किसी भी परेशानी से बचने के लिए शुष्क धान ही मंडियों में लाएं किसान : डिप्टी कमिश्नर

by

जिले की मंडियों में अब तक 1568 मीट्रिक टन धान की खरीद
होशियारपुर: 4 अक्तूबर: जिले की मंडियों में धान की खरीद सुचारु एवं निर्विघ्न ढंग से चल रही है तथा अब तक जिले में 1568 मीट्रिक टन धान की खरीद की जा चुकी है। डिप्टी कमिश्नर संदीप हंस ने धान की खरीद प्रक्रिया का जायजा लेने के लिए आज अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान कहा कि जिले की सभी 68 मंडियों में खरीद के सभी उचित प्रबंध किए गए हैं। उन्होंने किसानों को अपील की कि वह किसी परेशानी से बचने हेतु शुष्क धाम ही मंडियों में लाएं। उन्होंने कहा कि धान की नमी की मात्रा का पता लगाने के लिए मंडियों के एंट्री प्वाइंटों पर ही इसको चैक करने के प्रबंध किए गए हैं।
संदीप हंस ने बताया कि जिले में धान की पराली के अपशिष्ट को आग लगाने पर पहले ही पाबंदी लगाई हुई है। इसी तरह सायं 7 बजे से सुबह 10 बजे तक कंबाइनों से धान काटना तथा बिना सुपर स्ट्रा मैनेजमैंट सिस्टम (एसएमएस) लगी कंबाइन के साथ धान काटने पर भी पाबंदी के आदेश जारी किए गए हैं। उन्होंने कहा कि यह देखने में आया है कि धान की कटाई के बाद पराली के अपशिष्ट पदार्थ को संबंधित मालिकों द्वारा आग लगा दी जाती है। जिससे नुकसान की संभावना बनी रहती है।
उन्होंने कहा कि हवा में धुएं से प्रदूषण फैलता है, जिससे श्वास रोग हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि पराली के अपशिष्ट पदार्थ (नाड़) को आग लगाने से जमीन की उपजाऊ शक्ति जो जमीन के लिए बहुत लाभदायक होती है, का भी नुकसान हो जाता है।
उन्होंने बताया कि पंजाब प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड द्वारा कंबाइनों से सुपर स्ट्रा मैनेजमैंट सिस्टम अटैच करने संबंधी निर्देश जारी किए गए हैं। जिसका पालन यकीनी बनाया जाए। उन्होंने कहा कि आधुनिक मशीनरी प्राप्त करने हेतु मुख्य कृषि अधिकारी अथवा सहकारी सोसाटियों के डिप्टी रजिस्ट्रार से संपर्क किया जा सकता है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

घर में गाडर के साथ फंदा लगाकर आत्महत्या की

गढ़शंकर -गढ़शंकर के गांव बोड़ा में एक व्यक्ति ने के चलते घर के कमरे में गाडर से फंदा लगाकर आपनी जीवन आत्महत्या कर ली। मनी कुमार(29 वर्ष) पुत्र हेम राज निवासी बोड़ा ने किसी...
article-image
पंजाब

गांव गढ़ी मट्टो में बिजली स्पार्किंग से गेहूं जल कर राख

गांव गढ़ी मट्टो में बिजली स्पार्किंग से गेहूं जल कर राख पीडि़तों को मुआवजा दिया जाए : मट्टू गढ़शंकर :शनिवार रात्रि लगभग सवा आठ बजे गांव गढ़ी मट्टों की मट्टों पत्ती में सुरेन्द्र सिंह...
article-image
पंजाब

गढ़शंकर में हादसे का डर…अंधेरी सड़क, सामने तेज रोशनी और बीच में डिवाइडर

गढ़शंकर, 23 सितंबर। शहर की मुख्य सड़कों पर स्ट्रीट लाइटें बंद होने से रात के समय वाहन चालकों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। चंडीगढ़ चौक से नंगल चौक तक...
article-image
पंजाब

देश की तरक्की में नींव है मजदूर वर्ग–निपुण शर्मा

श्रमिक दिवस पर कार्यक्रम आयोजित होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : मजदूर संगठन समाज सेवा दल की ओर से जिला अध्यक्ष गोबिंद राय के नेतृत्व में ’श्रमिक दिवस ’को समर्पित कार्यक्रम आयोजित किया गया।जिसमें भाजपा जिला अध्यक्ष...
Translate »
error: Content is protected !!