एस.डी. स्कूल गढ़शंकर का पांचवीं का परिणाम शानदार रहा

by

गढ़शंकर, 7 अप्रैल : पंजाब शिक्षा बोर्ड मोहाली द्वारा घोषित किए परिणाम में मूल राज देवी चंद कपूर एस.डी. सीनियर सेकेंडरी स्कूल गढ़शंकर का पांचवीं कक्षा का परिणाम शत प्रतिशत रहा। इस परिणाम में सभी छात्रों ने शानदार अंक हासिल कर स्कूल का नाम रोशन किया। इस परिणाम में छात्रा भावना ने 98 फीसदी अंक प्राप्त कर स्कूल में प्रथम स्थान हासिल किया। इसी प्रकार समर रत्तू व साहिल भगाणीया ने संयुक्त रूप से 94.8 फीसदी अंक हासिल कर द्वितीय तथा मन्नत ने 93.2 फीसदी अंक हासिल कर स्कूल में तृतीय स्थान हासिल किया। इस मौके स्कूल प्रबंधक कमेटी के पदाधिकारी वेद प्रकाश कृपाल, सोमनाथ ओहरी, प्रिं. वंदना राणा तथा प्रबंधक अधिकारी हरविंदर कौर ने बच्चों तथा उनके अभिभावकों को मुबारकबाद दी तथा विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पुलिस के पास कोई सबूत नहीं, चार्जशीट फाइल न हुई तो अपने आप मिल जाएगी बेल… ज्योति मल्होत्रा के वकील का दावा

हिसार : पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में गिरफ्तार ज्योति मल्होत्रा के वकील कुमार मुकेश ने दावा किया है कि अपराध की धाराएं लगाते समय प्रमाण की जरूरत होती है, लेकिन ज्योति मल्होत्रा...
article-image
पंजाब , समाचार

गढ़शंकर से आप के जय कृष्ण सिंह रोड़ी 4179 मतों से जीते

गढ़शंकर। गढ़शंकर विधानसभा हलके से आम आदमी पार्टी के जय कृष्ण सिंह रोड़ी ने 4179 मतों से काग्रेस के अमरप्रीत सिंह लाली को मात देकर जीत दर्ज की। जय कृष्ण सिंह रोड़ी दूसरी बार...
article-image
पंजाब

पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय ने सीबीआई अदालत के पूर्व विशेष न्यायाधीश को निलंबित किया

चंडीगढ़, 31 मई । पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय ने पंचकूला स्थित सीबीआई अदालत के पूर्व विशेष न्यायाधीश, न्यायिक अधिकारी राजीव गोयल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन के समय वह...
article-image
पंजाब

राज्य में पिछले सप्ताह में एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत 302 नशा-तस्करों/सप्लायरों को गिरफ़्तार कर 34 वाणिज्यिक सहित 221 एफआईआर दर्ज : आईजी हैडक्वार्टर सुखचैन सिंह गिल

चंडीगढ़, 12 दिसंबर : पंजाब पुलिस ने नशा तस्करों तथा सप्लायरों के खिलाफ कार्रवाई तेज करते हुए पिछले सप्ताह राज्य में एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत 302 नशा-तस्करों/सप्लायरों को गिरफ़्तार कर 34 वाणिज्यिक सहित 221...
Translate »
error: Content is protected !!