रयात बाहरा इंटरनेशनल स्कूल में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक विजेता विद्यार्थियों का सम्मान

by

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  रयात बाहरा इंटरनेशनल स्कूल में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक विजेता विद्यार्थियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। प्रिंसिपल रश्मि शर्मा के नेतृत्व में हुए इस कार्यक्रम में वैभव ओहरी और इशमीत कौर को सम्मानित किया गया, जिन्होंने जूनियर कुरश साउथ एशिया इंटरनेशनल चैम्पियनशिप में कांस्य पदक जीतकर स्कूल और क्षेत्र का नाम रोशन किया।

इस अवसर पर पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना और डॉ. चंद्र मोहन (एक्टिंग वाइस चांसलर ,
रयात बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी) ने विजेता छात्रों को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। दोनों विद्यार्थियों की उपलब्धियों को देखते हुए स्कूल ने उनकी 100 प्रतिशत फीस माफ की है।

प्रिंसिपल रश्मि शर्मा ने कहा कि स्कूल का उद्देश्य पढ़ाई और खेल, दोनों में छात्रों की प्रतिभा को निखारना है। उन्होंने कहा कि समर्पण, अनुशासन और सही मार्गदर्शन से विद्यार्थी हर मुकाम हासिल कर सकते हैं।

सामरोह में छात्रों के अलावा स्कूल का समस्त स्टाफ भी मौजूद रहा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

नंगल भाखड़ा नेशनल स्वीपर यूनीयन ने  मई  दिवस मनाया :  स्वर्गीय तुलसी दास मट्टू को दो मिनट का मौन भी रख श्रद्धांजलि भेंट की गई

नंगल :  नंगल भाखड़ा नेशनल स्वीपर यूनीयन ने  मई  दिवस मनाया और शहीदों को याद किया और बाबा साहब डॉ भीम राव आंबेडकर साहिब को  श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। इस समय  प्रधान स्वर्गीय...
article-image
पंजाब , समाचार

मादक पदार्थों की तस्करी पर अमित शाह की बैठक में सीएम सुक्खू वर्चुअली शामिल : हिमाचल प्रदेश मादक पदार्थों की समस्या से निपटने के लिए प्रतिबद्धः मुख्यमंत्री

राज्य में पहली बार पीआईटी-एनडीपीएस अधिनियम लागू किया गयाः मुख्यमंत्री रोहित जसवाल ।हमीरपुर, 11 जनवरी । केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) द्वारा आयोजित ‘नशीली दवाओं...
article-image
पंजाब

पंजाब के युवाओं को गुमराह करने वाली ‘लॉरेंस ऑफ पंजाब’ सीरीज पर तुरंत रोक लगे : सुखजिंदर रंधावा

चंडीगढ़: पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री और गुरदासपुर से सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कुख्यात गैंगस्टर पर आधारित प्रस्तावित टैलीविजन सीरीज ‘लॉरेंस ऑफ पंजाब’ को पंजाब और देश के युवाओं के लिए खतरनाक बताया है।...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पांच राष्ट्रीय पक्षी मोर गांव मैरा के खेतों में मृत मिले, विभाग के अधिकारियों ने पांचों मोरों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

जिसने सूचित किया उसी के खिलाफ मामला दर्ज करने की कर्मचारी ने दी धमकी , अधिकारियों ने कहा किसी कर्मचारी ने नहीं दी धमकी गढ़शंकर : गांव मैरा के खेतों में पांच राष्ट्रीय पक्षी...
Translate »
error: Content is protected !!