डीटीएफ पंजाब की मांगों को लेकर शिक्षा मंत्री के साथ मीटिंग : शिक्षामंत्री ने मांगों को सुना व उन पर विचार करने का दिया आश्वासन

by

गढ़शंकर – डेमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट पंजाब के प्रतिनिधि मंडल ने राज्य प्रधान विक्रम देव सिंह की अगुवाई में शिक्षा मंत्री पंजाब हरजोत सिंह बैंस के साथ टीचर्स की मांगों को लेकर बैठक की । जिसमें मीटिंग में डीजीई वरिंदर शर्मा, डीपीआई सींसैकंडरी तेजदीप सैनी, डीटीएफ के महासचिव मुकेश कुमार, वित्त सचिव अश्विनी अवस्थी, उप प्रधान जसविंदर औजला व ओडीएल यूनियन के प्रधान बलजिंदर ग्रेवाल भी उपस्थित थे। डीटीएफ के राज्य आगू पवन कुमार मुक्तसर, गुरपियार कोटली, महिंदर कोड़ियावाली व सुखदेव डांसीवाल ने बताया कि इस मीटिंग में शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस के साथ हुई मीटिंग में शिक्षामंत्री ने टीचर्स की मांगों को सुना व मांगो के प्रति हमरदर्दी दिखाते हुए उनपर विचार करने का आश्वासन दिया। टीचर्स नेताओं ने कहा कि सरकार के फैसले के बाद ही संघर्ष का फैसला लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि 3472,7654 व 5178 विभागीय भर्तियों के ओपन डिस्टेंस लर्निंग से संबंधित अस्थायी टीचर्स के संबंध में पेंडिंग रेगुलर आर्डर जारी करने पर शिक्षा मंत्री ने मंजूरी देने का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि 180 ईटीटी टीचर व 2016 से रुकी हुई भर्ती को पूरे करने के लिए भी जल्द फैसला लेने का आश्वासन दिया है, 2018 के टीचर्स विरुद्ध सेवा नियमों व विभागी परीक्षा की शर्त को रद्द करने, ईटीटी से मास्टर कैडर की रुकी हुई पदोन्नतियों को जल्द पूरा करने, टीचिंग व नान टीचिंग के पैंडिंग मामलों को खत्म करने, मास्टर व लेक्चरर कैडर की वरिष्ठता सूची में नए नाम शामिल करने, विकटेमैजेशन रद्द करने, 5178 टीचर्स के साथ हुआ पक्षपात को दूर करने, 8886 टीचर्स को 1 अप्रैल 2018 से बकाया भुगतान, वरिष्ठता सूची के संबंधित डीजीएसई के साथ मिलकर समाधान करने, विभिन्न कैडरों में नई भर्ती शुरू करने, कंप्यूटर टीचर्स का वेतन कमीशन व सेवा नियम को लागू करते हुए विभाग मरजिंग करने, अस्थायी टीचर को स्थायी करने, निजीकरण व केंद्रीकरण की नीतियों को लागू करने की बजाय पंजाब की शिक्षा नीति बनाने, घर से दूर रह कर ड्यूटी करने वाले टीचर को बगैर शर्त तबादले के अवसर देने की मांग, एक क्लर्क को एक स्कूल का चार्ज देने, बीपीईओ कार्यलयों में शिफ्ट किये 228 पीटीआई को वापस स्कूल भेजने, बीएलओ ड्यूटी व पढो पंजाब प्रोजेक्ट अभियान में काम करने वाले टीचर को मात्र पढ़ाई का कार्य देने, बंद पेंडू इलाका भत्ता, बार्डर भत्ता, इसीपी का लाभ, पुरानी पेंशन योजना को लागू करने, 12 जुलाई 2020 के बाद नए वेतन स्केल के स्थान पर पंजाब वेतन सकेल लागू करने व 1558 सेंटर हेडटीचर व 375 सेंटर हेडटीचर आदि मांगों का मांगपत्र भी शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस को दिया गया। इस दौरान डीटीएफ नेता प्रिं लखविंदर सिंह, गियान चंद रूपनगर, विक्रमजीत मलेरकोटला, ओडीएल यूनियन के नेता जतिंदर कठाला, लवदीप रोकी, मुकेश बोहा, हरिंदर कुमार, मनदीप सिंह, लखवीर बरनाला व गुरप्रीत मनसा भी उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

हरभजन मेहमी ने अपने पोत्रे के जन्मदिन की खुशी में सरकारी स्कूल को विद्युत वाटर कूलर तथा पंखे भेंट किये 

गढ़शंकर, 19 जुलाई : वैद्य हरभज मेहमी द्वारा अपने पोत्रे योहान मेहमी पुत्र जसप्रीत मेहमी ऑस्ट्रेलिया के जन्मदिन की खुशी में गांव खानपुर के सरकारी प्राइमरी स्कूल को विद्युत वोल्टास कंपनी का वाटर कूलर...
article-image
पंजाब , समाचार

आंगनवाड़ी वर्कर्स और हेल्पर्स को सुप्रीम कोर्ट के आदेशों मुताबिक कम से कम 26 हजार मेहनताना दिया जाये : मांगे नहीं मानी तो संघर्ष और तेज किया जायेगा – आंगनवाड़ी मुलाजम यूनियन (सीटू)

नवांशहर। आल इंडिया फेडरेशन आफ आंगनवाड़ी वर्कर्स हेल्पर्स द्वारा जिला स्तर पर अपनी मांगों के लेकर रोष प्रदर्शन करने के आह्वान के तहत आंगनवाड़ी मुलाजम यूनियन(सीटू ) पंजाब द्वारा जिला शहीद भगत सिंह नगर...
article-image
पंजाब

पर्वतारोही प्रियंका दास को शहीद भगत सिंह स्मारक पर किया सम्मानित

गढ़शंकर, 30 अगस्त : मोरांवाली गांव की बेटी प्रियंका दास दुनिया की दूसरी सबसे ऊंची माउंटेन ट्रैकिंग में भाग लेने के लिए अफ्रीका के तंजैन किल माजरू गई थीं। जिस पर प्रियंका दास ने...
article-image
पंजाब

एनआरआई बाजवा ने स्कूल विकास कार्यों के लिए सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्मार्ट स्कूल बीरमपुर को 21000 रुपये का दिया दान

गढ़शंकर, 04 फरवरी: सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्मार्ट स्कूल बीरमपुर में मुख्याध्यापक सुखविंदर कुमार और स्टाफ के नेतृत्व में स्कूल के विकास और विद्यार्थियों के कल्याण के लिए कार्य किए जा रहे हैं। स्कूल के...
Translate »
error: Content is protected !!