विक्रमादित्य के परिवार ने स्कूटरों पर सेब बेचे थे और आज वह खुद भी जमानत पर : कंगना रनौत

by

एएम नाथ । मंडी : मंडी संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी एवं अभिनेत्री कंगना रनौत ने कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह पर भ्रष्टाचार को लेकर तीखा जुबानी हमला बोला है। कंगना ने कहा कि विक्रमादित्य के परिवार ने स्कूटरों पर सेब बेचे थे और आज वह खुद भी जमानत पर हैं।

यह बात कंगना ने बल्ह विधानसभा क्षेत्र के तहत आने वाले भंगरोटू में आयोजित एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कही। कंगना ने विक्रमादित्य सिंह के परिवार को ‘पावर हंगरी’ परिवार की संज्ञा दी और कहा कि मंत्री पद और अध्यक्ष पद में से इस परिवार को एक पद नैतिकता के आधार पर छोड़ देना चाहिए था लेकिन सत्ता की भूख के कारण यह ऐसा नहीं कर पाए। कंगना ने इंडी गठबंधन को महाजहरीला गठबंधन बताते हुए कहा कि इस गठबंधन में भ्रष्टाचारी शामिल हैं। कंगना ने कहा कि मां-बेटा अपनी ही सरकार को काम न होने पर कोसते हैं और इस्तीफा दे देते हैं। लेकिन 5 मिनट बाद ही ‘सुक्खू भाई-सुक्खू भाई’ करके गलबहियां डालने लग जाते हैं। इस दौरान उन्होंने विक्रमादित्य सिंह के रोने की मिमिक्री भी की।

‘4 जून को पर्दे से उतर जाएगी कांग्रेस की फिल्म’  : कंगना ने सीएम सुक्खू पर भी तीखा जुबानी हमला बोला और कहा कि जयराम ठाकुर को फ्लॉप डायरेक्टर बताने वाले पहले यह जान लें कि जयराम ठाकुर ने पूरे 5 वर्षों तक स्थिर सरकार चलाई थी लेकिन कांग्रेस की सरकार तो 15 महीनों में ही डगमगा गई। आने वाली 4 जून को कांग्रेस की फिल्म इस कद्र फ्लॉप होगी कि पर्दे से ही उतर जाएगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

इनोवा कार सौली खड्ड पुल से नीचे जा गिरी : एक युवक और दो युवतियां घायल , तीनों पंजाब के रहने वाले

मंडी : कुल्लू-मनाली से पंजाब की तरफ जा रही इनोवा कार (पीबी 11 सीए 9494) रविवार सुबह छह बजे अनियंत्रित होकर मंडी शहर के साथ लगती सौली खड्ड पुल से नीचे जा गिरी। हादसे...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जोगिंद्रा बैंक सोलन के प्रबंधन पर जगदीप शर्मा को बचाने के गंभीर आरोप

पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के अधिवक्ता ने मुख्य सतर्कता अधिकारी को भेजी शिकायत एएम नाथ। शिमला : पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के अधिवक्ता मुकेश कुमार शर्मा ने जोगिंद्रा केंद्रीय सहकारी बैंक, सोलन के प्रबंधन...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

गढ़शंकर-नंगल रोड पर सुवह से खड़े ओवरलोडिड टिप्परों के कारण कई घंटे लगा रहा जाम : देर शाम तक पुलिस ने नही की कोई कारवाई

गढ़शंकर l गढ़शंकर-नंगल सड़क पर  रेत, बजरी व मिट्टी से भरे करीब पांच सौ ओवरलोड टिप्परों के चालकों द्वारा पंडोरी बीत से लेकर गढ़शंकर शहर तक सड़क के दोनों और सुवह से ही सड़क...
Translate »
error: Content is protected !!