खेल गतिविधियों के विस्तार को समन्वित प्रयास आवश्यक : डीसी मुकेश रेपसवाल

by

पौहलाणी माता मंदिर से जोत तक साइकिल ट्रैक विकसित करने को तैयार की जाए कार्य योजना

डिस्ट्रिक्ट स्पोर्ट्स कौंसिल की बैठक आयोजित

उपायुक्त ने खेलो इंडिया कार्यक्रम के तहत खेल केन्द्रों की संख्या बढ़ाने के दिए निर्देश

एएम नाथ। चम्बा :  उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने ज़िला चंबा में खेल गतिविधियों को व्यापक रूप देने के लिए ज़िला स्तरीय खेल संघों एवं संबंधित विभागों में बेहतर समन्वय स्थापित करने की आवश्यकता पर बल दिया है।
उपायुक्त ने कहा कि चूंकि युवाओं की ऊर्जा को सकारात्मक दिशा देने के लिए खेलों का योगदान महत्वपूर्ण है। ऐसे में सभी संबंधित इकाइयों द्वारा मिलकर कार्य किया जाना चाहिए।
मुकेश रेपसवाल ने आज यहां आयोजित डिस्ट्रिक्ट स्पोर्ट्स कौंसिल बैठक की अध्यक्षता करते हुए बोल रहे थे।
उपायुक्त ने खेल संघों के प्रतिनिधियों से प्रशिक्षण सुविधाओं के विस्तार तथा ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं की पहचान करने के लिए आगे आने का आग्रह करते हुए ज़िला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी को विभिन्न खेलों के प्रशिक्षण के लिए वालंटियर तौर पर इच्छुक व्यक्तियों की सूची तैयार करने के निर्देश दिए।


साथ में उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि खेलो इंडिया कार्यक्रम के अंतर्गत ज़िला में खेल केन्द्रों की संख्या बढ़ाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं।
उपायुक्त ने ज़िला साइकलिंग एसोसिएशन के पदाधिकारियों को चंबा के प्रसिद्ध पर्यटन खज्जियार के समीप पौहलाणी माता मंदिर से जोत तक साइकिल ट्रैक विकसित करने एवं राष्ट्र स्तरीय इवेंट के आयोजन को लेकर भी कार्य योजना तैयार करने को कहा।
उन्होंने हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के माध्यम से ज़िला में चलाए जा रहे प्रशिक्षण केंद्रों की संख्या को और बढ़ाने के लिए चुवाड़ी, सलूणी, तीसा उपमंडलों को विशेष प्राथमिकता की सूची में रखने को कहा।
मुकेश रेपसवाल ने बैठक में विभिन्न खेल संघो द्वारा ज़िला में खेल गतिविधियों के विस्तार एवं चुनौतियां पर विस्तृत समीक्षा के पश्चात ज़िला प्रशासन की ओर से हर संभव सहायता का आश्वासन दिया।
बैठक की विभागीय कार्य सूची के अनुरूप बनीखेत खेल स्टेडियम में आयोजित होने वाले ज़िला स्तरीय आषाढ़ नाग मेले के दौरान मैदान की अस्थाई नीलामी से प्राप्त होने वाले राजस्व में से दस प्रतिशत की राशि मैदान के रखरखाव कार्यों लिए उपलब्ध करवाने सहित यहां खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन एवं गैर खेल गतिविधियों के लिए शुक्ल के निर्धारण को भी डिस्ट्रिक्ट स्पोर्ट्स कौंसिल ने अनुमोदन प्रदान किया।
उपायुक्त ने बनीखेत खेल स्टेडियम से संबंधित भूमि निशानदेही एवं गाड़ियों की आवाजाही को प्रतिबंधित करने के मामले को एसडीएम डलहौजी के समक्ष रखने के निर्देश भी विभागीय अधिकारियों को दिए।
वेटरन क्रिकेट एसोसिएशन से मेजर एससी नैय्यर, अपेक्स मेंबर हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोशिएशन मनुज शर्मा, विभिन्न खेल संघों के प्रतिनिधियों के रूप में मुकेश बेदी, देवेंद्र सिंह, चंद्रकांत, अनिल सेखरी, शौकत अली, रणधीर ठाकुर, योगेंद्र शर्मा, मोहम्मद रफी, पुलिस उपाधीक्षक जितेंद्र चौधरी, सहायक अभियंता विद्युत तेजू राम ठाकुर, जल शक्ति गौरव ठाकुर, युवा सेवा एवं खेल अधिकारी रूपेश कुमार सहित खेल संघ से जुड़े प्रतिनिधि बैठक में उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

शिक्षा की गुणवत्ता का मूल आधार शिक्षक : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल

उपायुक्त ने शिक्षक व्यावसायिक विकास कार्यक्रम के अंतर्गत उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले शिक्षकों को किया सम्मानित एएम नाथ। चंबा :  उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने आज नीति आयोग चंबा जिला प्रशासन तथा भारती एयरटेल फाउंडेशन...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

2 जवान शहीद : जम्मू-कश्मीर में आतंकी मुठभेड़, 11 माह पहले हुई थी हरमिंदर की शादी

जम्मू : जम्मू-कश्मीर के कुलगाम के अखल इलाके में आतंकियों और जवानों के बीच मुठभेड़ चल रही है। मुठभेड़ में दो जवान बलिदान हो गए। शहीद हुए जवानों में एक फतेहगढ़ साहिब के मंडी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पंचायत समिति श्री नयना देवी जी के सभी 15 वार्डों का चुनाव परिणाम घोषित

एएम नाथ। बिलासपुर, 01 जून: पंचायत समिति श्री नयना देवी जी के सभी 15 वार्डों के चुनाव परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। चुनाव परिणाम इस प्रकार हैं: 1. तनबोल (वार्ड 01) महेंद्र कुमार...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

शुगर, पेन किलर, बुखार और हार्ट और जोड़ो के दर्द की दवा अब सस्ती समेत ये 39 दवाइयां हुईं सस्ती

नई दिल्ली : आम लोग किसी भी बिमारी से निपटने में परेशान रहते हैं। कोरोना महामारी के बाद देश में दवाओं के दाम और मेडिकल का खर्च दोगुने दाम से भी ज्यादा बढ़ गया...
Translate »
error: Content is protected !!