वाइन और बीयर : कर्मचारी पी सकते ऑफिस टाइम के दौरान : हरियाणा के गुरुग्राम या किसी अन्य इलाके के कॉर्पोरेट कार्यालयों में बीयर और वाइन परोसने की अनुमति

by

गुरुग्राम : विदेशों में कर्मचारी ऑफिस टाइम के दौरान शराब का सेवन कर सकते हैं। ऐसी कई विदेशी कंपनियां हैं जो अपने कर्मचारियों को ऑफिस टाईम के दौरान शराब के सेवन की छूट देती हैं। अब भारत के राज्य हरियाणा में भी ऐसा हो सकेगा। हरियाणा में नई राज्य शराब नीति के तहत हरियाणा के गुरुग्राम या किसी अन्य इलाके के कॉर्पोरेट कार्यालयों में शराब परोसने की अनुमति दे दी गई है। हालांकि, कॉर्पोरेट कार्यालयों में केवल कम मात्रा वाले अल्कोहल पेय जैसे वाइन और बीयर ही परोसे जा सकते हैं ।
नई शराब नीति के तहत कॉरपोरेट दफ्तरों में कम से कम 2,000 वर्ग फुट का कैंटीन या भोजनालय होना जरूरी होगा। हरियाणा कैबिनेट ने मंगलवार को नई आबकारी नीति 2023-24 को मंजूरी दी थी। जिसके तहत खुदरा परमिट शुल्क लगाया गया है और सरकार का लक्ष्य पर्यावरण और पशु कल्याण कोष के लिए 400 करोड़ रुपये जुटाना है। देशी शराब और आईएमएफएल पर उत्पाद शुल्क की दरों में भी मामूली वृद्धि की गई है। सरकार ने कहा कि उसका लक्ष्य पर्यावरण और पशु कल्याण के लिए 400 करोड़ रुपये एकत्र करना ह।
नई नीति में देशी शराब, भारत में बनी विदेशी शराब और आयातित विदेशी शराब के मूल कोटे में बढ़ोतरी की गई है। इसके साथ ही देशी शराब और आईएमएफएल पर उत्पाद शुल्क की दरों में भी मामूली वृद्धि की गई है। बयान में कहा गया है कि वृद्धि का उद्देश्य उत्पाद शुल्क राजस्व को बढ़ावा देना है।
नई नीति में ईज ऑफ डूइंग बिजनेस के लिए जिला स्तर पर आईएफएल (बीआईओ) के लेबल का भी नवीनीकरण किया जाएगा, साथ ही, एमएसएमई क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए छोटी (क्राफ्ट) ब्रुअरीज की लाइसेंस फीस कम कर दी गई है। राज्य में वाइनरी को बढ़ावा देने के लिए वाइनरी के पर्यवेक्षी शुल्क को कम कर दिया गया है। बयान में कहा गया है कि यह निर्णय लिया गया है कि पंचकूला में श्री माता मनसा देवी मंदिर के आसपास अधिसूचित पवित्र क्षेत्रों और उन गांवों में जहां ‘गुरुकुल’ चल रहे हैं, शराब के ठेके नहीं खोले जाएंग।
अल्कोहल की कम मात्रा वाले पेय पदार्थों को बढ़ावा देने के लिए, रेडी-टू-ड्रिंक पेय पदार्थों और बीयर पर माइल्ड और सुपर माइल्ड श्रेणियों के तहत उत्पाद शुल्क घटा दिया गया है।
पब कैटेगरी (एल-10ई) के लिए लाइसेंस शुल्क, जो केवल बीयर और वाइन के उपभोग के लिए है, को और कम कर दिया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

शहीद-ए-आजम स.भगत सिंह फुटबॉल क्लब द्वारा आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट संपन्न – धमाई की टीम ने चक सिंगा की टीम को 2 गोल से हराकर प्रतियोगिता पर किया कब्जा

गढ़शंकर 29 नवंबर -शहीद-ए-आजम स.भगत सिंह फुटबॉल क्लब गढ़शंकर द्वारा 25 नवंबर को सीनियर सेकेंडरी स्कूल गढ़शंकर के मैदान में आयोजित किया जा रहा 15वां फुटबॉल टूर्नामेंट आज सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। इस मौके...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्लास्टिक प्रबंधन इकाई से 12 पंचायतें होंगी प्लास्टिक मुक्त : केवल सिंह पठानिया

सिहुवां में 19.50 लाख के विकास कार्यों का लोकार्पण, शीघ्र बनेगा पीएचसी सिहुवां का अपना भवन एएम नाथ। शाहपुर, 2 मार्च। आज केवल सिंह पठानिया, विधायक शाहपुर एवं उपमुख्य सचेतक ने शाहपुर विधानसभा क्षेत्र...
article-image
पंजाब

वीरू हत्याकांड : तीन आरोपियों सहित टारगेट किलिंग गैंग के 8 गिरफ्तार : 10 पिस्तौल व कारतूस बरामद

पटियाला।संजय कॉलोनी निवासी नाबालिग वीरू सिंह के कत्ल के तीन आरोपितों सहित पटियाला पुलिस ने 9 सदस्य टारगेट किलिंग व रंगदारी गिरोह को पकड़ा है। मृतक के पिता पाली सिंह ने इलाके में अवैध...
article-image
हिमाचल प्रदेश

2 लोगों की मौत : ड्राइवर ने खोया कंट्रोल तो कार पलटकर सड़क से नीचे जा गिरी

रोहित भदसाली। शिमला  :  हिमाचल प्रदेश के शिमला में एक कार के पलटकर सड़क से नीचे गिर जाने से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस ने रविवार...
Translate »
error: Content is protected !!