गुजरात में आयोजित आयुष्मान भव अभियान के शुभारम्भ समारोह में राज्यपाल ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से में लिया भाग

by

शिमला में आयोजित आयुष्मान भव राज्य स्तरीय कार्यक्रम की अध्यक्षता की
शिमला : भारत की राष्ट्रपति, श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने आज गुजरात से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयुष्मान भव अभियान का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर उन्होंने आयुष्मान भव पोर्टल भी लॉंच किया। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री मनसुख मंडाविया ने नई दिल्ली से कार्यक्रम में भाग लिया। इस समारोह में विभिन्न राज्यों के राज्यपाल, उप-राज्यपाल, मुख्यमंत्री, संसद सदस्य और स्वास्थ्य मंत्री भी वर्चुअल माध्यम से शामिल हुए।
राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हिमाचल प्रदेश राज्य सचिवालय से आयुष्मान भव अभियान के शुभारम्भ समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल भी उपस्थित थे।
इसके उपरान्त, राज्य स्तर पर आयोजित आयुष्मान भव कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए राज्यपाल ने कहा कि सबके सहयोग से देश के स्वास्थ्य क्षेत्र में तेजी से सकारात्मक बदलाव आया है। उन्होंने कहा कि सभी के प्रयासों से देश ने बहुत ही कम समय में कोरोना वैक्सीन तैयार की और दूरदराज के क्षेत्रों तक भी इसकी पहुंच सुनिश्चित की। इसी भावना के साथ देश ने सबसे प्रभावी कोविड टीकाकरण अभियान को सफल बनाया। उन्होंने कहा कि कोई भी अभियान सामूहिक प्रयासों और विश्वास से सफल होता है और इसी भावना के साथ हमें आयुष्मान भव अभियान को आगे बढ़ाना है।
राज्यपाल ने कहा कि विभिन्न स्वास्थ्य मापदंडों पर हिमाचल प्रदेश के सूचकांक अन्य राज्यों की तुलना में काफी बेहतर है और आशा है कि इस अभियान से स्वास्थ्य क्षेत्र में राज्य के सूचकांकों में और सुधार होगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री टी.बी. मुक्त भारत अभियान को देश में प्रभावी ढंग से क्रियान्वित किया जा रहा है और वर्ष 2025 तक टीबी उन्मूलन का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। हिमाचल प्रदेश में इस अभियान में आशातीत प्रगति हुई है और राज्य इस लक्ष्य को वर्ष 2023 में ही प्राप्त कर लेगा।
उन्होंने कहा कि आयुष्मान भव अभियान 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा के रूप में आयोजित किया जाएगा तथा दिसंबर माह तक जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि इस अभियान के दौरान विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं के बारे में व्यापक जागरूकता लाई जाएगी। इस योजना के तीन प्रमुख घटकों में आयुष्मान आपके द्वार, आयुष्मान मेला और आयुष्मान सभा शामिल हैं, इससे लोगों को व्यापक स्तर पर लाभ होगा।
उन्होंने कहा कि आयुष्मान भव अभियान स्वास्थ्य विभाग द्वारा हिमाचल प्रदेश स्वास्थ्य बीमा योजना, महिला एवं बाल विकास विभाग, पंचायती राज एव ग्रामीण विकास, जनजातीय विकास और चिकित्सा शिक्षा के सहयोग से चलाया जाएगा। उन्होंने आशा व्यक्त की कि इस अभियान को सभी का सहयोग मिलेगा और लोगों को इसका लाभ प्राप्त होगा।
इस अवसर पर राज्यपाल ने आयुष्मान भव दिशा-निर्देश भी जारी किये। उन्होंने लोगों को अंगदान करने की शपथ भी दिलवाई।
राज्यपाल ने टीबी मुक्त हिमाचल की परिकल्पना को साकार करने में

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

शाहपुर में सड़कों, पुलों व भवनों पर 90 करोड़ रुपये से हो रहा विकास : केवल सिंह पठानिया

एएम नाथ। शाहपुर, 3 फरवरी : शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में लोक निर्माण विभाग द्वारा क्रियान्वित किए जा रहे विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा को लेकर आज शाहपुर विश्राम गृह में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित...
article-image
हिमाचल प्रदेश

लंबित राजस्व मामलों का त्वरित समाधान बनाया जाए सुनिश्चित : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल

विशेष राजस्व लोक अदालत के तहत प्रगति की समीक्षा को लेकर बैठक आयोजित एएम नाथ। चंबा : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने कहा कि लंबित राजस्व मामलों के त्वरित समाधान को लेकर सभी अधिकारी विशेष...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बारिश से क्षतिग्रस्त पेयजल योजनाओं की मरम्मत को उठाएं कारगर कदम : जल मिशन के तहत अधूरे कार्यों को 31 मार्च तक करें पूर्ण: अग्निहोत्री

पालमपुर, 21 अगस्त। । उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने जल मिशन का अधूरे कार्य को 31 मार्च 2024 तक पूरा करने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि कांगड़ा जिला के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

101 वर्षीय पार्वती देवी ने शालग-2, निहरी, सुंदरनगर में किया मतदान

एएम नाथ : मंडी I पंचायत राज चुनाव 2026 में 101 वर्षीय पार्वती देवी ने शालग-2, निहरी, सुंदरनगर में अपने मताधिकार का प्रयोग कर लोकतंत्र के प्रति अपनी मजबूत आस्था दिखाई। वरिष्ठ नागरिक होने...
Translate »
error: Content is protected !!