मिलेट्स को अपने आहार में शामिल कर स्वस्थ रह सकते हैं लोग: DHO डा. लखबीर सिंह

by

जिला स्वास्थ्य अधिकारी ने कलस्टर सैंटर स्कूल बागपुर में सैमीनार लगाकर विद्यार्थियों व अध्यापकों को मिलेट्स, पाजीटिव फूड व योग के प्रति किया जागरुक
होशियारपुर, 08 दिसंबर:
कलस्टर सैंटर स्कूल बागपुर में आज मिलेट्स(मोटा अनाज), पाजीटिव फूड व योग के प्रति विद्यार्थियों को जागरुक करने के लिए जिला स्वास्थ्य अधिकारी डा. लखबीर सिंह व उनकी टीम की ओर से विशेष सैमीनार लगाया गया। इस सेमीनार में सरकारी एलीमेंट्री स्कूल बागपुर, सतौर, बसी मुदां, बसी कासो, जलालपुर व बसी मरुफ के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।
विद्यार्थियों व अध्यापकों को संबोधित करते हुए जिला स्वास्थ्य अधिकारी डा. लखबीर सिंह ने मिलेट्स जैसे बाजरा, ज्वार, रागी, स्वांग आदि के पोषण महत्व व स्वास्थ्य के लिए लाभकारी गुणों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बाजरा कुपोषण और सूक्ष्म पोषक तत्वों की कमी को दूर करने के लिए उत्कृष्ट अनाज है। उन्होंने सभी को बाजरा को अपने आहार में शामिल करने के लाभों के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मिलेट्स प्रोटीन, कैल्शियम, आयरन, फाइबर एन्टीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं। इस लिए सप्ताह में कम से कम दो दिन गेहूं के स्थान पर मिलेट्स को अपने आहार में शामिल करें। इस दौरान उन्होंने सभी को रोजाना सुबह व्यायाम करने के लिए भी प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि कसरत के साथ-साथ योग जैसे कि प्राणायाम को अपने जीवन का अहम हिस्सा बनाएं। इस दौरान विद्यार्थियों को स्वांग की खीर, मोटे अनाज के बिस्कुट, जूस व पाजीटिव फूड भी दिया गया। इस मौके पर हैड टीचर मंजीत कौर, रिंपल, सुखविंदर कौर, जसविंदर कौर, हरमीत कौर, सरिता देवी, नेहा शर्मा, रंजीत कौर के अलावा फूड सेफ्टी अधिकारी मुनीष सोढी, फूड सेफ्टी अधिकारी विवेक कुमार, परमजीत सिंह, नरेश कुमार, गुरविंदर सिंह भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ससुर ने बड़ी बहू से कर ली कोर्ट मैरिज : बेटा शहर में करता था नौकरी – ऐसे बना ससुर बहू के बीच रिश्ता….

फिरोजाबाद :  रिश्तों की डोर बेहद नाजुक होती है। इसे लंबी उम्र तक खुशहाल बनाए रखने के लिए प्यार और एक-दूसरे के प्रति विश्वास का होना बेहद जरूरी है। लेकिन कई बार पति-पत्नी के...
article-image
दिल्ली , पंजाब , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सरकाघाट में एचआरटीसी बस खाई में लुढ़की, 7 की मौत 21 घायल

एएम नाथ। मंडी : हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के सरकाघाट से एक दुखद खबर आई है। जहां एक एचआरटीसी की बस खाई में जा गिरी। हादसे में 21 लोगों के घायल होने की...
article-image
पंजाब

महिला की गला काटकर लाश खाली प्लाट में फेंकी… महिला एक निजी कंपनी के शोरूम में काम करती थी ,शोरूम से हुई थी गायब

बठिंडा : महिला की गर्दन काटकर हत्या की लाश खाली प्लाट में फेंक दी गई। महिला एक निजी कंपनी के शोरूम में काम करती थी। पति ने कल, शनिवार को ही पुलिस को उसकी...
article-image
पंजाब

9010 सेवाओं के लिए हुआ आवेदन, 7573 का हुआ मौके पर निपटारा- 1801 शिकायतों में से 1757 मौके पर की गई हल

कैंपों में शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चुनाव के लिए वोटर फार्म भी किए जा रहे हैं प्राप्त होशियारपुर, 12 फरवरी: डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने होशियारपुर में ‘आप दी सरकार आप दे दुआर’...
Translate »
error: Content is protected !!