वार्ड नंबर 27 में 20.50 लाख रुपए की लागत से गलियों के निर्माण कार्य शुरु : आम जनता तक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए पंजाब सरकार वचनबद्ध: ब्रम शंकर जिंपा

by

होशियारपुर, 08 दिसंबर: कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार आम जनता के हित में विभिन्न योजनाओं पर कार्य कर रही है और पूरा प्रयास कर रही है कि लोगों को अधिक से अधिक जन कल्याण को योजनाओं का लाभ मिले। वे वार्ड नंबर 27 में 20.50 लाख रुपए की लागत से गलियों के निर्माण र्का की शुरुआत करवाने के दौरान इलाका निवासियों को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उनके साथ मेयर सुरिंदर कुमार, सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीन सैनी, कुलविंदर सिंह हुंदल भी मौजूद थे।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि शहर के वार्डों में पिछले डेढ़ वर्ष से लगातार विकास कार्य करवाए जा रहे हैं और आने वाले समय में विकास की गति को और तेज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वार्ड नंबर 27 मेंं ही पिछले डेढ़ वर्ष से करीब डेढ़ करोड़ रुपए के विकास कार्य करवाए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में सरकार बनने के साथ ही आम जनता की सुविधा के लिए सरकार ने काम शुरु कर दिया था, जिसमें लोगों को 600 यूनिट फ्री बिजली दी गई, लोगों के घरों के नजदीक आम आदमी क्लीनिक खोले गए, जहां लोगों के इलाज के साथ-साथ नि:शुल्क दवाईयां व नि:शुल्क टैस्ट किए जा रहे हैं। इसके अलावा अन्य कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से हर वर्ग का ध्यान रखा जा रहा है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि वे सरकार की ओर से शुरु कल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लें। इस मौके पर मोहल्ले के अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

स्वामी भक्ति प्रसाद गिरि महाराज से विशेष संवाद श्रीमद्भागवत कथा के माध्यम से धर्म, आस्था और अध्यात्म पर गूढ़ विमर्श

होशियारपुर/ दलजीत अजनोहा : वृन्दावन के प्रतिष्ठित संत एवं कथा व्यास स्वामी भक्ति प्रसाद गिरि महाराज से धर्म, आस्था और अध्यात्म के विविध पहलुओं पर एक विशेष संवाद का आयोजन किया गया। इस संवाद...
article-image
पंजाब , हरियाणा

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चौंकाने वाले हुए खुलासे : किसान शुभकरण सिंह की खोपड़ी में मिली मैटल पैलेट, सिर से जो छर्रे मिले, पुलिस को सौंप दिया

चंडीगढ़ : किसानों के दिल्ली चलो मार्च के दौरान खनौरी बॉर्डर पर पिछले हफ्ते हरियाणा पुलिस के झड़प के दौरान किसान शुभकरण सिंह की मौत हो गई. पंजाब पुलिस ने इस केस में हत्या का...
article-image
पंजाब

विद्युत मंडल के वरिष्ठ अधिशासी अभियंता कार्यालय का किया लोकार्पण: उपमुख्यमंत्री ने हरोली विस में किए 10.20 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास

रोहित भदसाली। ऊना, 15 अक्तूबर :  हरोली विधानसभा क्षेत्र में विकास की गति को नए आयाम देते हुए उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने मंगलवार को 10.20 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और...
article-image
पंजाब

रोटरी क्लब होशियारपुर सैंट्रल की ओर से जरूरत मंद व्यक्ति को व्हील चेयर भेंट की गई

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : रोटरी क्लब होशियारपुर सैंट्रल के प्रैस सचिव नरेश कुमार साबा ने एक प्रैस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि क्लब द्वारा रेलवे रोड, नज़दीक गोकल फार्मेसी, होशियारपुर में क्लब के प्रधान विजय...
Translate »
error: Content is protected !!