वार्ड नंबर 23 को मिली सौगात: सेक्टर 35 के पार्कों में निर्मित 3 ‘गैज़ेबो’ (हट) जनता को समर्पित, पार्कों में लगाए गए 200 नए बेंच

by

पुनीत महाजन l चंडीगढ़ : वार्ड नंबर 23 के विकास कार्यों को गति देते हुए क्षेत्रीय पार्षद प्रेमलता के प्रयासों से सेक्टर 35 के विभिन्न पार्कों में नवनिर्मित तीन आकर्षक हट (गैज़ेबो) आज स्थानीय निवासियों को समर्पित कर दी गईं। इसके साथ ही पूरे वार्ड के पार्कों और सार्वजनिक स्थानों पर जनता की सुविधा के लिए 200 नए बेंच भी स्थापित किए गए हैं।
इन तीन आधुनिक गैज़ेबो (हट) का निर्माण सेक्टर 35 के प्रमुख पार्कों—संपर्क सेंटर वाले पार्क, 35-डी मार्केट के समीप वाले पार्क और बी.बी.एम.बी. (BBMB) पार्क में किया गया है। इन हटों में बैठने के लिए आरामदायक बेंचों की व्यवस्था भी की गई है, जिससे अब बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को मौसम की मार से राहत मिलेगी और वे पार्कों में सुकून के पल बिता सकेंगे।
इस उद्घाटन समारोह के अवसर पर बड़ी संख्या में वार्ड वासियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया और विकास कार्यों की सराहना की। इस दौरान नगर निगम के एस.डी.ओ. (SDO) किरणदीप और जे.ई. (JE) राजेंद्र सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, जिनमें सर्वश्री सेवा सिंह एस.एस. तुंग,विक्रम चोपड़ा, राजेश राय, लोकेश चोपड़ा, राज अरोड़ा के साथ-साथ अनीता , मीनू, ऊषा, आलऐप , निर्मल, प्रवीण, जसरूप तुली , मंजीत एवं अन्य प्रमुख निवासियों ने शामिल होकर पार्षद के इस जनहित प्रयास का स्वागत किया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला में पटवारियों के 20 पद सेवानिवृत्त अधिकारियों से भरे जाएंगे…..27 जनवरी तक कर सकते हैं आवेदन

रोहित जसवाल।  ऊना, 20 जनवरी। उपायुक्त कार्यालय ऊना में राजस्व विभाग से सेवानिवृत्त अधिकारियों से 20 पद पटवारियों के पारिश्रमिक आधार पर भरे जाएंगे। इस संबंध में जानकारी देते हुए उपायुक्त जतिन लाल ने...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

आय से अधिक संपत्ति केस में मजीठिया को अभी नहीं मिली राहत : 2 फरवरी को अगली सुनवाई

नई दिल्ली, 19 जनवरी । आय से अधिक संपत्ति के मामले में शिरोमणि अकाली दल के नेता और पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया को फिलहाल सुप्रीम कोर्ट से कोई राहत नहीं मिली है। सुप्रीम...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ग्रामीण विकास मंत्री वीरेंद्र कंवर ने ट्रैफिक नियम मानने वालों को बांटे फूल

कंवर की अध्यक्षता में प्रैस क्लब ऊना ने सड़क सुरक्षा माह के तहत किया कार्यक्रम का आयोजन ऊना (29 जनवरी)- ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने आज ट्रैफिक नियमों का पालन...
article-image
पंजाब

वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स’ द्वारा खन्ना का सम्मान पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने खन्ना को दी बधाई

होशियारपुर 1 मार्च  : पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना को वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स’ द्वारा सम्मानित करने पर पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने खन्ना को बधाई दी है। गौरतलब है कि पूर्व...
Translate »
error: Content is protected !!