घरों में बिजली कनेक्शन लेने से पहले निरीक्षण के देने होंगे 300 रुपये : अधिसूचना जारी

by
एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश सरकार ने बिजली कनेक्शन लेने से पहले निरीक्षण करवाने के लिए दरों का निर्धारण कर दिया है। वीरवार को ऊर्जा विभाग ने घरेलू और औद्योगिक उपभोक्ताओं से ली जाने वाली दरों के संबंध में अधिसूचना जारी की।
ऊर्जा सचिव ने बताया कि चीफ इलेक्ट्रिकल ऑफिस से घर में बिजली का कनेक्शन लेने से पहले या कभी रुटीन में निरीक्षण करवाने के लिए अधिकारी को बुलाने के लिए फीस नये सिरे से तय की गई है। घरेलू उपभोक्ता निरीक्षण के लिए किसी अधिकारी को बुलाता है तो उसे 300 रुपये फीस देनी पड़ेगी। 20 किलोवाट तक 600 रुपये, 50 किलोवाट तक 750 रुपये, 100 किलोवाट तक 900, 400 किलोवाट तक 1500 और 750 किलोवाट तक 2400 रुपये की निरीक्षण फीस ली जाएगी। यदि कोई कारोबारी या उद्योग जनरेटर लगाना चाहता है तो उसके लिए भी निरीक्षण की फीस नए सिरे तय की है। 5 किलोवाट तक का जैनरेटर लगाने के लिए 300 रुपये और 1000 किलोवाट का जैनरेटर लगाने के लिए 4500 रुपये का निरीक्षण शुल्क अदा करना होगा।
उद्योग या होटल ट्रांसफार्मर लगाना चाहता है तो ट्रांसफार्मर के लिए 25 किलोवाट तक 900 रुपये शुल्क लिया जाएगा। उद्योग हाईटेंशन लाइन से कनेक्शन चाहता है तो उसे 1500 रुपये तक का निरीक्षण शुल्क देना होगा। उद्योग या घर के लिए यदि 1 किलोमीटर तक बिजली की नई लाइन बिछानी हैं तो इसके निरीक्षण के लिए फीस भी अलग से तय की है। इसमें 1 किलोमीटर तक 600 और इसके बाद के हर निरीक्षण पर 900 रुपये की फीस देनी होगी।
           उधर, प्रदेश सरकार ने डोमेन चेंज कमेटी का गठन भी कर दिया है। ऊर्जा सचिव कमेटी के अध्यक्ष बनाए गए हैं। ऊर्जा निदेशक, प्रबंध निदेशक बिजली बोर्ड और हिमऊर्जा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी कमेटी में सदस्य होंगे। मुख्य अभियंता ऊर्जा इसके सदस्य सचिव होंगे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

रिज पर आधुनिक हिमाचल निर्माता के रूप में पहचान बनाने वाले वीरभद्र सिंह की प्रतिमा स्थापित की जाएगी

शिमला, 8 जुलाई हिमाचल प्रदेश के छह बार के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की रिज पर भव्य प्रतिमा बनाई जाएगी। शिमला ग्रामीण से विधायक एवं कांग्रेस महासचिव विक्रमादित्य सिंह कि प्रतिमा बनाने के लिए प्रदेश...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ज्वालामुखी स्कूल के वार्षिक उत्सव में मेधावी बच्चों को किया सम्मानित : राज्य सरकार शिक्षा के क्षेत्र में करेगी व्यापक सुधार: संजय रत्न

ज्वालामुखी 12 दिसंबर :       विधायक संजय रत्न ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा भविष्य की चुनौतियों को देखते हुए शिक्षा के क्षेत्र में व्यापक सुधार की योजना बनाई जा रही है। अध्यापकों...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

चिट्टे के साथ पंजाब के 2 युवक बंगाणा में गिरफ्तार : बहड़ाला में बर्गर की दुकान से चरस बरामद

ऊना : जिले के बंगाणा में पुलिस ने शनिवार देर रात डुमखर क्षेत्र में नाकेबंदी और गश्त के दौरान दो युवकों को 7.86 ग्राम चिट्टे (हैरोइन) के साथ गिरफ्तार किया।       जानकारी के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भाजपा ने पहले ही बिके हुए विधायकों को टिकट दे दिया : अब कांग्रेस के टिकट की चिंता क्यों हो रही – मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू

एएम नाथ।  शिमला : भारतीय जनता पार्टी ने चारों लोकसभा सीट के साथ छह विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है।   कांग्रेस अब तक शिमला और मंडी सीट पर ही...
Translate »
error: Content is protected !!