डल्लेवाल के तेईस वर्षीय युवक की पत्थरों से की निर्मम हत्या : हिमाचल प्रदेश की सीमा में जंगल में सिर पर पत्थर मार मार कर हत्या कर गई

by

गढ़शंकर : गांव डल्लेवाल के तेईस वर्षीय युवक की गढ़शंकर के गांव बीनेवाल से सटे हिमाचल प्रदेश की सीमा में जंगल में अज्ञात लोगो दुारा सिर पर पत्थर मार मार कर हत्या कर दी गई।
नंबरदार हरबंस लाल ने बताया कि रजिंद्र कुमार उर्फ रवी पुत्र नसीब चंद आयू तेईस वर्ष निवासी डल्लेवाल को कल दोपहर गांव डल्लेवाल के ही गगनदीप पुत्र जोगिंद्र व अपने नौनिहाल डल्लेवाल में रह रहे विशाल कुमार पुत्र राकेश कुमार निवासी सासन, पुलिस थाना मेहतपुर, जिला ऊना, हिमाचल प्रदेश अपने साथ वाईक पर लेकर गए थे। उन्होंने जाते हुए वाईक में अड्डा झूगियां में पैट्रोल पंप पर पैट्रोल डलवाया तो वहां गांव की महिला ने उनसे पूछा तो उन्होंने कहा हम क्रैशर पर जा रहे है। उन्होंने बताया कि जव परिवार वालों ने रजिंद्र कुमार उर्फ रवी को मोबाईल पर फोन किया तो मोवाईल सविच आफ आने लगे। लेकिन जव देर शाम तक वह वापिस नहीं आया तो उसकी तलाश शुरू की और पुलिस को भी सूचित किया। लेकिन सुवह गांव के लडक़े ढूंढते रहे थे तो उन्हें वाईक खड़ा मिला तो लडक़ो ने जंगल में जाकर देखा तो वहां पर रजिंद्र कुमार उर्फ रवी का शव पड़ा था। जिसके बाद पंजाब पुलिस पहुंची और हत्या वाली जगह हिमाचल प्रदेश में होने के कारण पुलिस ने हिमाचल प्रदेश पुलिस को सूचित किया। जिसके बाद हत्या वाली जगह पर हिमाचल पुलिस के अधिकारियों ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी और अरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के मुताविक जो वाईक पर युवक रजिंद्र कुमार उर्फ रवी के लेकर गए थे वह कल से गायब है और दोनों के मोवाईल आफ आ रहे है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार

2023 में अब तक 1161kg हेरोइन बरामद, 10786 एफआईआर दर्ज, 2424 बड़ी मछलियां गिरफ्तार, 127 करोड़ रुपये की 294 संपत्ति जब्त : आईजी सुखचैन सिंह गिल

चंडीगढ़ : सीमावर्ती राज्य से नशीली दवाओं के खतरे को जड़ से खत्म करने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों पर नशे के खिलाफ जारी युद्ध को तेज करते हुए, पंजाब पुलिस ने...
article-image
पंजाब

आप ने विधायकों को दिल्ली ले जाकर राज्यसभा सदस्यों को वापस बुलाने की मांग करके नाटक किया : वडिंग

चंडीगढ़, 5 मई  : पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने मंगलवार को आम आदमी पार्टी (आप) सरकार पर आरोप लगाया कि उसने अपने विधायकों को दिल्ली ले जाकर हाल ही में भाजपा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सरकारी कर्मचारियों को एक दिसंबर को नहीं मिलेगा वेतन, इस दिन जारी होगी सैलरी

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों व पेंशनरों को इस महीने मासिक वेतन व पेंशन 2 दिसंबर को मिल सकती है। 1 दिसंबर को अवकाश है, ऐसे में 2 दिसंबर को...
article-image
पंजाब

पंजाब सरकार को हाइकोर्ट की फटकार : राघव चड्ढा को कमेटी का चेयरमैन लगाए जाने पर

चंडीगढ़ :1 अगस्त: राज्य सभा मैंबर राघव चड्ढा को एडवाइजरी कमेटी का चेयरमैन नियुक्त करने पंजाब सरकार बुरी तरीके से घिरती हुई नजर आ रही है। राघव चड्ढा की नियुक्ति पंजाब सरकार के लिए...
Translate »
error: Content is protected !!