वाहनों की भीषण टक्कर : कनाडा के ओंटारियो में भारतीय दंपत्ति और उनके तीन महीने के पोते समेत चार लोगों की मौत

by

 टोरंटो :  कनाडा के ओंटारियो प्रांत में कई वाहनों की भीषण टक्कर हो जाने से एक भारतीय दंपत्ति और उनके तीन महीने के पोते समेत चार लोगों की मौत हो गई। यह घटना उस दौरान हुई जब पुलिस एक शराब की दुकान में लूटपाट के संदिग्ध का पीछा कर रही थी और वह गलत दिशा में गाड़ी चला रहा था।

पुलिस ने बताया कि टोरंटो से लगभग 50 किलोमीटर पूर्व में व्हिटबी में राजमार्ग 401 पर हुए हादसे में सभी चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। ओंटारियो की विशेष जांच इकाई (एसआईयू) ने बृहस्पतिवार को एक बयान में कहा कि पीड़ितों में से दो, 60 वर्षीय एक पुरुष और 55 वर्षीय एक महिला भारत से आए थे।  एसआईयू ने पीड़ितों के नाम जारी नहीं किए। बयान में कहा गया है कि दंपति के तीन महीने के पोते की भी इस हादसे में मौत हो गई। हादसे के कारण राजमार्ग 401 सोमवार को कई घंटों के लिए बंद कर दिया गया। इस हादसे में लूटपाट के संदिग्ध की भी मौत हो गई। एजेंसी ने कहा कि हादसे में जान गंवाने वाले बच्चे के 33 वर्षीय पिता और 27 वर्षीय मां उसी वाहन में थे। दोनों को घायल अवस्था में अस्पताल ले जाया गया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सांसद रवनीत बिट्टू व हरदीप पूरी पर हो कानूनी कार्यवाही- पूर्व विधायक राठां

गढ़शंकर – अकाली दल बसपा गठबंधन के बाद बसपा के लिए आनंदपुर साहिब व चमकौर साहिब विधानसभा सीट छोड़ने पर कांग्रेस पार्टी के लुधियाना से सांसद रवनीत बिट्टू द्वारा आपत्तिजनक टिप्पणी करने के विरोध...
article-image
पंजाब

मान सरकार ने सरकारी नौकरियों में अग्निवीरों के लिए आरक्षण नीति को अंतिम रूप देने के लिए कमेटी का किया गठन

चंडीगढ़ : अग्निपथ योजना के तहत सेना में अग्निवीर के रूप में अपना सेवाकाल पूरा करने वाले युवाओं के पुनर्वास के लिए बड़ा निर्णय लेते हुए पंजाब सरकार ने अग्निवीरों के लिए आरक्षण नीति...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अदालत के फैसलों को लागू न करने से हाईकोर्ट नाराज : अधिकारियों को लगाई फटकार

रोहित भदसाली।  शिमला ;   हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने अंतिम रूप ले चुके अदालती फैसलों को लागू न करने पर सरकार के आला अधिकारियों के खिलाफ कड़ी टिप्पणी की है। कोर्ट ने कहा कि अनेकों...
article-image
पंजाब

Main Aim to Bring Maximum

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/May 21 : Revitalizing the Shiromani Akali Dal ahead of the upcoming Assembly elections is the responsibility of every party worker, said Dharaminder Kumar Tony, state general secretary of the party’s trade wing....
Translate »
error: Content is protected !!