शादी से पहले युवक का मर्डर : सैलून से लौटते वक्त तेजधार हथियार से काटा

by

मोगा :  मोगा  में 21 वर्षीय युवक की तेजधार हथियार से हमला कर हत्या कर गई। मामला पुरानी रंजिश का बताया जा रहा है। हमला करने वालों में एक शिवसेना नेता और उसकी पत्नी के शामिल होने का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।  युवक की 2 महीने पहले ही सगाई हुई थी। अब कुछ दिन बाद उसकी शादी होने वाली थी। मृतक का एक छोटा भाई है।   मृतक युवक हरिंदर सिंह देर रात अपना सैलून बंद कर घर जा रहा था। रास्ते में अज्ञात लोगों ने उसके ऊपर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर घायल हो गया। आनन-फानन में उसे एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

मृतक युवक के पिता के सुरजीत सिंह की ओर से दिए गए बयान के बाद छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। शिवसेना पंजाब के यूथ अध्यक्ष पंकज चोपड़ा और उसकी पत्नी सीमा चोपड़ा के अलावा दमन चोपड़ा, अमनजोत, संदीप, गगन को नामजद किया गया है।  बताया जा रहा कि करीब चार-पांच महीने पहले मृतक का आरोपियों से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। जिसके चलते आरोपी उससे रंजिश रखते थे।

SP बालकृष्ण ने बताया कि मृतक के पिता के बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया गया है। आगे की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि 4 लोगों ने मर्डर किया, जबकि 2 लोगों ने इसकी रेकी की थी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

हॉस्टल में स्टूडेंट ने सुसाइड किया; विरोध में प्रदर्शन करने वाले छात्रों पर लाठीचार्ज

जालंधर : जालंधर की लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में एक छात्र ने सुसाइड करने पर यूनिवर्सिटी कैंपस में हंगामा मच गया है। केरल के रहने वाले छात्र इजिन एस दिलीप कुमार पुत्र दिलीप...
article-image
पंजाब

दोस्ती का खौफनाक अंत : युवक की हत्या कर शव बेईं में फेंका

फगवाड़ा, 29 सितंबर। थाना सदर फगवाड़ा क्षेत्र में दोस्ती को शर्मसार करने वाला सनसनीखेज हत्याकांड सामने आया है। पुलिस के अनुसार, एक युवक की हत्या कर उसका शव भाखड़ियां गांव की बेईं में फेंक...
article-image
पंजाब

गांव कोट : तीन सौ किवंटल तूड़ी जल कर राख, आग की चपेट में आकर आधा ट्रक भी जला

गढ़शंकर: गांव कोट में तूड़ी के टाल का अचानक आग लग गई और देखते देखते करीव तीन सौ किवंटल तूड़ी जलकर राख हो गई और तूड़ी लेकर आया एक ट्रक भी आधे में ज्यादा...
article-image
पंजाब

14 दिनों में पंजाब में ड्रग्स के ओवरडोज की वजह से 14 लोगों की मौत विपक्ष ने सरकार पर बोला जोरदार हमला : आम आदमी पार्टी सभी आरोपों का खंडन , कहा राज्य ने ड्रग माफिया की तोड़ दी है रीढ़

पंजाब में ड्रग्स से बड़ी संख्या में युवाओं की मौत भी हो रही है। पिछले 14 दिनों में पंजाब में ड्रग्स के ओवरडोज की वजह से करीब 14 लोगों की मौत के होने की...
Translate »
error: Content is protected !!