खालसा कॉलेज का बी.एससी. बीएड आठवें सेमेस्टर का परिणाम शानदार  रहा

by
गढ़शंकर, 11 जुलाई: बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर में चल रहे चार वर्षीय इंटीग्रेटेड कोर्स बी.एससी.,बीएड. का आठवें सेमेस्टर का परिणाम शानदार रहा है। कॉलेज के कार्यकारी प्राचार्य प्रो. लखविंदरजीत कौर ने बताया कि बी.एससी. बीएड. आठवें सेमेस्टर का परिणाम बहुत अच्छा रहा है और सभी विद्यार्थी अच्छे अंकों से उत्तीर्ण हुए हैं। उन्होंने बताया कि इस परिणाम में छात्र अनिकेत शर्मा ने 89.6 प्रतिशत अंकों के साथ कक्षा में प्रथम स्थान, छात्रा सुनीता ने 88.7 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरा स्थान तथा साक्षी चौधरी ने 87.8 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया है। उन्होंने शानदार परिणाम के लिए विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों और स्टाफ को बधाई दी। उन्होंने परिणाममें शानदार प्रदर्शन करने वाले छात्रों को भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार

चिट्टा शरेआम विकदा..युवायों ने सेहत मंत्री को चिट्टा दिखा कर नशा बंद करवाने की मांग करते हुए कहा के पुलिस नही कर रही कारवाई

मानसा : पंजाब में लगातार नौजवानों की मौतें नशे कारण हो रही हैं। पंजाब के लोगों के बड़े-बड़े दावे कर सत्ता में आई आम आदमी पार्टी की सरकार भी  लगातार दावे कर रही है...
article-image
पंजाब

An awareness workshop on drug

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Dec.18 :  As per the instructions of Smt. Komal Mittal, IAS, Hon’ble Deputy Commissioner, Hoshiarpur, under the leadership of Dr. Harbans Kaur, Deputy Medical Commissioner, Hoshiarpur, with the efforts of Rajesh Kumar Mahajan,...
article-image
पंजाब

मात्र सियासत करने की बजाय, शासन पर ध्यान दें राज्य सरकार: सांसद मनीष तिवारी

गांवों कुरारी, सेखां माजरा, कुरारा व रायपुर कलां के विकास हेतु 5-5 लाख रुपये की ग्रांट देने का ऐलान मोहाली, 23 सितंबर: श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने...
Translate »
error: Content is protected !!