आधार अपडेट एवं वोटर कार्ड लिंकिंग के लिए शिविर 21 से 23 मार्च तक : आजादी का अमृत महोत्सव और फ्लैगशिप योजनाओं पर चार दिवसीय फोटो प्रदर्शनी 20 मार्च से

by

होशियारपुर, 17 मार्च – केंद्रीय संचार ब्यूरो (सीबीसी), जालंधर, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा होशियारपुर में केंद्र सरकार की प्रमुख ( फ्लैगशिप ) योजनाओं और आजादी का अमृत महोत्सव पर आधारित चार दिवसीय फोटो प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। इंटीग्रेटेड कम्युनिकेशन एंड आउटरीच प्रोग्राम के तहत यह डिजिटल लाइब्रेरी परिसर में 20 से 23 मार्च 2023 तक अयोजित की जाएगी ।केन्द्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री श्री सोमप्रकाश 20 मार्च को जिला प्रशासन के सहयोग से आयोजित की जा रही इस प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे।
डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल और सी.बी.सी. के क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी-कम-नोडल अधिकारी, प्रर्दशनी राजेश बाली ने प्रदर्शनी में भाग लेने वाले जिला प्रशासन से संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की, जिसमें कोमल मित्तल ने प्राथमिकता के आधार पर सभी व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए।
उन्होंने बताया कि लोकार्पण के दिन माननीय मंत्री किसान क्रेडिट कार्ड, मुद्रा योजना इत्यादि के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र एवं प्रमाण पत्र सौंपेगे। राजेश बाली ने कहा कि सीबीसी ने जालंधर रोटरी क्लब से 21 मार्च को एक विशेष कैंसर डिटेक्शन वैन मंगवाई है जो महिलाओं में छाती के कैंसर की मुफ्त मैमोग्राफी जांच करेगी और कुछ युवतियों में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए टीकाकरण भी करेगी। यह जांच व टीकाकरण होशियारपुर सिविल अस्पताल व जिला प्रशासन के सहयोग से किया जाएगा।22 मार्च को विश्व जल दिवस के अवसर पर वृक्षारोपण भी किया जाएगा।
प्रदर्शनी के अंतिम दिन 23 मार्च को शहीद भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव के शहादत दिवस पर जीएनए यूनिवर्सिटी व फिट बाइकर्स क्लब होशियारपुर के सहयोग से नशा विरोधी साइकिल रैली निकाली जाएगी। इस दौरान नशे से दूर रहने का संदेश प्रचारित व प्रसारित किया जाएगा। विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों के छात्रों के बीच ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ विषय पर भाषण प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी।
इस बीच, चार दिनों के लिए कार्यक्रम स्थल पर एक विशेष मुफ्त सामान्य स्वास्थ्य जांच शिविर भी आयोजित किया जाएगा। 21 से 23 मार्च 2023 तक आधार अपडेट और वोटर कार्ड लिंकिंग भी नि:शुल्क की जाएगी। लाभार्थियों की मदद के लिए यूनिक डिसेबिलिटी आईडी कार्ड बनाने के लिए विशेष स्टॉल भी लगाया जाएगा।
आम लोगों की सुविधा के लिए किसान क्रेडिट कार्ड, प्रधानमंत्री आवास योजना इत्यादि की जानकारी के और स्वयं सहायता समूह के स्टॉल भी लगाए जाएंगे। प्रदर्शनी के दौरान नि:शुल्क पौधे भी वितरित किए जाएंगे । इस अवसर पर सहायक कमिश्नर व्योम भारद्वाज व अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा

पूरे दिल्ली में धारा 144 लागू, इससे पहले केवल बॉर्डर पर थी धारा लागू : किसानों के प्रस्तावित मार्च के मद्देनजर

नई दिल्ली :   राष्ट्रीय राजधानी में 13 फरवरी को किसानों के प्रस्तावित ‘दिल्ली चलो’ मार्च के मद्देनजर सिंघू, गाजीपुर और टिकरी सीमाओं पर सुरक्षा कड़ी कर दी गयी है तथा यातायात पाबंदियां लागू की...
article-image
पंजाब

गढ़शंकर से श्री सालासर धाम और श्री खाटू श्याम जी के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं की ए.सी वाल्वो बस को किया रवाना : यात्रा पर जाने वाले यात्रियों का खर्चा पंजाब सरकार करेगी वहन – जय कृष्ण सिंह रौढ़ी

गढ़शंकर , 19 दिसंबर:   मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की ओर से शुरु की गई ‘मुख्य मंत्री तीर्थ यात्रा स्कीम’ के अंतर्गत आज डिप्टी स्पीकर पंजाब विधान सभा जय...
article-image
पंजाब

वरिष्ठ पत्रकार संजीव कुमार से बातचीत में सोनालिका एग्रो सॉल्यूशंस के बिज़नेस हेड दीपक क्रांति शर्मा ने किसानों के लिए उठाए गए कदमों की जानकारी दी

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  वरिष्ठ पत्रकार संजीव कुमार से विशेष बातचीत में सोनालिका एग्रो सॉल्यूशंस के बिज़नेस हेड श्री दीपक क्रांति शर्मा ने बताया कि उनकी कंपनी किसानों को उन्नत कृषि उपकरण उपलब्ध करा रही...
article-image
पंजाब

गैंगस्टरों व नशा को पंजाब छोड़ना पड़ेगा जब सूबे में अकाली दल की सरकार आएगी -सुखबीर बादल

लुधियाना: शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल लुधियाना पहुंचे और अलग-अलग कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। सुखबीर बादल पूर्व कैबिनेट मंत्री जगदीश सिंह गरचा के घर पहुंचे और उन्हें पार्टी में शामिल करवाने के बाद...
Translate »
error: Content is protected !!