ग्रामीण विकास मंत्री वीरेंद्र कंवर ने ट्रैफिक नियम मानने वालों को बांटे फूल

by
कंवर की अध्यक्षता में प्रैस क्लब ऊना ने सड़क सुरक्षा माह के तहत किया कार्यक्रम का आयोजन
ऊना (29 जनवरी)- ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने आज ट्रैफिक नियमों का पालन करने वाले वाहन चालकों को फूल देकर सम्मानित किया। प्रैस क्लब ऊना व परिवहन विभाग द्वारा मिलकर आयोजित इस जागरूकता कार्यक्रम में वीरेंद्र कंवर ने समूर कलां मंदिर के पास वाहन चालकों से ट्रैफिक नियमों की अनुपालना सुनिश्चित करने की अपील की।
इस अवसर पर वीरेंद्र कंवर ने कहा कि वाहन चलाते समय हमेशा सीट बैल्ट का प्रयोग करें, तेज रफ्तार व नशे में वाहन न चलाएं, संगीतमय उपकरणों का वाहनों में प्रयोग न करें। इसके अतिरिक्त वाहनों में ओवरलोडिंग करने से बचें क्योंकि ओवरलोडिंग अकसर दुर्घटनाओं का कारण बनती है, जिसमें बहुमूल्य जान की क्षति होती है। ग्रामीण विकास मंत्री ने दो पहिया वाहनों चालकों से ट्रिप्पल राइडिंग न करने व हेल्मेट का प्रयोग करने की अपील की।
वीरेंद्र कंवर ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं को रोकने व सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूकता लाने के लिए समय-समय पर इस प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी प्रति वर्ष काफी संख्या में लोगों की अकस्मात मौत का कारण बनती है, जिन्हें रोकने का एकमात्र उपाय है कि हम सभी ट्रैफिक नियमों का पालन करें।
ग्रामीण विकास मंत्री ने कहा कि माता-पिता को भी जागरूक होना पड़ेगा ताकि नाबालिग बच्चों को किसी भी प्रकार का वाहन चलाने न दें, जिससे दुर्घटनाओं को रोका जा सके। अधिकतर दुर्घटनाओं में दोपहिया वाहन चालक हादसों का शिकार होते हैं, जिनमें युवाओं की मृत्यु होती है।
इस जागरूकता अभियान के तहत आरटीओ रमेश चंद कटोच, एआरटीओ राजेंद्र कौशल व सचिंदर सहित प्रैस क्लब ऊना के अध्यक्ष सुरिंदर शर्मा, महासचिव जितेंद्र कंवर, जिला परिषद सदस्य कृष्ण पाल, जिला भाजपा अध्यक्ष मनोहर लाल शर्मा सहित क्लब के अन्य सदस्यों ने भी ट्रैफिक नियमों की पालना करने वालों को गुलाब के फूल भेंट किए।
कमर्शियल वाहनों के रखरखाव व फिटनैस बारे किया जागरुक
इससे पहले आरटीओ रमेश चन्द कटोच ने सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा अभियान के तहत आज यहां ट्रक यूनियम एवं पार्किंग परिसर में वाहन चालकों व मालिकों को कमर्शियल मालवाहक एवं यात्री वाहनों की नियमित जांच, उचित तकनीकी रखरखाव व वाहन फिटनैस बारे जानकारी दी। इसके अतिरिक्त यातायात नियमों में कानूनी प्रावधानों बारे भी विस्तृत जानकारी दी गई।
आरटीओ ने बताया वाहनों का नियमित तकनीकी जांच करवाई जाए तथा बिना पासिंग व इंश्योरैंस के वाहन चलाने का जोखिम न लें। मालिक भी प्रशिक्षित वाहन चालकों को ही वाहन चलाने दें। वाहन चलाते समय चालक मोबाइल प्रयोग न करें, रात के समय डिप्पर का इस्तेमाल करें, रेट्रो रिफलैक्टर टेप लगाएं, नशा कर गाड़ी न चलाएं, छोटे वाहनों को पास दें, अच्छे नागरिक का दायित्व निभाते हुए सड़क हादसे में घायल व्यक्ति की सहायता करें। इसके अलावा ई परिवहन व्यवस्था के माध्यम से ऑनलाइन परमिट, पासिंग, लाइसेंस प्रणाली आदि सुविधाओं का लाभ उठाएं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

पहाड़ी क्षेत्रों में अब नेशनल हाईवे से एक मीटर नीचे भवनों का होगा निर्माण

एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल के प्लानिंग और स्पेशल एरिया के पहाड़ी क्षेत्रों में अब नेशनल हाईवे से एक मीटर नीचे भवनों का निर्माण होगा।  सरकार ने हिमाचल में वैली व्यू को बचाने के लिए...
article-image
हिमाचल प्रदेश

तकनीकी शिक्षा मंत्री ने काठगढ़ महादेव की पूजा-अर्चना के साथ किया ‘इंदौरा उत्सव’ का शुभारंभ

चिट्टे के खिलाफ जागरूकता रैली को दिखाई हरी झंडी, उत्सव का पहला दिन रहा पंजाबी गायक गुरनाम भुल्लर के नाम एएम नाथ।  इंदौरा, 18 दिसंबर। दो दिवसीय इंदौरा उत्सव का विधिवत शुभारंभ वीरवार को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रदेश में बढ़ रहा है जलापूर्ति संकट, सरकार है ख़ामोश – जलापूर्ति प्रभावी ढंग जारी रहे, इसके लिए सरकार ने नहीं किए गंभीरता से प्रयास : जयराम ठाकुर

एएम नाथ। शिमला :   नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने शिमला से जारी प्रेस वक्तव्य में कहा कि प्रदेश जलापूर्ति के भारी संकट से गुजर रहा है। पानी की सप्लाई पूरे प्रदेश में प्रभावित है।...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

आरडीजी से गरमाई विधानसभा : मुख्यमंत्री सुक्खू और जयराम ठाकुर आमने-सामने

एएम नाथ l शिमला : हिमाचल प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को राजस्व घाटा अनुदान (आरडीजी) के मुद्दे पर सदन में जोरदार बहस हुई। चर्चा के दौरान सत्तापक्ष और विपक्ष...
Translate »
error: Content is protected !!