विकास और जनसुविधाओं में शून्य, कर्ज लेने में सबसे आगे है सुक्खू सरकार : जयराम ठाकुर

by

भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की सबसे बड़ी ताकत

एएम नाथ। सुन्दरनगर : पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश की सुक्खू सरकार विकास और जनसुविधाओं के मामले में पूरी तरह विफल साबित हुई है, लेकिन कर्ज लेने के मामले में नए रिकॉर्ड बना रही है। उन्होंने कहा कि विपक्ष में रहते हुए कांग्रेस ने पांच वर्षों तक कर्ज के नाम पर शोर मचाकर प्रदेश की जनता को गुमराह करते रहे, लेकिन सत्ता में आते ही उसी कांग्रेस की सुक्खू सरकार ने कर्ज को अपना प्रमुख शासन मॉडल बना लिया है। आज प्रदेश पर कर्ज का बोझ लगभग 1.20 लाख करोड़ रुपये तक पहुंचने वाला है और हर महीने की शुरुआत भारी-भरकम कर्ज लेकर की जा रही है। इसके बावजूद प्रदेश में विकास कार्य ठप हैं, नई परियोजनाएं नजर नहीं आ रही हैं और जनता को बुनियादी सुविधाओं के लिए भी संघर्ष करना पड़ रहा है। सिर्फ सुक्खू सरकार ने अपने साढ़े तीन साल के कार्यकाल के उतना कर्ज अकेले ले लिया है जितना कि अब तक की सरकारों ने नहीं लिया। अपना कार्यकाल पूरा करते-करते मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू कर्ज लेने के सारे रिकॉर्ड तोड़ देंगे।
जयराम ठाकुर ने कहा कि केंद्र की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार हिमाचल प्रदेश को सड़क, रेल, स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यटन, आपदा राहत और अन्य विकास योजनाओं के लिए लगातार उदारतापूर्वक सहयोग दे रही है। इसके बावजूद प्रदेश सरकार अपनी प्रशासनिक विफलताओं और वित्तीय कुप्रबंधन को छिपाने के लिए बार-बार केंद्र पर निराधार आरोप लगा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार को बताना चाहिए कि लगातार लिया जा रहा हजारों करोड़ रुपये का कर्ज आखिर किस विकास कार्य पर खर्च हो रहा है। क्योंकि यह सरकार तो सिर्फ तालाबंदी की सरकार बनकर रह गईहै। खोज खोज कर पूर्व सरकार द्वारा खोले गए संस्थान बंद करना, पूर्व सरकार की योजनाओं को बदनाम करके उनकी वित्तीय मदद रोकना, लोगों को नौकरियां से निकलना, तरह-तरह की शुल्क लगाना ही सरकार का प्रमुख शगल है। यदि कर्ज बढ़ रहा है, लेकिन न विकास दिखाई दे रहा है और न ही जनता को बेहतर सुविधाएं मिल रही हैं, तो यह सरकार की नीतियों और कार्यप्रणाली पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़ा करता है। जिसका जवाब सरकार को देना होगा।

—————————
भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की सबसे बड़ी ताकत है

सुन्दरनगर: पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की सबसे बड़ी ताकत है। कार्यकर्ताओं के त्याग, तप, अनुशासन और अथक परिश्रम के बल पर ही भारतीय जनता पार्टी आज विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल बनी है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय महा प्रशिक्षण अभियान–2026 के अंतर्गत सुन्दरनगर विधानसभा क्षेत्र के म्याह माता मंदिर में आयोजित संगठनात्मक जिला सुन्दरनगर के अभ्यास वर्ग में “भारतीय जनता पार्टी का गौरवशाली इतिहास एवं विकास” विषय पर अपने विचार रखते हुए उन्होंने कहा कि भारतीय जनसंघ की स्थापना से लेकर आज 12 करोड़ से अधिक सदस्यों वाले विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक संगठन के रूप में भाजपा की यात्रा समर्पित कार्यकर्ताओं की निष्ठा और राष्ट्रसेवा के संकल्प का परिणाम है। उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के एकात्म मानववाद तथा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के राष्ट्रवादी चिंतन ने भाजपा की वैचारिक नींव को सशक्त बनाया है और यही विचारधारा संगठन की सबसे बड़ी शक्ति है।
उन्होंने कहा कि भाजपा का गौरवशाली इतिहास केवल चुनावी सफलताओं तक सीमित नहीं है, बल्कि राष्ट्र प्रथम, अंत्योदय, सेवा, सुशासन और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के मूल्यों के साथ राष्ट्र निर्माण का इतिहास है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा विकसित भारत के संकल्प को जनभागीदारी और सुशासन के माध्यम से साकार करने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण वर्ग संगठन की वैचारिक मजबूती का महत्वपूर्ण आधार हैं, जो कार्यकर्ताओं को पार्टी के इतिहास, सिद्धांतों और संगठनात्मक परंपराओं से जोड़ते हुए राष्ट्रसेवा के प्रति उनके समर्पण और दायित्वबोध को और अधिक सुदृढ़ करते हैं। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष बिहारी लाल शर्मा, विधायक विनोद कुमार, विधायक दलीप ठाकुर, प्रदेश सचिव तिलक राज शर्मा, जिला अध्यक्ष हीरालाल सहित भारतीय जनता पार्टी के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

चरस रखने के अपराध में चंबा के अजय कुमार को 12 वर्ष के कठोर कारावास : 1.20 लाख रुपये जुर्माना

एएम नाथ। मंडी  :    विशेष न्यायाधीश मण्डी की अदालत ने अजय कुमार पुत्र अमरो, गाँव सद्रोथा, जिला चम्बा के निवासी को 2.610 किलोग्राम चरस रखने का अपराध सिद्ध होने पर 12 वर्ष के...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

फूट-फूट कर रोती नजर आईं हर्षा रिछारिया: इस संत पर लगाए गंभीर आरोप

महाकुंभ में हर रोज लाखों लोग आस्था की डूबकी लगा रहे हैं. इसमें देश भर से साधु-संत भी पहुंचे हैं। अलग-अलग अखाड़ों के संत अपने-अपने शिष्यों के साथ महाकुंभ में डेरा डाले हुए हैं।...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पूर्व सांसद खन्ना के सफल प्रयास : जंग के तनावपूर्ण माहौल में होशियारपुर के नीरज गुप्ता का पार्थिव शरीर सऊदी अरब से आया भारत

होशियारपुर, 11 मार्च  : पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना के सफल प्रयासों से होशियारपुर के नीरज कुमार गुप्ता जिसकी सऊदी अरब के रियाध में मृत्यु हो गयी थी, का पार्थिव शरीर भारत पहुंचा। खन्ना...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री का सपना, वर्ष 2032 तक आर्थिक रूप से मजबूत राज्य बने हिमाचल: सुनील शर्मा बिट्टू

मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार ने एपीएमसी अध्यक्ष बनने पर अजय शर्मा को दी बधाई हमीरपुर 12 फरवरी। मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने कृषि उपज मंडी समिति (एपीएमसी) हमीरपुर के सभी पदाधिकारियों,...
Translate »
error: Content is protected !!