विजिलेंस ब्यूरो ने 3 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रेंट कलेक्टर को रंगे हाथों पकड़ा

by

चंडीगढ़, 02 दिसंबर । पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही अपनी मुहिम के दौरान पंजाब वक्फ़ बोर्ड, ज़ीरा (ज़िला फिरोज़पुर) में तैनात रेंट कलेक्टर मोहम्मद इक़बाल को रिश्वत की दूसरी किश्त के रूप में 3 लाख रुपये लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

विजीलेंस ब्यूरो के आधिकारिक प्रवक्ता ने मंगलवार काे बताया कि ज़िला फिरोज़पुर के ज़ीरा निवासी गुरुद्वारा सिंह सभा के शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि उक्त रेंट कलेक्टर उसे वक्फ़ बोर्ड ज़ीरा से आवंटित ज़मीन का कब्ज़ा देने के बदले वरिष्ठ अधिकारी के नाम पर 5,40,000 रुपये रिश्वत मांग रहा है। इसकी पहली किश्त के तौर पर 70 हजार रुपये की टोकन मनी ले चुका था। प्रवक्ता ने बताया कि शिकायतकर्ता वक्फ़ बोर्ड ज़ीरा के नाम पर चेकों के माध्यम से 2.98 लाख रुपये की सरकारी फीस पहले ही अदा कर चुका था, जिसमें वक्फ़ बोर्ड ज़ीरा से लीज़ पर ली जाने वाली संपत्ति के किराये की राशि भी शामिल थी। यह चेक विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने रेंट कलेक्टर मोहम्मद इक़बाल के कार्यालय से छापेमारी के दौरान बरामद किए।

प्रवक्ता ने आगे कहा कि शिकायत की प्रारंभिक जांच के बाद आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) की विजिलेंस ब्यूरो टीम ने एक जाल बिछाया, जिसके दौरान आरोपी को दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में शिकायतकर्ता से दूसरी किस्त के रूप में 3,00,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया। इस संबंध में विजिलेंस ब्यूरो के पुलिस थाना ईओडब्ल्यू, लुधियाना रेंज में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया गया है और मामले की आगे की जांच जारी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

6 शिक्षक सस्पेंड : चुनाव ड्यूटी पर न आना शिक्षकों को पड़ा भारी

लुधियाना प्रशासन ने वेस्ट विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में अनुपस्थित रहने वाले छह शिक्षकों के खिलाफ एक्शन लिया हैं। बता दें कि, डिप्टी कमिश्नर ने इन शिक्षकों को चुनाव ड्यूटी पर न आने के...
article-image
पंजाब

पंजाब पुलिस को हाईकोर्ट ने दिया झटका….चंडीगढ़ पुलिस को SIT बना चार हफ्ते में जांच पूरी करने के निर्देश ….कर्नल पुष्पेंद्र सिंह बाथ मारपीट मामला

चंडीगढ़ : कर्नल पुष्पेंद्र सिंह बाथ केस में पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने गुरुवार को चंडीगढ़ पुलिस को मामले की जांच करने के निर्देश दिए। चंडीगढ़ पुलिस को यह जांच चार हफ्तों में पूरी...
article-image
पंजाब

जमीनों की एनओसी के नाम पर लोगों का हो रहा आर्थिक व मानसिक शोषण – पवन दीवान

मुख्यमंत्री भगवंत मान को पत्र लिखकर तहसीलों में रजिस्ट्री के लिए भारी रिश्वत लेने का मुद्दा उठाया, जटिल व्यवस्था में सुधार की अपील की चंडीगढ़: सीनियर कांग्रेसी नेता और पंजाब लार्ज इंडस्ट्रियल डिवलपमेंट बोर्ड...
Translate »
error: Content is protected !!