होशियारपुर की बुरी तरह टूटी सड़कों व गलियों पर तुरंत ध्यान दे सरकार : तीक्ष्ण सूद

by

आप सरकार का विकास केवल हवाई नारों तक सीमित : सूद

होशियारपुर /दलजीत अजनोहा :  पूर्व कैबिनेट मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता तीक्ष्ण सूद द्वारा जारी प्रेस नोट में होशियारपुर में सड़कों की दयनीय हालत ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा हैं कि होशियारपुर के इतिहास में ऐसी स्थिती पहले कभी देखने को नहीं मिली। उनहोंने कहा कि पूरे शहर में कोई किधर से भी गुजरने की कोशिश करे तो उसे टूटी-फूटी सड़के मुँह चिढाती दिखाई देंगी। शहर की सबसे महत्वपूर्ण सड़क मालरोड़ समेत सभी सड़कों पर ये पता नहीं चलता कि सड़क में गड्डे हैं या गड्डों में सड़क हैं। नित्य प्रति सैंकड़ों घटनाए टूटी-फूटी सड़कों की बजह से घट रही हैं। जब से आम आदमी पार्टी की सरकार बनी हैं कोई नई सड़क बनाना तो दूर रहा, पुरानी सड़कों की मुरम्मत तक नहीं हो पाई। ऊपर से हालही में आई भारी बरसात ने सड़कों की हालत और भी खराब कर दी हैं। उन्होंने कहा कि बात केबल सड़कों तक ही सीमित नहीं अन्य शहरी सुविधाए भी नादारद हैं। शहर में गंदगी का आलम यह हैं कि आप जिधर भी चले जाओं कूड़े के ढेर सामने स्वागत करते मिलते हैं। अवारा पशुओं की समस्या का भी समाधान प्रशसन नहीं कर पाया , जिन के कारण नित्य प्रति एक्सीडेंट हो रहे हैं। पीने का पानी, सीवरेज, लाइट आदि भी पूरी तरह अव्यवसिथत हैं , जबकि सीवरेज व पानी के बिल व बड़े हुए प्रॉपटी टैक्स के विल धड़ा-धड़ जारी हो रहे हैं। श्री सूद के साथ उपस्थित भाजपा नेताओं पूर्व पार्षद व जिला महामंत्री भाजपा सुरेश भाटिया बिट्टू, श्रीमती अर्चना जैन, अश्वनी गैंद, सतीश बावा, यशपाल शर्मा, सुखबीर सिंह, दीक्षांत ठाकुर ने कहा कि आम आदमी पार्टी का विकास केबल हवाई नारों तक ही सीमित जैसा हैं। जबकि धरातल पर कुछ नहीं हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर सरकार तथा प्रशासन ने जल्दी स्थिती ना संभाली तो भाजपा चुप नहीं बैठेगी व सरकार को इन सभी सुविधाओं को दुरुस्त करने के लिए मजबूर कर देंगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

दुःख ,दरिद्रता , दुर्भाग्य को दूर करता है वास्तु : डॉक्टर भूपेन्द्र वास्तुशास्त्री

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  मानव जीवन में आने वाले, दुर्भाग्य ,दुखों और दरिद्रता को भवन का वास्तु दूर कर सकता है या यह कहे कि अगर वास्तु सही है तो आप पर आने वाले संकट...
article-image
पंजाब

बंगला साहिब में नतमस्तक हुए परगट सिंह….. बोले- पंजाब को नफरत और हिंसा की ताकतों से बचाने के लिए एकजुट हों पंजाबी

नई दिल्ली: पंजाब कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष परगट सिंह ने शनिवार को दिल्ली स्थित गुरुद्वारा श्री बंगला साहिब में माथा टेका और पंजाब की खुशहाली तथा सरबत के भले के लिए अरदास की।...
article-image
पंजाब , समाचार

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पंजाब में 13 करोड़ के नए प्रोजेक्ट आम जनता को किए समर्पित : पंजाब में जमीन की रजिस्ट्री कराना हुआ आसान, 15 दिनों में बदल जाएगा तहसीलों का सिस्टम

लुधियाना ।  पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने बुधवार को कहा कि राज्य सरकार ने पंजाब को तेज आर्थिक विकास के पथ पर लाने के लिए कई जन-समर्थक और विकास-उन्मुख नीतियां शुरू करके...
Translate »
error: Content is protected !!