उप-चुनाव के लिए मतदान तिथि में हुआ बदलाव :उप-चुनाव के लिए मतदान की तिथि 13 नवंबर से बदलकर 20 नवंबर

by

होशियारपुर, 04 नवंबरः भारत निर्वाचन आयोग की ओर से पंजाब की चब्बेवाल, गिद्धड़बाहा, बरनाला और डेरा बाबा नानक सीटों पर होने वाले उप-चुनाव के लिए मतदान तिथि में बदलाव किया गया है। तिथियों में बदलाव के बाद अब विधान सभा उप-चुनाव के लिए मतदान 13 नवंबर के स्थान पर 20 नवंबर को होगा। उन्होंने बताया कि मतगणना और चुनाव कार्य की पूर्णता तिथियों में कोई बदलाव नहीं किया गया है और मतगणना 23 नवंबर को और चुनाव कार्य की पूर्णता 25 नवंबर को होगी।

चुनाव आयोग को विभिन्न मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीतिक दलों और कुछ सामाजिक संगठनों द्वारा रिप्रेजेंटेशन दी गई थी , जिसमें अनुरोध किया गया था कि 13 नवंबर 2024 को कुछ विधानसभा क्षेत्रों में सामाजिक, सांस्कृतिक और धार्मिक आयोजनों के कारण मतदान की तिथि में बदलाव किया जाए। इन आयोजनों के चलते लोगों को असुविधा हो सकती है, विभिन्न व्यवस्थागत समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं और मतदान में नागरिकों की भागीदारी कम हो सकती है। इन सभी पहलुओं और प्राप्त अनुरोधों पर विचार करते हुए आयोग ने निर्णय लेते हुए उप-चुनाव के लिए मतदान की तिथि 13 नवंबर से से बदलकर 20 नवंबर कर दी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

दिन दिहाड़े बाईक सवार युवकों ने ऐक्टिवा पर सवार औरत का पर्स झपटा

पर्स में 10 हजार की नकदी, एक मोबाइल फोन तथा जरूरी कागजात थे- ऐक्टिवा का संतुलन बिगडऩे से सवार दंपति घायल- गढ़शंकर: आज गढ़शंकर-होशियारपुर मुख्य मार्ग पर दिन दिहाड़े बाईक सवार दो युवकों ने...
article-image
पंजाब

पठानकोट में बाइक-स्कूटी विवाद ने लिया हिंसक रूप… दो पक्षों में खूनी झड़प

ईंट-पत्थरों और तेजधार हथियारों से हमले का आरोप, विनय कुमार गंभीर घायल; घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल पठानकोट। शहर में खत्री सभा के पास देर रात बाइक और स्कूटी को लेकर शुरू...
article-image
पंजाब

कर्नल बाठ मामल आरोपी इंस्पेक्टर हरजिंदर सिंह ढिल्लों के निलंबन को लिया वापस : मोहाली में तैनात न करें, कर्नल ने क्यों की अपील

पटियाला :  कर्नल कर्नल पुष्पिंदर सिंह बाठ और उनके बेटे पर हमले के मामले में नया मोड़ आ गया है। पंजाब पुलिस ने अब आरोपी इंस्पेक्टर हरजिंदर सिंह ढिल्लों के निलंबन को वापस ले...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बेटे की मौत मामले में पूर्व डीजीपी मुस्तफा और मां-पत्नी, बहन के खिलाफ केस दर्ज – पड़ोसी ने पंचकूला कमिश्नर को दी थी शिकायत : पिता-बहू के अवैध संबंधों का भी दावा

पंचकूला  : पंजाब के पूर्व डीजीपी मोहम्मद मुस्तफा और उनका परिवार एक गंभीर विवाद में घिर गया है। हरियाणा के पंचकूला में मोहम्मद मुस्तफा, उनकी पत्नी व पूर्व कैबिनेट मंत्री रजिया सुल्ताना, उनकी बेटी...
Translate »
error: Content is protected !!