गेहूं की फसल को हुए नुकसान के लिए किसानों को जल्द से जल्द मुआवजा दे सरकार- सांसद मनीष तिवारी

by

रोपड़, 6 अप्रैल: श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने बीते दिनों बेमौसमी बरसात के चलते गेहूं की फसलों को हुए भारी नुकसान के बीच पंजाब सरकार से पीड़ित किसानों को जल्द से जल्द मुआवजा देने की अपील की है।
यहां जारी एक बयान में, सांसद तिवारी ने कहा कि कुदरत ने बारिश के जरिए किसानों पर कहर बरपाया है और खेतों में पकने को तैयार खड़ी गेहूं की फसल वहीं बिछ गई। उन्होंने कहा कि पहले से ही छोटा किसान भारी कर्जे का सामना कर रहा है और यह नुकसान उसकी कमर तोड़ देगा। क्योंकि गेहूं बीजने में लेबर के अलावा, खाद, कीटनाशक इत्यादि पर भारी खर्च आता है। इन हालातों में किसानों का हाथ थामते हुए, सरकार को जल्द से जल्द गिरदावरी पूरी करके किसानों को मुआवजा देना चाहिए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सीएम के OSD राजबीर घुम्मन भी पहुंचे हाईकोर्ट, CBI जांच पर रोक की मांग….कहा- कार्रवाई से पहले सरकार की अनुमति जरूरी;

 CM ऑफिस से जुड़े कथित भ्रष्टाचार मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई 9 अक्टूबर तक टली चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के OSD राजबीर सिंह घुम्मन ने CBI की जांच कार्रवाई के खिलाफ...
article-image
पंजाब

दोआबा साहित्य सभा के अध्यक्ष पवन शर्मा द्वारा किसान संघर्ष कमेटी को आर्थिक सहायता भेंट की

गढ़शंकर। आज दोआबा साहित्य सभा के अध्यक्ष पवन शर्मा भमियां द्वारा जियो दफ्तर के आगे चल रहे किसानी धरने में विशेष तौर पर पहुंचकर किसान संघर्ष कमेटी को 51सौ रुपए की नगद राशि व...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

हादसे में गई थी याददाश्त : 45 साल बाद लौटी तो घर पहुंचा रिखी राम, मायानगरी से हिमाचल लौटने की कहानी पूरी फिल्मी

सिरमौर : हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले से एक फिल्मों जैसी कहानी सामने आई है। जहां, 45 साल से लापता एक व्यक्ति अचानक अपने घर लौट आय। हाल में हुए एक हादसे में उसके...
Translate »
error: Content is protected !!