ऐड फिल्म मेकर एवं समाजसेवी मनप्रीत कौर को “वीमेन प्रेस्टीज अवार्ड” से किया गया सम्मानित

by

दिल्ली/होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  प्रसिद्द ऐड फिल्म मेकर एवं समाजसेवी मनप्रीत कौर को उनके सामाजिक और राष्ट्रनिर्माणकारी विज्ञापनों और लघु फिल्मों के निर्माण के लिए 16 फ़रवरी 2025 को दिल्ली में “वीमेन प्रेस्टीज अवार्ड” से सम्मानित किया गया । इस अवार्ड सेरोमनी का आयोजन लायंस क्लब और “नारी शक्ति एक नयी पहल फाउंडेशन” द्वारा किया गया, जिसमें देश विदेश की अलग-अलग क्षेत्रों की महिलाओं को उनके विशिष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया ।
इस कड़ी में फिल्म मेकर एवं समाजसेवी मनप्रीत कौर को उनके सामाजिक और ऐड फिल्म मेकिंग के क्षेत्र में विशेष योगदान के लिया “वीमेन प्रेस्टीज अवार्ड”

ब्रानिमीर फॉक्स ( डिप्लोमेटिक काउंसलर, एम्बेसी ऑफ द रिपब्लिक ऑफ क्रोएशिया), डॉ. देवरथ (बिल एंड मिलिंडा गेट्स फाउंडेशन), वरिष्ठ पत्रकार नवीन कुमार, लायंस क्लब दिल्ली वेज प्रेसिडेंट गौरव गुप्ता, दीपक गोयल, मेंबर द्वारा सम्मानित किया गया।
आपको बता दें कि मनप्रीत कौर लंबे समय से समाजसेवा और ऐड मेकिंग के क्षेत्र में सक्रिय रूप से जुड़ी हुईं हैं, जिसमें इनकी कोशिश रहती है कि प्रत्येक ऐड एवं लघु फिल्म क्रिएशन में सकारात्मक सामाजिक संदेश जरुर हो | मनप्रीत कौर ने खासकर समसामयिक विषयों पर अपने लघु फिल्मों के जरिए सामाजिक बुराइयों को दूर करने की पहल करती रहती हैं |
सामाजिक विषयों पर बनी उनकी फिल्म “थुक मत” ने खूब सुर्खियाँ बिटोरी है, माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस फिल्म सराहा है |
यह “वीमेन प्रेस्टीज अवार्ड” उनके इन्ही सकारात्मक कार्यों को देखकर दिया गया है, इससे उनका मनोबल और भी बढ़ेगा, साथ ही सामाजिक विषयों को अपने ऐड एवं लघु फिल्मों के माध्यम से लोगों के समक्ष चित्रित कर सकारात्मक बदलाव के लिए प्रेरित भी कर सकेंगी | इस कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार अभिषेक गुप्ता एवं अनुज अग्रवाल सहित कई अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

नारायण सिंह चौड़ा को लेकर पंजाब पुलिस का बड़ा खुलासा – यूपी के लखीमपुर खीरी इलाके में हथियार और विस्फोटक हथियार रखा हुआ

अमृतसर। सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले के आरोपी नारायण सिंह चौड़ा को लेकर पंजाब  पुलिस ने एक बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने इस बात की जानकारी दी है कि उत्तर प्रदेश के...
article-image
पंजाब

महिला हत्याकांड : भाम गांव में 99 वर्षीय महिला का शव पेटी से बरामद… एक गिरफ्तार

महिला हत्याकांड :  गढ़शंकर, 19 फ़रवरी : माहिलपुर ब्लाक के गांव भाम में बीते दिन एक घर से 99 वर्षीय महिला का शव घर के अंदर रखी पेटी में बरामद होने से इलाके में...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

जम्मू-कश्मीर में सेना और आतंकियों में जारी मुठभेड़ : जवानों ने पाकिस्तानी जैश के आतंकवादियों को घेर रखा, ताबड़तोड़ गोलीबारी जारी

आतंकियो की हलचल पर भारतीय सेना की पैनी नजर एएम नाथ। जम्मू : जम्मू-कश्मीर में एक बार फिर भारतीय सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई है। जानकारी मिल रही है कि...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा

10 पंजाबी सांसद चुने गए : पंजाबियों का भी लेबर पार्टी की जीत में अहम योगदान

लेबर पार्टी को ब्रिटेन में आम चुनाव में ऐतिहासिक बहुमत मिल गया है। वहां रहने वाले पंजाबियों का भी लेबर पार्टी की जीत में अहम योगदान है। जालंधर मूल के तनमनजीत सिंह ढेसी फिर...
Translate »
error: Content is protected !!