विधायक जिंपा ने राजस्व अधिकारियों के साथ बैठक राहत कार्यों की समीक्षा की

by

जिम्पा ने कहा …बाढ़ प्रभावितों तक पहुंचाई जाए शीघ्र राहत व मुआवजा

– प्रति एकड़ 20,000 रुपए मुआवजा ऐतिहासिक फैसला, मुख्यमंत्री का जताया आभार

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : विधायक ब्रम शंकर जिंपा ने आज तहसील कार्यालय में राजस्व अधिकारियों के साथ बैठक कर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों की ओर से बाढ़ पीड़ित परिवारों तक सहायता पहुंचाने के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।

विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार ने ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए किसानों को उनकी फसलों के नुकसान की भरपाई हेतु प्रति एकड़ 20,000 रुपए का मुआवजा देने का ऐलान किया है, जो पूरे देश में अब तक का सबसे अधिक मुआवजा है। जिंपा ने कहा कि यह फैसला मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता और किसान हितैषी सोच का प्रमाण है। उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान तथा राज्य सरकार का विशेष आभार प्रकट करते हुए कहा कि उनकी दूरदर्शी नीतियों से ही पीड़ित परिवारों को राहत मिल रही है।

विधायक जिंपा ने बताया कि जिन लोगों के मकानों को नुकसान हुआ है, उनका आकलन राजस्व विभाग के अधिकारी प्राथमिकता के आधार पर कर रहे हैं, ताकि प्रभावित परिवारों को शीघ्र मुआवजा प्रदान किया जा सके। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सरकार हर पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है और हर संभव मदद मुहैया करवाई जाएगी।

ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि इस कठिन समय में जिला प्रशासन, सामाजिक संस्थाएं और स्थानीय लोग मिलकर राहत कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं, जो कि बेहद सराहनीय है। उन्होंने समाजसेवी संस्थाओं और वालंटियर्स का धन्यवाद करते हुए कहा कि उनके सहयोग प्रशंसनीय है। इस मौके पर मेयर सुरिंदर कुमार, तहसीलदार भीम सेन, राजन सैनी, ब्लाक अध्यक्ष जसपाल सुमन, पंच राजिंदर, सरपंच प्रीतपाल, मदन लाल, अमनदीप सहित विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधि और गणमान्य उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

खालसा कालेज में बौद्धिक संपती के हक्क विषय पर वैबीनार करवाया

गढ़शंकर: बबर अकाली मेमोरियल खालसा कालेज गढ़शंकर में आईआईसी सैल दुारा बौद्धिक संपती के हक्क विषय पर वैबीनार करवाया गया। प्रिसीपल डा. बलजीत सिंह के नेतृत्व में करवाए गए वैबीनार दौरान मुख्य प्रवक्ता रजत...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

किन्नौर में बादल फटा… काचरंग नाले में उफान से मची अफरा-तफरी : पुल और पानी की लाइनें तबाह

एएम नाथ। भावानगर :  किन्नौर के भावानगर के पास काचरंग नाले में बादल फटने से अचानक बाढ़ आ गई। बाढ़ से पैदल पुल, पेयजल लाइनें और जल शक्ति विभाग का टैंक क्षतिग्रस्त हो गया।...
article-image
पंजाब

अमृतसर के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी पर किया तीव्र रोष व्यक्त

होशियारपुर/दलजीत अज्नोहा : श्री भगवान परशुराम सेना की आपात बैठक प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष शर्मा की अध्यक्षता में अमृतसर के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी पर तीव्र रोष व्यक्त किया गया। आशुतोष शर्मा ने...
article-image
पंजाब

नैनवां के खेतों से अधेड़ व्यक्ति का शव मिला

गढ़शंकर । गढ़शंकर के गांव नैनवां के खेतों में से एक अज्ञात शव मिला। लेकिन शव की पहचान अभी तक नहीं हुई है। पुलिस ने कबजे में लेकर शव सिवल अस्पताल गढ़शंकर की मोरचरी...
Translate »
error: Content is protected !!