मुख्य मंत्री तीर्थ यात्रा योजना : 12 दिसंबर को श्री सालासर धाम व श्री खाटू श्याम के लिए होशियारपुर से रवाना होगी श्रद्धालुओं की बस: ज्योति बाला मट्टू

by

होशियारपुर, 08 दिसंबर:   कमिश्नर नगर निगम होशियारपुर ज्योति बाला मट्टू ने बताया कि ‘मुख्य मंत्री तीर्थ यात्रा योजना’ संबंधी 12 दिसंबर को होशियारपुर से श्री सालासर व श्री खाटू श्याम के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं की बस रवाना की जाएगी। वे आज अपने कार्यालय में यात्रा की तैयारियों संबंधी संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उनके साथ एस.डी.एम होशियारपुर प्रीतइंदर सिंह बैंस भी मौजूद थे।
कमिश्नर नगर निगम ने इस दौरान अधिकारियों को निर्देश दिए कि यात्रा संबंधी प्रबंध पहले से ही कर लिए जाएं ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की दिक्कत का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि मुख्य मंत्री तीर्थ यात्रा योजना भगवंत सिंह मान सरकार का लोक हितैषी प्रयास है। पंजाब में धार्मिक स्थानों की यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के लिए पंजाब सरकार की ओर से विशेष प्रबंध किए गए हैं। उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों को अपनी जिम्मेदारी पूरी मेहनत, लगन व सेवा की भावना के साथ निभाने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं को होशियारपुर से एस.सी वाल्वो बस पर ले जाया जाएगा और उनके दर्शनों, खाने व ठहरने के लिए पंजाब सरकार की ओर से विशेष व्यवस्था की गई है।
ज्योति बाला मट्टू ने कहा कि अधिक आयु व आर्थिक तंगी के कारण पंजाब व भारत के प्रमुख धार्मिक स्थानों के दर्शन करने से वंचित लोगों के लिए मुख्य मंत्री तीर्थ यात्रा योजना वरदान सिद्ध हो रही है। प्रदेश सरकार की इस विशेष योजना के लिए वित्तिय वर्ष 2023-24 के दौरान 40 करोड़ रुपए का बजट रखा गा है। इस मौके पर सचिव रिजनल ट्रांसपोर्ट अथारिटी आर.एस. गिल, सहायक कमिश्नर नगर निगम संदीप तिवाड़ी, सहायक लोक संपर्क अधिकारी लोकेश कुमार, डा. सैलेश के अलावा पंजाब रोडवेज, मार्कफैड से भी संबंधित अधिकारी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सेना के तीनों अध्यक्षों के साथ की मुलाकात : राजनाथ और तीनों सेना प्रमुखों के हंसते चेहरे…तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल

भारत की तरफ से शुरू हुए ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को सेना के तीनों अध्यक्षों के साथ मुलाकात की है। यह एक समीक्षा बैठक थी, जिसमें...
article-image
पंजाब

Annual Bhandara at Baba Aoggarh

Khanna’s Appeal: Visit Baba Aoggarh Mandir Receive Prasad and Seek Blessings Hoshiarpur / Daljeet Ajnoha/August 4 : Former Rajya Sabha MP and Chairman of Baba Aoggarh Shri Fatehnath Charitable Trust, Jaijon, Avinash Rai Khanna,...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

IBPS Clerk Vacancy 2026 : 11 हजार से ज्यादा क्लर्क पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें अप्लाई

बैंकिंग सेक्टर में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवा उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सिलेक्शन (IBPS) ने साल 2026 के लिए CRP CSA-XVI के तहत क्लर्क (कस्टमर सर्विस...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अकेले लड़ेंगे चुनाव – केजरीवाल ने आम आप-कांग्रेस के गठबंधन की अटकलों पर लगाया विराम

दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन की खबरों पर अरविंद केजरीवाल ने विराम लगा दिया है। केजरीवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी दिल्ली में अपने बलबूते पर...
Translate »
error: Content is protected !!