वास्तु में रंगों महत्वपूर्ण स्थान होता है : डॉ भूपेंद्र वास्तुशास्त्री

by

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : रंग हमारे जीवन को रंगीन और रंगहीन बनाने की क्षमता रखते हैं। हर व्यक्ति को एक विशेष प्रकार का रंग पसंद होता हैं, ओर अपनी पसंद के आधार पर घर में अलग अलग रंग से दिवारे तैयार करवाते हैं कहीं कहीं तो यह रंग हानिकारक हो जाता हैं और कही कही पर तारण हार बन जाता है। ऐसा मानना है अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त वास्तुविद एवम लेखक डॉ भूपेंद्र वास्तुशास्त्री का। खासकर प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों के लिए लाल रंग की प्रधानता होने से स्वभाव में गुस्सा व एकाग्रता में कमी आ जाती है अतः घर के ईशान कोण ओर उतर दिशा में लाल रंग नहीं करे।
परीक्षा परिणाम में सुधार हेतु घर में देव गुरु बृहस्पति के शुभ प्रभाव अति आवश्यक माने गए हैंइसके लिए भवन की ईशान ईकाई में किसी प्रकार का कोई आंतरिक या बाहरी वास्तु दोष नहीं होना चाहिए। अगर कोई ईशान में आंतरिक या बाहरी वास्तु दोष है तो सर्वप्रथम तो उसे हटाने का प्रयास करें, नहीं हट रहा है तो हल्के नीले रंग का प्रयोग करें। विद्यार्थी वर्ग के लिए अध्ययन कक्ष ईशान कोण उतर दिशा या पूर्व दिशा में बनाना चाहिए
कक्ष की उतरी दीवार पूर्वी दीवार और ईशान कोण में सफेद या क्रीम रंग होना चाहिए।अध्ययन कक्ष में लाल काला और पिंक रंग नहीं होना चाहिए।
अध्ययन कक्ष में उतर पूर्व व ईशान में किसी प्रकार की कोई अलमारी या भारी सामान नहीं रखना चाहिए।अध्ययन कक्ष में शौचलय नहीं होना चाहिए न ही अध्ययन कक्ष की दीवार से छटाकर।विद्या अध्ययन करने वाले विद्यार्थियों को शयन करते समय सर हमेशा पूर्व दिशा की ओर रखना चाहिए अगर पूर्व में व्यवस्था न हो सके तो दक्षिण दिशा उत्तम है।अध्ययन कक्ष में किसी भी प्रकार का कबाड़ या अनावश्यक सामग्री एकत्र नही करे। स्टडी टेबल के आस पास दर्पण भी नहीं होना चाहिए। ईशान कोण दूषित है तो वहां से सुख शांति समृद्धि मान सम्मान यश कीर्ति ख्याति लक्ष्मी जी आदि का पलायन होना आम बात सी हो जाती है। अतः भवन निर्माण में रंगों का चयन भी वास्तु के अनुरूप ही करें।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सुन्दर शाम अरोड़ा ने शुरू करवाई सुंदर नगर में स्ट्रीट लाईटें, कहा हर क्षेत्र में हो रहा है बेमिसाल विकास

होशियारपुर  : उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा ने स्थानीय सुंदर नगर में नयी लगीं स्ट्रीट लाईटों की शुरूआत करवाते हुए कहा कि पंजाब सरकार हर क्षेत्र में बेमिसाल विकास के लिए वचनबद्ध...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

बीत इलाके में धूमधाम से निकली श्री कृष्ण जन्माष्टमी की भव्य शोभायात्रा : खुरालगढ़ साहिब से शुरू होकर 14 किलोमीटर का सफर तय कर अड्डा झुगियां पहुंची शोभायात्रा, भजनों और जयघोषों से भक्तिमय हुआ माहौल

गढ़शंकर। भगवान श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर सनातन शर्म सभा (इलाका बीत) की ओर से बीत इलाके में भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। शोभायात्रा गांव खुरालगढ़ साहिब से शुरू होकर विभिन्न...
article-image
पंजाब

प्रेमी ने होटल में बुलाकर की शादीशुदा प्रेमिका की हत्या

अमृतसर  : थाना बी डिवीजन इलाके में स्थित शेरांवाला गेट के पास एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां खुल्लर होटल के एक कमरे में एक युवक ने अपनी शादीशुदा प्रेमिका की गला दबाकर...
Translate »
error: Content is protected !!