विकलांग का विधानसभा अध्यक्ष पठानिया ने जाना हाल : कहा – इलाज के लिए भरपूर मदद करेगी सरकार

by
एएम नाथ। चम्बा  :    विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने मुलाकात के लिए आए लोगों को आश्वस्त किया कि सरकार इलाज के लिए भरपूर मदद करेगी। उनके प्रार्थना पत्रों को अधिकारियों को देते हुए निर्देश दिया कि इलाज से जुड़ी प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूर्ण करा कर शासन में उपलब्ध कराया जाए। इस दौरान मुलाक़ात करने आए एक विकलांग से पठानिया ने गाड़ी में जाकर उसका कुशलक्षेम जाना और उसे हरसंभव मदद करने का आश्वासन दिया।
विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने शनिवार को गरनोटा में सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम में आए लोगों से मुलाकात की। उन्होंने इत्मीनान से उनकी समस्याएं सुनीं और उनके गुणवत्तापूर्ण, पारदर्शी निस्तारण के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया।
उन्होंने अधिकारियों से कहा कि हर पीड़ित के साथ संवेदनशील रवैया अपनाएं और उनकी समस्याओं का समाधान कर उसे संतुष्ट करें। इसमें किसी भी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
पठानिया ने त्वरित और संतुष्टिपरक निस्तारण का निर्देश देने के साथ लोगों को भरोसा दिलाया कि सरकार हर पीड़ित की समस्या का समाधान कराने के लिए दृढ़ संकल्पित है। इस दौरान कई लोग इलाज के लिए आर्थिक सहायता की गुहार लेकर पहुंचे थे। विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने उन्हें आश्वस्त किया कि सरकार इलाज के लिए भरपूर मदद करेगी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

व्लादिमीर पुतिन को सौंपेंगे श्रीमद्भागवत गीता : कांगड़ा के 53 मील का रॉबिन रूस में वर्ल्ड यूथ फेस्टिवल में भारत का करेगा प्रतिनिधित्व

एएम नाथ। धर्मशाला :   डिप्टी कमिश्नर कांगड़ा कार्यालय में कार्यरत रॉबिन कुमार रूस के सोची में पहली से सात मार्च तक होने वाले वर्ल्ड यूथ फेस्टिवल में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। रॉबिन कल दिल्ली...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ऊना में ‘मिशन फ्री-फुटपाथ’ के तहत चला अतिक्रमण विरोधी अभियान*

रोहित जसवाल।  ऊना, 21 जून. नगर निगम ऊना, जिला प्रशासन और पुलिस विभाग की संयुक्त टीमों ने शनिवार को ‘मिशन फ्री-फुटपाथ’ के तहत आईएसबीटी ऊना से नगर पालिका बाजार तक सड़कों के किनारे किए...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

गुरु तेग बहादुर के 350वीं शहीदी पर्व पर श्रीनगर में नगर कीर्तन में शामिल हुए केजरीवाल-उमर अब्दुल्ला और भगवंत मान

गुरु तेग बहादुर साहिब की 350वीं शहीदी शताब्दी के अवसर पर पंजाब सरकार की ओर से श्रीनगर में आयोजित नगर कीर्तन कार्यक्रम में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल शामिल हुए। इस...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

डेरा ब्यास पर लगे आरोप… अवैध कब्जे को लेकर हाई कोर्ट में दर्ज हुई याचिका…सभी पक्षों को जवाब दाखिल करने का आदेश दिया

चंडीगढ़। हाई कोर्ट की रोक के बावजूद अमृतसर में बाबा बकाला तहसील के गांव वड़ैच में अवैध कब्जे, खनन व निर्माण का अर्जी दाखिल करते हुए याची ने राधा स्वामी सत्संग ब्यास के डेरे...
Translate »
error: Content is protected !!