गूंगे-बहरे लोगों से करोड़ों की ठगी, निवेश के नाम पर : 5 के खिलाफ केस दर्ज

by
मोहाली, 16 दिसंबर : क्रिप्टोकरंसी के नाम पर पटियाला में करवाये सेमिनार में 500 गूंगे-बहरे लोगों को बुलाने के बाद उनसे इनवेस्टमेंट करवाई गई लेकिन बाद में करोड़ों रुपये ठगने के बाद किसी को पैसे वापस नहीं दिए गए।
इस संबंध में पंजाब स्टेट क्राइम पुलिस थाना ने 5 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की पहचान अमनदीप शर्मा, नवदीप शर्मा, मदन लाल शर्मा (तीनों वासी पटियाला), शरण शशिधरण थांबी वासी थाना (महाराष्ट्र) और फरहान अहमद वासी गांव काशीपुर (उत्तराखंड) के रूप में हुई है।  पीड़ित प्रवेश कुमार (35), वासी गांव धनौरा, जिला अंबाला (हरियाणा) ने बताया कि वह जन्म से बहरा है। उसने 5 फरवरी को इस ठगी के मुख्य आरोपी अमनदीप शर्मा (जो खुद गूंगा-बहरा है) द्वारा पटियाला करवाए सेमिनार में हिस्सा लिया। इस सेमिनार में करीब 500 गूंगे-बहरे लोग पहुंचे थे। सेमिनार में कंपनी का नुमाइंदा (क्रिप्टो इनवेस्टर) मेक्यिस चोमस्की भी आया था।
सेमिनार में अमनदीप शर्मा ने खुद को कंपनी का एशिया का ब्रांड एबेंसेडर बताकर कंपनी की योजनाएं बताते हुए पैसा निवेश करने के लिए प्रेरित किया। इस सेमिनार के अलावा अमनदीप शर्मा ने फरहान अहमद, शरण शशिधरण के साथ मिलकर देश के अलग-अलग राज्यों में सेमिनार किए। इनके प्रेरित करने पर कुछ लोगों ने गूगल पे या खाते के जरिए इन्हें पैसे भेजे। उसने भी 21 अगस्त, 2021 को कंपनी की वेबसाइट के जरिए 28500 रुपये का निवेश किया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

ऊना में 20 करोड़ से लगेगा आलू प्रोसेसिंग प्लांट – प्राकृतिक खेती की गेहूं 60 और मक्की 40 रुपये प्रति किलो की एमएसपी पर खरीदेगी सरकार : मंत्री प्रो. चंद्र कुमार

रोहित जसवाल। ऊना, 15 अप्रैल। कृषि एवं पशुपालन मंत्री प्रो. चंद्र कुमार ने हिमाचल दिवस पर ऊना में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक छात्र पाठशाला...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भारत में पेट्रोल पंप खोलने में कितना खर्च आता : 1 लीटर तेल बेचने पर कितनी कमीशन मिलती … जानें

रिलायंस जियो-बीपी पेट्रोल पंप डीलरशिप एक अच्छा व्यवसायिक अवसर है। इसमें निवेश करके आप एक विश्वसनीय ब्रांड के साथ जुड़ सकते हैं और दीर्घकालिक लाभ कमा सकते हैं।  यदि आप पेट्रोल पंप व्यवसाय शुरू...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सेना के तीनों अध्यक्षों के साथ की मुलाकात : राजनाथ और तीनों सेना प्रमुखों के हंसते चेहरे…तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल

भारत की तरफ से शुरू हुए ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को सेना के तीनों अध्यक्षों के साथ मुलाकात की है। यह एक समीक्षा बैठक थी, जिसमें...
article-image
पंजाब , समाचार

पुलिस चौकी पर ग्रेनेड फेंकने वाले दो आतंकी गिरफ्तार : हैंड ग्रेनेड, दो पिस्टल व पांच जिंदा कारतूस बरामद

अमृतसर। पिछले दिनों गुमटाला पुलिस चौकी पर हुए ग्रेनेड हमले के मामले में स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल की टीम ने दो आतंकियो को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से हैंड ग्रेनेड, दो पिस्टल व...
Translate »
error: Content is protected !!