विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ सुनिश्चित किया जायेगा-अशोक श्रीवास्तव

by

होशियारपुर, 21 नवंबर :
केंद्रीय योजनाओं का लाभ शत-प्रतिशत लोगों तक पहुंचाने के लिए केंद्र सरकार ने ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ शुरू की है, ताकि जमीनी स्तर पर जरूरतमंद लोगों के जीवन स्तर को और बेहतर बनाया जा सके। यह विचार आज जिला प्रशासनिक परिसर में उपायुक्त कोमल मित्तल की उपस्थिति में भागीदार विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान केंद्र सरकार के ऊर्जा मंत्रालय के डायरेक्टर एवं वरिष्ठ अधिकारी अशोक श्रीवास्तव ने व्यक्त किये।
होशियारपुर जिले के लिए इस संकल्प यात्रा के प्रभारी अधिकारी अशोक श्रीवास्तव ने कहा कि ग्रामीण और शहरी क्षेत्र क्षेत्रों में केंद्र की प्रमुख योजनाओं और कार्यक्रमों के लाभार्थियों तक पहुंचने के लिए केंद्र सरकार द्वारा 15 नवंबर, 2023 से यह अभियान शुरू किया गया है, जो 25 जनवरी 2024 को समाप्त होगा। उन्होंने कहा कि होशियारपुर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों के लिए यह संकल्प यात्रा 26 नवंबर 2023 से 15 जनवरी 2024 तक आयोजित की जाएगी। इसी प्रकार जिले के शहरी क्षेत्रों में यह यात्रा 21 दिसम्बर 2023 से 27 दिसम्बर 2023 तक चलेगी। उन्होंने कहा कि वे भारत सरकार के नोडल अधिकारी के रूप में इस अभियान की निगरानी करेंगे। उन्होंने कहा कि साउंड सिस्टम एवं एल. ई. डी स्क्रीन युक्त जागरूकता वैनें भेजकर शिविर आयोजित किए जाएंगे, जिसकी जानकारी संबंधित गांवों में दी जाएगी और पात्र लाभार्थियों को योजनाओं और कार्यक्रमों का लाभ मौके पर ही दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि अधिक लोगों तक पहुंचने के लिए इन शिविरों में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि जो लाभुक अब तक कवर नहीं हो पाये हैं, उनका मार्गदर्शन किया जायेगा, ताकि जिन योजनाओं का लाभ उन तक नहीं पहुंच पाया है, उन तक पहुंचाया जा सके। उन्होंने कहा कि इस अवसर पर ‘मेरी कहानी, मेरी जुबानी’ के तहत लाभार्थियों के सुझावों और सफलता की कहानियों को भी वीडियो के माध्यम से सांझा किया जाएगा ताकि हर उपेक्षित व्यक्ति को प्रेरित किया जा सके और योजनाओं से लाभान्वित किया जा सके। उन्होंने कहा कि इसी प्रकार शहरों में भी पात्र लाभार्थियों तक लाभ पहुंचाया जायेगा।
इस अवसर पर डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा की सफलता के लिए जिला स्तरीय समिति का गठन किया गया है तथा योजनाओं के नोडल अधिकारी नियुक्त किये गये हैं। उन्होंने कहा कि सहभागी विभागों के समन्वय से लोगों को अधिक से अधिक लाभ दिलाना सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि जिला प्रशासन द्वारा गांवों में पहले से ही जन सुनवाई शिविर लगाये जा रहे हैं, जहां हजारों लोग लाभान्वित हो चुके हैं। उन्होंने इस अभियान की सफलता के लिए सभी संबंधित विभागों को तालमेल एवं मेहनत से कार्य करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (ग्रामीण विकास) बलराज सिंह, एस. डी. एम होशियारपुर प्रीतिंदर सिंह बैंस, एस. डी. एम टांडा गगनदीप सिंह, सहायक कमिश्नर व्योम भारद्वाज, संयुक्त कमिश्नर नगर निगम सचिन पाठक, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी भूपिंदर सिंह मुल्तानी, सिविल सर्जन डाॅ. बलविंदर कुमार डमाना, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के फील्ड प्रचार अधिकारी राजेश बाली के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

जल संरक्षण क्रांति लाने के लिए सैनिक दे सकते हैं बड़ा योगदान : अविनाश राय खन्ना

बी.ऐस.एफ. कैम्प खड़कां में जल संरक्षण विषय पर खन्ना ने आयोजित किया जागरूकता सेमिनार होशियारपुर 5 अप्रैल : पूर्व सांसद एवं श्री प्रकाश राय खन्ना श्रीमति कौशल्या देवी खन्ना मैमोरियल ट्रस्ट के चेयरमैन अविनाश...
article-image
पंजाब

दोआबा साहित्य सभा गढ़शंकर का वार्षिक समागम 27 मार्च को होटल पिंक रोज में होगा

गढ़शंकार। दोआबा साहित्य सभा गढ़शंकर की तरफ से मेजर सिंह मौजी पुस्तकालय में कवि दरबार सभा के अध्यक्ष पवन भमियां की अध्यक्ष्ता में करवाया गया। जिसमें देव थरीके वाला, लता मंगेशकर, अमरजीत सिंह गुरदासपुरी...
article-image
पंजाब

जिले को हरा-भरा बनाने के लिए 14 लाख से अधिक लगाए जाएंगे पौधे: डिप्टी कमिश्नर

राष्ट्रीय आम दिवस को समर्पित होशियारपुर मेें लगाए पौधे शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह हरियावल लहर के अंतर्गत बांटे जा रहे हैं नि:शुल्क पौधे आमों के बाग के लिए बागवानी विभाग की ओर से दी...
article-image
पंजाब , समाचार

भारत में शेर सिर्फ गुजरात में है: गढ़शंकर में खेल मैदान में घूम रहे शेर की वायरल वीडियो झूठी डीएफओ वर्ल्ड वाइड

गढ़शंकर – सोशल नेटवर्किंग साइट पर गढ़शंकर के किसी खेल मैदान में घूम रहे शेर की वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रही है जिसमे सोशल नेटवर्किंग साइट पर गढ़शंकर लाइव के नाम से...
Translate »
error: Content is protected !!