विक्रमादित्य ने कंगना को दी नसीहत : अगर इज्जत चाहिए तो दूसरों को भी इज्जत देना भी सीखो

by

शिमला : अगर इज्जत चाहिए तो दूसरों को भी इज्जत देना सीखो यह शब्द कैबिनेट मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने मंडी लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी कंगना रनोत पर तीखा हमला बुधवार को आयोजित पार्टी मीटिंग को संबोधित करते हुए बोला । उन्होंने कहा कि, पूर्व में जिस तरह की शब्दावाली का कंगना इस्तेमाल करती रही है। उसका उन्हें भी जवाब देना होगा। ऐसा नहीं होना चाहिए कि आप दूसरा का चरित्र हनन करें और जब कोई आपके बारे में बोले तो, वह हिमाचल की महिला का अपमान हो जाता है।
विक्रमादित्य ने कहा कि, भाजपा हिमाचल में मायाजाल बुनने की कोशिश कर रही है और मायाजाल को भु​​​नाने के लिए मायानगरी मुंबई से अभिनेत्री को बुलाया गया है। विक्रमादित्य ने कंगना को बड़ी बहन संबोधित करते हुए कहा कि, यदि कोई उन्हें अपशब्द कहेगा तो वह उसका खुलकर विरोध करेंगे। मगर कंगना को भी शब्दों की मर्यादा का ध्यान रखना होगा। यही हिमाचल की संस्कृति व सभ्यता है। जब कीचड़ उछलेगा, तो सब पर उछलेगा। इससे पहले मंडी संसदीय क्षेत्र के लिए चुनाव प्रभारी बनाए गए विक्रमादित्य सिंह की अध्यक्षता में लोकसभा चुनाव जीतने को रणनीति बनाई गई। विक्रमादित्य ने सभी पार्टी वर्कर को धरातल पर चुनाव में जुट जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हमे चुनाव को गंभीरता से लड़ना है और अपना अहम पीछे रखकर आगे बढ़ना है।
विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि, विपक्ष सरकार पर संकट संकट चिल्ला रहा है। कहा कि, सरकार को सेफ करने के लिए कांग्रेस को मात्र एक सीट की जरूरत है। उन्होंने दावा किया कि हम हर हाल में लाहौल स्पीति सीट जीतकर सरकार पर से संकट को टाल देंगे। इस दौरान विक्रमादित्य सिंह ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर पर हमला बोला और कहा कि, जब प्रदेश में आपदा आई तो विपक्ष ने सरकार का सहयोग नहीं किया। जयराम ठाकुर आपदा के दौरान विधानसभा के विशेष सत्र की मांग करते रहे। ऐसा किया होता तो पूरा सरकारी अमला राहत एवं बचाव कार्य के बजाय विधानसभा में जुट जाता। उन्होंने कहा कि जब विधानसभा का सत्र बुलाया गया तो विशेष पैकेज को लेकर विधानसभा में प्रस्ताव पास किया गया, विपक्ष ने इसका सहयोग नहीं किया। आज किस मुंह से भाजपा लोगों से वोट मांग रही है। पूर्व सरकार ने पांच साल तक आर्थिक स्थिति में सुधार के लिए जरूरी कदम नहीं उठाए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

पंचायती राज संस्थाओं के लिए कुनिहार विकास खण्ड में द्वितीय चरण में 80.4 प्रतिशत मतदान

सोलन : सोलन जिला के विकास खण्ड कुनिहार में पंचायती राज संस्थाओं के द्वितीय चरण में कुल 80.4 प्रतिशत मतदान हुआ। यह जानकारी आज यहां जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त सोलन के.सी. चमन...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ट्रंप का दोस्‍ती वाला फैसला! भारत को अमेरिका लौटाएगा 40 हजार करोड़ रुपये : ट्रेड डील पूरी होने से पहले दिया तोहफा

नई दिल्‍ली. कुछ महीने पहले तक भारत पर नाराज दिख रहे अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप का रुख पूरी तरह बदल चुका है. पहले तो उन्‍होंने रूस से तेल खरीदने को लेकर लगाए गए 25...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने जाखू में किया रावण दहन

एएम नाथ। शिमला :  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने वीरवार को दशहरा के शुभ अवसर पर श्री हनुमान मंदिर जाखू में पूजा-अर्चना की और प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की। इस मौके...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में 419 स्कूल हुए मर्ज तो 99 परमानेंट बंद

शिमला। हिमाचल सरकार ने पांच से कम छात्र संख्या वाले 419 स्कूलों को मर्ज कर दिया है। इनमें 361 प्राथमिक व 58 माध्यमिक स्कूल शामिल हैं। शून्य दाखिले वाले 99 स्कूलों को बंद करने...
Translate »
error: Content is protected !!