी की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नेशनल क्रश तो कई होंगे मगर नेशनल ट्रस्ट सिर्फ और सिर्फ मोदी : अनुराग ठाकुर

एएम नाथ। हमीरपुर  : केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर समय-समय पर विपक्षियों के आरोपों का पलटवार करते रहते हैं। बीते दिनों उन्होंने सीएम सुक्खू पर नोट के बलबूते सत्ता हथियाने की साजिशों के आरोपों पर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सधारी गांव की डूबती पुलिया, पांगी की डूबती उम्मीदें  – विधायक जनक राज ने सरकार को घेरा

एएम नाथ। चम्बा  :  पांगी विधानसभा क्षेत्र में स्थित ग्राम पंचायत शूण के सधारी गांव की पुलिया से प्रतिदिन जान जोखिम में डालकर गुजरते ग्रामीणों की स्थिति अत्यंत गंभीर और चिंताजनक है। यह आरोप...
Translate »
error: Content is protected !!