हमलावर ने खुद बनाया नीले ग्रेनेड फेंकने का वीडियो : सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी पुलिस

by

चंडीगढ़ : चंडीगढ़ के सेक्टर 37 स्थित पंजाब भाजपा मुख्यालय के बाहर बुधवार को हुए ब्लास्ट को लेकर सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें हमलावर नीले रंग का ग्रेनेड सेट करते नजर आ रहे हैं।

हमलावरों ने वारदात को अंजाम देते हुए खुद वीडियो रिकॉर्ड किया है लेकिन उनके चेहरे कैमरे के फ्रेम से बाहर रहे। वीडियो में, एक व्यक्ति सेफ्टी पिन खींचकर ग्रेनेड फेंकता है जबकि दूसरा इस घटना को फिल्माता है। फिलहाल पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

पंजाब पुलिस अधिकारियों का कहना है कि 2020-21 से अब तक राज्य भर से लगभग 80 ग्रेनेड बरामद किए गए हैं, जिनमें चीन निर्मित टाइप 86P और ऑस्ट्रियाई वेरिएंट शामिल हैं। दोनों प्रकार के ग्रेनेड पहले भी पुलिस प्रतिष्ठानों पर हमलों में इस्तेमाल किए जा चुके हैं। हालांकि यह न तो ग्रेनेड का कोई नया प्रकार है और न ही पंजाब पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों के लिए यह रंग अपरिचित है।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, “आमतौर पर ऐसे ग्रेनेड ऑलिव रंग के होते हैं, लेकिन हमने एक दर्जन से अधिक नीले रंग के ग्रेनेड भी बरामद किए हैं। ये ग्रेनेड पाकिस्तान से तस्करी करके पंजाब में हिंसा भड़काने के लिए लाए जाते हैं। ये सभी रंगों में आते हैं-नीला, धूसर, काला और हरा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

War Against Drugs’ (yudh Nasian

Deputy Speaker inspects preparations Marathon to spread message against drugs; participants to run in 5km, 10km, 21km, and 42km categoriesPunjab government appeals for maximum participation Hoshiarpur/ Daljeet Ajnoha/Mar.18 : The Punjab government is organising...
article-image
पंजाब

5 बदमाशों को आठ अवैध हथियारों समेत खन्ना पुलिस ने किया गिरफ्तार : चालक सहित 2 फरार

खन्ना : खन्ना पुलिस ने विभिन्न जगहों पर नाकाबंदी कर पांच बदमाशों को आठ अवैध हथियारों समेत गिरफ्तार किया है। यह जानकारी एसपी (डी ) प्रज्ञा जैन ने पत्रकार वार्ता में दी। एसपी ने...
article-image
पंजाब

सीएम मान के ओएसडी राजबीर घुमन सीबीआई दफ्तर पहुंचे : ट्रांसफर-पोस्टिंग में अनियमितताओं की जांच तेज

गाड़ी गेट पर रोकी, पैदल कार्यालय पहुंचे घुमन; मानसा जिला परिषद चेयरमैन चुस्पिंदरबीर चहल से हथियार लाइसेंस की सिफारिश पर भी हुई पूछताछ चंडीगढ़, 19 अक्टूबर। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ओएसडी...
Translate »
error: Content is protected !!