विजिलेंस ने BDO परागपुर को 10 हज़ार रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा

by
एएम नाथ। धर्मशाला :  कांगड़ा जिला के परागपुर के बीडीओ  को विजिलेंस ने 10 हज़ार रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा है। बीडीओ परागपुर वीरेंद्र कुमार कौशल ने ग्राम पंचायत कडोआ की प्रधान रीना देवी से फंड रिलीज करने की एवज ( Releasing the funds) में 10 हज़ार रिश्वत मांगी थी। विजिलेंस ने रिश्वत मांगते और स्वीकार करते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
कडोआ पंचायत में कुछ निर्माण कार्य के लिए डीसी कांगड़ा (DC Kangra)की ओर से 1.5 लाख रुपये की राशि स्वीकृत हुई थी और बीडीओ ने राशि जारी करने के लिए रिश्वत मांगी थी। रीना देवी ने इसकी शिकायत विजिलेंस को दी। इसके बाद विजिलेंस ने जाल बिछाया और आज रिश्वत की रकम के साथ गिरफ्तार किया।।विजिलेंस धर्मशाला में भ्रष्टाचार निवारण (संशोधित) अधिनियम, 2018 की धारा 7 के तहत आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच जारी है। आरोपी को कल कोर्ट में पेश कर रिमांड मांगा जाएगा।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थी 31 जुलाई तक करवाएं आधार सत्यापन

ऊना:23 जुलाई: उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत पंजीकृत किसान अपना ई-केवाईसी सत्यापन 31 जुलाई तक करवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने बताया कि योजना...
article-image
हिमाचल प्रदेश

13 किलोमीटर पैदल चलकर लोगों से मिलने पलाचक पहुंचे सीपीएस किशोरी लाल

बड़ा भंगाल के पुराने रास्ते को भी किया जाएगा बहाल. पहली बार किसी नेता को अपने बीच पाकर अचंभित हुए भेड़ पालक मुल्थान (बैजनाथ), 14 जुलाई :- बैजनाथ विधान सभा क्षेत्र दुर्गम क्षेत्र बड़ा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

डोनाल्ड ट्रंप कौन होते हैं’ : भारत-पाकिस्तान सीजफायर की खबर पर सपा नेता ने दी बड़ी प्रतिक्रिया

नई दिल्ली । भारत-पाकिस्तान के बीच पिछले कई दिनों से चल रहे तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि भारत-पाकिस्तान सीजफायर के लिए तैयार हो गए हैं। वहीं अमेरिकी...
Translate »
error: Content is protected !!