पत्नी ने अपना ही सुहाग उजाड़ा : पत्नी ने अपने पति को प्लास से मार डाला

by

एएम नाथ। धर्मशाला : हिमाचल प्रदेश में एक और मर्डर हुआ है। यहां पर एक पत्नी ने अपने पति की हत्या कर दी है. मामला सूबे के कांगड़ा जिले का है. फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गौरतलब है कि 73 दिन में देवभूमि में यह 19वां मर्डर केस रिपोर्ट हुआ है।

जानकारी के अनुसार, हिमाचल प्रदेश कांगड़ा जिले से थुरल विधानसभा का यह मामला है. बताया जा रहा है कि यहां पर एक प्रवासी परिवार ठेकेदार के पास काम करता था. प्रवासी वेदप्रकाश अपनी पत्नी राजमाला और दो बच्चों के साथ लंबे समय से भ्रांता पंचायत में रह रहा थापत्नी ने अपने पति  वेद प्रकाश शराब पीने का आदी था और परिवार उससे परेशान था।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बीती रात को पत्नी ने तैश में आकर उसका गला घोंट दिया तथा प्लास के साथ कई वार उस पर किए और उसकी हत्या कर दी. बताया जा रहा है कि पत्नी और पति में पहले भी कई बार झगड़े होते रहे हैं।
73 दिन में 19वां मर्डर केस
हिमाचल प्रदेश में नए साल का आगाज ही खराब हुआ था और पहले ही दिन मर्डर हुआ था. अब तक 2025 के शुरुआती 73 दिनों में 19 मर्डर हो चुके हैं. कांगड़ा और कुल्लू में अब तक 4-4 मर्डर रिपोर्ट हुए हैं. ऊना में तीन लोगों की हत्याएं हो चुकी हैं. सिरमौर, सोलन, चंबा में दो-दो और हमीरपुर भी हत्याकांड सामने आए हैं. सूबे में अब बीते रोज पूर्व कांग्रेस विधायक बंबर ठाकुर पर जानलेवा हमला हुआ है और प्रदेश में कानून व्यवस्था के सवाल पर डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हिमाचल में शांति और कानून व्यवस्था ठीक है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

केवल कांग्रेस ही पंजाब को प्रगति और समृद्धि की ओर ले जा सकती है: अमृता वड़िंग

सराभा नगर में कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित किया लुधियाना, 29 अक्टूबर: वरिष्ठ कांग्रेस नेता अमृता वड़िंग ने कहा है कि केवल कांग्रेस पार्टी ही पंजाब को प्रगति और समृद्धि की ओर ले जा...
article-image
पंजाब

भाषण मुकाबले में मिडल तथा सेकेंडरी वर्ग में फतेहपुर खुर्द स्कूल के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन

गढ़शंकर : शिक्षा विभाग की हिदायतों पर मात्रृभाषा पर ब्लॉक स्तरीय भाषण मुकाबले ब्लॉक गढ़शंकर-1 के सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल पद्दी सुरा सिंह में प्रिंसिपल श्री कृपाल सिंह की अध्यक्षता में आयोजित किए गए।...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

*कमलेश ठाकुर ने धार और धंगड़ पंचायत का किया दौरा…….कहा … विकास कार्यों को मिलेगी गति*

एएम नाथ। देहरा, 04 अक्टूबर :  देहरा विधानसभा क्षेत्र की विधायक कमलेश ठाकुर ने आज धार व धंगड़ पंचायत का दौरा किया। इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न विकासात्मक कार्यों का निरीक्षण किया तथा स्थानीय...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चंडीगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लूटपाट के प्रयास में तीन आरोपी गिरफ्तार

चाकू और एक्टिवा समेत तीन युवक दबोचे, सेक्टर-39 थाना पुलिस को सफलता सुबह साइकिल सवार को लूटने की कोशिश नाकाम, तीन आरोपी न्यायिक हिरासत में पुनीत महाजन। चंडीगढ़ : चंडीगढ़ पुलिस द्वारा असामाजिक तत्वों...
Translate »
error: Content is protected !!