विकास की गति को आगे बढ़ाते हुए सांसद मनीष तिवारी ने गांवों में बांटे ग्रांट के चैक

by

श्री चमकौर साहिब, 6 मार्च: श्री आनंदपुर साहिब लोकसभा क्षेत्र के विकास की गति को आगे बढ़ाते हुए, सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी द्वारा श्री चमकौर साहिब विधानसभा क्षेत्र के अलग-अलग गांवों बलरामपुर, हफीजाबाद व माने माजरा के निवासियों को 3-3 लाख रुपये की ग्रांट के चैक वितरित किए गए। वहीं पर, उन्होंने गांव सलोह माजरा के विकास हेतु 3 लाख रुपये की ग्रांट देने का ऐलान किया।
इस अवसर पर संबोधित करते हुए, सांसद तिवारी ने कहा कि उनके लिए लोकसभा क्षेत्र का सर्वपक्षीय विकास प्राथमिकता है और उनका मानना है कि तरक्की के लिए सकारात्मक सोच होनी आवश्यक है। हल्के के विकास में फंडों की कमी को बाधा नहीं बनने दिया जाएगा। इन ग्रांटों में गांव हफीजाबाद व माने माजरा के स्कूलों और बाकी अन्य विकास कार्यों हेतु फंड दिए गए हैं। जिन्होंने इस दौरान मानवीय विकास में स्कूलों के योगदान का जिक्र करते हुए, राज्य सरकार से इस ओर ध्यान देने को कहा। इस दौरान उन्होंने इलाका निवासियों की अन्य समस्याओं को भी सुना और उनका जल्द हल निकालने का भरोसा दिया।
जहां अन्य के अलावा, अमनदीप सिंह मांगट, जसबीर सिंह आढ़ती, गुरदीप सिंह, लंबरदार मोहन सिंह, मनीत कुमार मोंटू, निरवैर सिंह बिल्ला, प्रधान म्युनिसिपल कमेटी श्री चमकौर साहिब शमशेर सिंह भंगू, गुरशरण सिंह, रमेश चंद्र ढंढ, जसबीर सिंह जटाना, दविंदर सिंह जटाना, चूहड़ सिंह पूर्व सरपंच, ज्ञान सिंह बाला, गुरसेवक सिंह, रणबीर कौर सरपंच, सुरिंदर सिंह पूर्व सरपंच, गुरमुख सिंह, पुष्पिंदर सिंह, जसबीर सिंह, रविंदर सिंह, सरबजीत सिंह लंबरदार भी मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सरकारी स्कूलों में दाखिला अभियान की शुरुआत-गढ़शंकर में दाखिला मुहिम का डिप्टी स्पीकर रौड़ी ने किया आगाज़ 

गढ़शंकर, 12 फरवरी: स्कूल शिक्षा विभाग, पंजाब के दिशानिर्देशों के अनुसार सैशन 2024-25 के लिए सरकारी स्कूलों में दाखिला अभियान आज पूरे राज्य में शुरू हो गया है। जिसके तहत जिला होशियारपुर में अभियान...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भारत में लगभग 30 मिलियन लोग कोरोनरी धमनी रोग से पीड़ित : डॉ. एचके बाली

होशियारपुर :  35 साल से अधिक पुरुषों में दिल के दौरे के मामले में भारत दुनिया में शीर्ष पर है और अगले दशक तक हृदय रोग भारत में मृत्यु और विकलांगता का सबसे बड़ा...
article-image
पंजाब

डीएवी कॉलेज गढ़शंकर का बी.ए. पांचवें समैस्टर में मोनिका रही प्रथम 

गढ़शंकर : पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ द्वारा घोषित किए बी.ए. पांचवें सेमेस्टर के परिणाम में डीएवी कॉलेज गढ़शंकर का परिणाम 100 फ़ीसदी रहा। कॉलेज की छात्रा मोनिका पुत्री परदीप कुमार ने 348 अंक प्राप्त कर...
article-image
पंजाब

मेडिकल अधिकारी समेत तीन लोग गिरफ्तार : मेडिकल अधिकारी से 100 ग्राम हेरोइन, एक हवालाती से 94 ग्राम हेरोइन, दूसरे हवालाती से मोबाइल फोन बरामद

अमृतसर : अमृतसर में स्पेशल टास्क फोर्स ने केंद्रीय जेल के अंदर अस्पताल में तैनात मेडिकल अधिकारी को गिरफ्तार कर लिया है। डीएसपी सिकंदर सिंह के नेतृत्व वाली टीम ने बुधवार रात कार्रवाई करते...
Translate »
error: Content is protected !!