24 अक्टूबर को होगा चम्बा में जिला स्तरीय रेड क्रॉस मेला

by

रेड क्रॉस मेले में स्वास्थ्य, स्वच्छता और पौष्टिक आहार का संदेश

रेड क्रॉस मेले में रक्तदान शिविर, विद्यार्थियों की भी होगी भागीदारी

एएम नाथ। चंबा : जिला स्तरीय रेड क्रॉस मेले का आयोजन 24 अक्तूबर को किया जाएगा। इस बार मेले के साथ ईट राइट मेले का भी संयुक्त रूप से आयोजन होगा। उपायुक्त एवं जिला रेड क्रॉस सोसायटी के अध्यक्ष मुकेश रेपसवाल ने सोमवार को बचत भवन चंबा में मेले की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मेले का उद्देश्य जनसेवा और सामाजिक सहभागिता के साथ आमजन को स्वास्थ्य, स्वच्छता, पौष्टिक आहार तथा सुरक्षित खाद्य पदार्थों के प्रति जागरूक करना है।
उपायुक्त ने बताया कि मेले में विभिन्न सरकारी विभागों, बैंकों, विद्युत परियोजनाओं, शैक्षणिक संस्थानों, स्वयं सहायता समूहों तथा निजी संस्थाओं की ओर से प्रदर्शनियां और स्टॉल लगाए जाएंगे। सरकारी एवं निजी विद्यालयों के विद्यार्थी भी विभिन्न स्टॉल लगाकर मेले में भागीदारी करेंगे। स्टॉलों पर खान-पान की सामग्री के साथ खेलकूद एवं मनोरंजक गतिविधियां भी आयोजित की जाएंगी।
उन्होंने उपनिदेशक उच्च शिक्षा को विद्यार्थियों की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। स्थानीय व्यंजनों और पौष्टिक आहार को विशेष रूप से प्रोत्साहित करने पर भी जोर दिया गया। साथ ही प्लास्टिक की प्लेटों के स्थान पर पत्तलों के इस्तेमाल और कार्यक्रम स्थल पर स्वच्छता व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए।
मेले में जिले के सभी बाल देखभाल केंद्रों के बच्चों की सहभागिता भी सुनिश्चित की जाएगी। विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से बच्चों और आमजन को रेड क्रॉस के मानवीय सरोकारों, स्वास्थ्य, स्वच्छता और सामाजिक सेवा के प्रति जागरूक किया जाएगा। मेले में रक्तदान शिविर भी आयोजित होगा।
बैठक में अधिकारियों को सभी तैयारियां समयबद्ध ढंग से पूरी करने तथा आपसी समन्वय से मेले को सफल एवं व्यवस्थित बनाने के निर्देश दिए गए। बैठक का संचालन सहायक आयुक्त मनमोहन सिंह ने किया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

हमले के वक्त नहीं दिखे 175 मुलाजिम : रंधावा और पुलिसकर्मियों की हरकतें संदिग्ध – बिक्रम मजीठिया

अमृतसर :  अमृतसर में गोल्डन टेंपल के बाहर सजा पूरी कर रहे सुखबीर बादल पर हुए हमले के मामले में अकाली दल ने एक बार फिर पुलिस प्रशासन पर सवाल उठाए हैं। बिक्रम मजीठिया...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

साईकल स्वार को युवक को तेज रफतार टिप्पर दुारा टक्कर मारने से युवक की मौके पर मौत : देर शाम तक पुलिस ने नहीं किया था मामला दर्ज

लोगो ने रात करीव बारह वजे तक जाम लगाकर टिप्पर चालक और मालिक को ग्रिफतार कर मामला दर्ज करने की की मांग गढ़शंकर । गढ़शंकर नंगल रोड़ पर शहर में पेट्रोल पंप के निकट...
हिमाचल प्रदेश

21 अगस्त से शुरू हो सकता है हिमाचल विधानसभा का मानसून सत्र

3 सितंबर तक चलने की संभावना, लंबे सत्र की तैयारी में जुटा विधानसभा सचिवालय मानसून सत्र में अहम विधेयकों के साथ उपाध्यक्ष पद पर भी हो सकता है फैसला एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बाग़ी विधायकों को फ़ोन करके वापस बुला रहे हैं कांग्रेस के नेता, प्रतिभा सिंह को चुनाव लड़ने के लिए मना रहे हैं कांग्रेस के आला नेता : जयराम ठाकुर

विधान सभा चुनाव में सम्मान निधि के फ़र्ज़ी फार्मों  का जवाब नहीं दे पास रहे थे नेता प्रधानमंत्री के नेतृत्व में काम करना चाह रहे हैं देश के नेता,  जो लोग राजनैतिक सुचिता  की...
Translate »
error: Content is protected !!