30 जुलाई से शुरू होगी किन्नर कैलाश यात्रा, बिना पंजीकरण नहीं मिलेगा प्रवेश : 6,050 मीटर की ऊंचाई पर है प्राकृतिक शिवलिंग

by

एएम नाथ । शिमला : सावन के पवित्र महीने में होने वाली किन्नर कैलाश यात्रा इस वर्ष 30 जुलाई से शुरू होगी। जिला प्रशासन ने यात्रा को 10 अगस्त तक संचालित करने का निर्णय लिया है।

हालांकि यात्रा की अवधि मौसम की परिस्थितियों पर निर्भर रहेगी और जरूरत पड़ने पर इसमें बदलाव किया जा सकता है। प्रशासन ने साफ किया है कि बिना पंजीकरण किसी भी श्रद्धालु को यात्रा की अनुमति नहीं दी जाएगी।

जिला प्रशासन के अनुसार ऑनलाइन पंजीकरण आज 28 जुलाई से शुरू हो गया है, जबकि ऑफलाइन पंजीकरण 30 जुलाई से होगा। प्रतिदिन 375 श्रद्धालु ही यात्रा कर सकेंगे। इनमें 175 ऑनलाइन, 125 ऑफलाइन और 75 श्रद्धालुओं के लिए एडवेंचर टूर ऑपरेटर्स एसोसिएशन, किन्नौर के माध्यम से स्लॉट निर्धारित किए गए हैं। यात्रा केवल तंगलिंग-मेलिंग खट्टा-गुफा मार्ग से संचालित होगी।

भूस्खलन के खतरे के बाद तैयार किया गया सुरक्षित मार्ग :  यात्रा से पहले प्रशासन ने दो चरणों में मार्ग का निरीक्षण कराया। शुरुआती रैकी में कई स्थानों पर भूस्खलन और पत्थर गिरने का खतरा मिलने के कारण यात्रा को अस्थायी रूप से रोक दिया गया था। बाद में दोबारा निरीक्षण के बाद संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा और मरम्मत का काम पूरा किया गया। इसके बाद यात्रा शुरू करने का फैसला लिया गया। यात्रा मार्ग पर पुलिस, स्वास्थ्य, वन, होमगार्ड, जल शक्ति और राजस्व विभाग के कर्मचारी तैनात रहेंगे। विभिन्न पड़ावों पर डॉक्टर, फार्मासिस्ट और पुलिस बल भी मौजूद रहेगा।

6,050 मीटर की ऊंचाई पर है प्राकृतिक शिवलिंग : किन्नर कैलाश तिब्बत सीमा के निकट समुद्र तल से लगभग 6,050 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है और इसे पंच कैलाशों में से एक माना जाता है। यहां मौजूद प्राकृतिक शिवलिंग के दर्शन के लिए हर वर्ष देशभर से श्रद्धालु पहुंचते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार यह स्थान भगवान शिव और माता पार्वती के प्रथम मिलन से जुड़ा माना जाता है। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से मौसम की जानकारी लेकर ही यात्रा पर निकलने और सभी सुरक्षा निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

CRS ऐप लॉन्च : जनगणना के लिए अमित शाह ने किया : जानिए घर बैठे कैसे कर पाएंगे रजिस्ट्रेशन

नई दिल्ली :  गृहमंत्री अमित शाह ने आज जनगणना भवन में नागरिक पंजीकरण प्रणाली यानि की CRS (Civil Registration System ) ऐप लॉन्च किया।  इस ऐप के जरिए कोई भी आम आदमी किसी भी...
हिमाचल प्रदेश

चिंतपूर्णी मुख्य बाजार में वाहनों की आवाजाही पर रोक

ऊना : जिलाधीश ऊना राघव शर्मा के आदेशानुसार जलापूर्ति लाइन व मैनहोल चैंबर्स के निर्माण की वजह से क्षतिग्रस्त हुई सड़क की अस्थाई मरम्मत के लिए 30 जून से 3 जुलाई तक नया बसा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

केंद्र सरकार ने आपदा प्रभावितों के लिए दी मदद, कांग्रेसियों के लिए नहीं : जयराम ठाकुर

बंज़ार के दयार में जयराम ठाकुर ने कंगना रनौत के लिए किया चुनाव प्रचार, मांगे वोट एएम नाथ । मंडी : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर का कहना है कि आपदा के समय केंद्र सरकार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने किया धर्मशाला में आधुनिक फोरेंसिक डिवीजन और डीपीआरसी भवन का उद्घाटन

एएम नाथ। धर्मशाला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज क्षेत्रीय फॉरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (आरएफएसएल उत्तरी क्षेत्र) धर्मशाला में डिजिटल फॉरेंसिक डिवीजन और उन्नत उपकरण प्रयोगशाला का उद्घाटन किया। यह सुविधा लगभग तीन...
Translate »
error: Content is protected !!