विकास के पक्ष से पिछड़े इलाकों पर फोकस कर करवाए जा रहे हैं विकास कार्य: ब्रम शंकर जिंपा

by

कैबिनेट मंत्री ने वार्ड नंबर 15 के मोहल्ला सुंदर नगर में 35 लाख रुपए की लागत से बने ट्यूबवेल का किया लोकार्पण, 9 लाख रुपए की लागत से पडऩे वाले सीवरेज के कार्य की भी करवाई शुरुआत
होशियारपुर, 06 जुलाई:
कैबिनेट मंत्री पंजाब ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि मुख्य मंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार हर उस इलाके पर फोकस कर रही है, जो कि विकास के लिहाज से पिछड़े हैं। उन्होंने कहा कि इन इलाकों को चिन्हित कर यहां पर विकास कार्य करवाए जा रहे हैं ताकि विकास कार्यो में कहीं भी भेदभाव न हो। वे वार्ड नंबर 15 के मोहल्ला सुंदर नगर में 35 लाख रुपए की लागत से लगे ट्यूबवेल के लोकार्पण व 9 लाख रुपए की लागत से पडऩे वासे सीवरेज के कार्य की शुरुआत करवाने के दौरान इलाका निवासियों को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उनके साथ मेयर सुरिंदर कुमार, सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीन सैनी, डिप्टी मेयर रंजीता चौधरी व नगर निगम फाइनांस कमेटी के चेयरमैन बलविंदर बिंदी भी मौजूद थे।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि वार्ड नंबर 15 के मोहल्ला सुंदर नगर को हमेशा दूसरे राजनीतिक दलों ने वोट बैंक के तौर पर प्रयोग किया और उसके बाद कभी भी इस इलाके की सुध नहीं ली। उन्होंने कहा कि मुख्य मंत्री भगवंत के नेतृत्व में चलने वाली पंजाब सरकार अलग सोच के साथ कार्य करती है और हम वोट बैंक की राजनीति से ऊपर उठकर हर क्षेत्र में विकास की बात करते हैं। उन्होंने कहा कि आज भी इस इलाके की कई गलियों में सीवरेज नहीं है और पीने के पानी की समस्या से भी इलाका निवासियों को परेशानी आ रही थी।
ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि उन्होंने इलाके की सभी समस्याओं को सुना है और जल्द ही इन समस्याओं का समाधान कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सीवरेज का कार्य शुरु कर दिया गया है और ट्यूबवेल लगने से पानी की समस्या का भी समाधान हो गया है। इस मौके पर पार्षद चंद्रावती, मुखी राम, सतवंत सिंह सियाण, गंगा प्रसाद, अजीत सिंह लक्की, चंदन लक्की, अमरजोत सैनी के अलावा अन्य गणमान्य भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

गेहूं की फसल को हुए नुकसान के लिए किसानों को जल्द से जल्द मुआवजा दे सरकार- सांसद मनीष तिवारी

रोपड़, 6 अप्रैल: श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने बीते दिनों बेमौसमी बरसात के चलते गेहूं की फसलों को हुए भारी नुकसान के बीच पंजाब सरकार से पीड़ित...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

बर्थडे पार्टी से लौट रहे तीन दोस्तों की मौत, दो घायल

रोहित जसवाल । टाहलीवाल : टाहलीवाल थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात एक भीषण सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि इनके दो साथी घायल हैं। यह हादसा उस समय हुआ...
article-image
पंजाब

जवानों ने 40 के करीब राउंड फायर किए : ड्रोन की मूवमेंट को जानने के लिए 6 रोशनी बम भी दागे,

गुरदासपुर : पंजाब बॉर्डर पर धुंध का फायदा उठाते हुए पाकिस्तानी तस्कर लगातार अपनी नापाक कोशिशों को अंजाम देने की कोशिश में जुटे हुए हैं। बीते शनिवार को भी गुरदासपुर सेक्टर में ड्रोन मूवमेंट...
article-image
पंजाब

बरगाड़ी बेअदबी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब सरकार से मांगा जवाब : जवाब दाखिल करने के लिए 3 हफ्ते की मिली मोहलत

 नई दिल्ली: बरगाड़ी बेअदबी मामले से जुड़े मामले की याचिका पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब सरकार को जवाब दाखिल करने के लिए तीन महीने की मोहलत दी है। मामले की सुनवाई...
Translate »
error: Content is protected !!