42 लाख की डील से कनाडा पहुंचा शख्स, अब हुआ गिरफ्तार…. पुलिस जांच कर रही-डील के पीछे का पूरा मामला

by
नई दिल्ली : हमारे देश से बहुत से लोग पढ़ाई और नौकरी के लिए अमेरिका और कनाडा जैसे देशों में जाते हैं। विदेश यात्रा के लिए वीजा और पासपोर्ट सबसे ज़रूरी दस्तावेज़ होते हैं। बिना इन दस्तावेज़ों के किसी दूसरे देश में लीगल तरीके से यात्रा करना मुश्किल होता है।
                       आज एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने सभी को हैरान कर दिया है। इस मामले में दिलराज सिंह और इंद्रजीत सिंह नामक आरोपियों के बीच 42 लाख रुपए की डील हुई थी, लेकिन उनके प्लान में एक बड़ा अवरोध आ गया।
 42 लाख रुपए की डील का पूरा मामला… दरअसल, दिलराज सिंह ने एक शख्स जिसका नाम इंद्रजीत सिंह के साथ 42 लाख रुपए में एक डील की। इस डील के तहत इंद्रजीत सिंह ने दिलराज को विदेश भेजने का वादा किया था। इसके बाद दिलराज ने इंद्रजीत सिंह को 10 लाख रुपए दिए। हालांकि, इसके बाद पूरा मामला पुलिस जांच में आया और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस ने की गिरफ्तारी :   पुलिस ने दिलराज सिंह के अलावा इंद्रजीत सिंह को भी महिपालपुर से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद इंद्रजीत सिंह से पूछताछ की गई, जिसमें उसने कई चौकाने वाले खुलासे किए।इंद्रजीत सिंह ने पुलिस के सामने बताया कि वह 2017 में नौकरी की तलाश में अमेरिका गया था। वहां उसकी मुलाकात कुछ ऐसे लोगों से हुई, जो विदेश भेजने के नाम पर काम कर रहे थे।इसके बाद इंद्रजीत ने इन लोगों के साथ काम करना शुरू कर दिया।
 इंद्रजीत ने कहा कि 2022 में उसे अमेरिका में Permanent Resident Card मिल गया था। पर दादी के निधन के बाद मुझे भारत लौटना पड़ा। जिसके बाद उसने यही मोहाली में आर्ट थिएटर से जुड़ और एक्टिंग सीखी। एक्टिंग सीखने के बाद इंद्रजीत सिंह ने पंजाबी वेब सीरीज में काम करना शुरू कर दिया। इंद्रजीत सिंह ने बताया कि एक्टिंग के दौरान उसकी मुलाकात एक शख्स से हुई। उसी व्यक्ति को उसने अपने पासपोर्ट और पीआर कार्ड दिया ताकि उसे विदेश भेज सके। इंद्रजीत ने कहा कि बाद में उसने एक अन्य साथी से अपने पासपोर्ट और पीआर कार्ड वापस मंगा लिए थे।
पुलिस जांच अब भी जारी :  अब दोनों आरोपियों से पूछताछ हो रही है। पुलिस इस मामले में और जांच कर रही है कि आखिर कैसे इस डील के पीछे का पूरा मामला था और इसके क्या अन्य पहलू हो सकते हैं। इस घटना से यह साफ होता है कि विदेश यात्रा और वीजा डील्स में सावधानी बहुत ज़रूरी है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

बद्दी में पुलिस ने 56 पेटी शराब के साथ एक ग्रिफ्तार

बद्दी, 17 अप्रैल  । जिले के औधोगिक क्षेत्र बद्दी में पुलिस ने किराए के कमरे से चलाए जा रहे अवैध शराब के कारोबार का भंडाफोड़ किया है । इस संदर्भ में मुख्य आरोपी को...
article-image
पंजाब

टीचर ने छात्र को कार के बोनट पर लटकाकर 10 किमी तक घुमाया : कार से कूदकर अपनी जान बचाई,

कपूरथला : सब डिवीजन सुल्तानपुर लोधी के गांव शालापुर बेट से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक टीचर ने छात्र को कार के बोनट पर लटकाकर 10 किमी तक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भाई की मौ.त की खबर सुनकर : छोटे भाई को आया हार्ट अटैक, मौत

रोहित भदसाली।  हमीरपुर :   मट्टन के डुग्घा खुर्द गांव में दो भाइयों की आकस्मिक मौत से इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। बता दें कि जहां एक ओर लोगों ने बड़े भाई...
article-image
पंजाब

37वां जेसीटी पंजाब स्टेट सुपर फुटबॉल लीग : ओलंपियन जरनैल सिंह फुटबॉल अकादमी गढ़शंकर ने रेल कोच फैक्ट्री को 1-0 से हराया

गढ़शंकर – पंजाब फुटबॉल एसोसिएशन द्वारा बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर के ओलंपियन जरनैल सिंह फुटबॉल स्टेडियम में 37वीं जेसीटी पंजाब स्टेट सुपर फुटबॉल लीग का आयोजन किया गया। जिसमें ओलंपियन जरनैल सिंह...
Translate »
error: Content is protected !!