विकास कार्यों की नियमित तौर पर माॅनिटरिंग सुनिश्चित करें अधिकारी: डीसी हेमराज बैरवा

by
’नूरपुर में विकास कार्यों का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए निर्देश’
एएम नाथ।नूरपुर,10 दिसंबर। उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों की नियमित तौर पर माॅनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। मंगलवार को नूरपुर उपमंडल में सभी विभागीय अधिकारियों के साथ विकास कार्यों तथा योजनाओं की समीक्षा बैठक के दौरान उन्होंने कहा कि सरकार का स्वास्थ्य,शिक्षा,राजस्व, पानी,बिजली जैसे सेवा क्षेत्र में गुणवत्ता पर फोकस है और अधिकारियों को फील्ड लेवल पर इसे अमलीजामा पहनाने की जिम्मेवारी है।
उन्होंने कहा कि सभी विभाग अपने नियमित कार्य करने के साथ अपने अपने क्षेत्र में व्यवस्था को और सुधारने के लिए कार्य करें। उन्होंने कहा कि नूरपुर उपमंडल के ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में कूड़ा प्रबंधन की स्थिति अच्छी नहीं है जिस पर अधिकारियों को निर्णायक कदम उठाना चाहिए। उन्होंने नगर परिषद के अधिकारियों को शहर में सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने सिंगल यूज प्लास्टिक के इस्तेमाल को हतोत्साहित करने के लिए अधिकारियों को नियमित चालान काटने के निर्देश दिए। उन्होंने नगर परिषद के अधिकारियों को अपना राजस्व बढ़ाने के लिए भी कारगर कदम उठाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने ग्रामीण आर्थिकि को मजबूत करने के लिए कृषि, बागवानी, पशुपालन से संबंधित कई योजनाएं चलाई हैं और इन योजनाओं को जमीन स्तर पर क्रियान्वित करने के लिए अधिकारियों को भरपूर प्रयास करने चाहिए। योजना का मकसद तभी सार्थक होगा जब उस योजना का लाभ हर एक पात्र व्यक्ति तक पहुंचेगा।
उन्होंने अधिकारियों से नूरपुर में टूरिज्म एक्टिविटी को बढ़ाने के लिए सुझाव भी मांगे।
उन्होंने कहा कि नूरपुर बॉर्डर एरिया होने के साथ साथ मिनरल बहुल उपमंडल भी है बावजूद इसके यहां से राजस्व बहुत कम मात्रा में आता है।इसलिए खनन अधिकारियों को अवैध खनन को रोकने के साथ सरकार के राजस्व को बढ़ाने के लिए सकारात्मक कदम उठाने चाहिए।
उपायुक्त हेमराज बैरवा ने ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि पंचायत स्तर पर निर्माण कार्यों का नियमित तौर पर निरीक्षण किया जाए ताकि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता बनी रहे। उन्होंने कहा कि सभी योजनाओं एवं कार्यक्रमों की नियमित तौर पर समीक्षा करने से ही विकास कार्यों में तेजी लाई जा सकती है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का जन कल्याण और विकास की विभिन्न योजनाओं के प्रभावी और समयबद्ध तरीके से लागू करने पर विशेष जोर है। इसके अलावा जन समस्याओं एवं शिकायतों के कारगर निपटारे पर खास ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने राजस्व अधिकारियों को राजस्व संबंधित कार्यों को मिशन मोड पर निपटाने के निर्देश दिए।
उन्होंने बाल विकास विभाग के अधिकारियों को उनके विभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का प्रचार प्रसार करने के लिए नियमित फील्ड कैम्प लगाने के निर्देश दिए।
उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की प्रगति पर भी अधिकारियों से रिपोर्ट ली।
’विकास कार्यों का किया निरीक्षणरू’
उपायुक्त हेमराज बैरवा ने पुंदर पंचायत में आपदा के दौरान क्षतिग्रस्त हुए घरों का पुननिर्माण कार्य का निरीक्षण किया तथा लोगों को घर निर्माण में आ रही मुश्किलों बारे जानकारी ली।
उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्र डमीण,हाई स्कूल माओ तथा प्राथमिक फारेस्ट कॉलोनी स्कूल का निरीक्षण कर व्यवस्था जांची। उन्होंने बच्चों और अध्यापकों से स्कूल में आने वाली परेशानियायों पर चर्चा भी की। उन्होंने शिक्षकों को बच्चों की संख्या बढ़ाने के लिए अपने स्तर पर कदम उठाने के लिए कहा। उन्होंने बच्चों को स्कूल लाने तथा वापिस घर ले जाने के लिए एसएमसी के माध्यम से स्कूल वैन लगाने की संभावनाओं पर विचार करने के लिए कहा जिससे बच्चों की संख्या बढ़ सके।
इसके उपरांत उन्होंने ट्राइबल भवन,मां शिशु अस्पताल तथा नए डिग्री कॉलेज भवन का निरीक्षण किया। उपायुक्त हेमराज बैरवा ने अधिकारियों को विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश भी दिए।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

पौंग डैम अधिकारियों को  पानी का डिस्चार्ज तकनीकी आधार पर करने के आदेश : मुख्य सचिव पंजाब ने पौंग डैम और मुकेरियां के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा

तलवाड़ा/मुकेरियां (होशियारपुर), 30 अगस्त: मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत सिंह मान के निर्देशों पर मुख्य सचिव पंजाब के.ए.पी. सिन्हा ने आज पौंग डैम और मुकेरियां के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। इस मौके पर उनके...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने थानाकलां में गौ अभयारण्य का दौरा किया

थानाकलां : मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज ऊना के थानाकलां में गौ अभयारण्य का दौरा किया। यह अभयारण्य 7.06 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित किया गया है। कुल 300 बेसहारा पशुओं को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भोरंज की 259 बेसहारा महिलाओं के बच्चों की शिक्षा को दिए 45.47 लाख रुपये : 9 बेसहारा बच्चों को मकान निर्माण के लिए दिए 19.11 लाख रुपये

इंदिरा गांधी सुख शिक्षा योजना के तहत किया गया है इसका प्रावधान एसडीएम ने की महिला एवं बाल विकास विभाग की योजनाओं की समीक्षा एएम नाथ। भोरंज 07 मार्च। महिला एवं बाल विकास विभाग...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

2 जवान शहीद : जम्मू-कश्मीर में आतंकी मुठभेड़, 11 माह पहले हुई थी हरमिंदर की शादी

जम्मू : जम्मू-कश्मीर के कुलगाम के अखल इलाके में आतंकियों और जवानों के बीच मुठभेड़ चल रही है। मुठभेड़ में दो जवान बलिदान हो गए। शहीद हुए जवानों में एक फतेहगढ़ साहिब के मंडी...
Translate »
error: Content is protected !!