विज्ञापनों और पेड न्यूज के संदिग्ध मामलों पर रखें नजर : डीसी अमरजीत सिंह ने जिला स्तरीय एमसीएमसी के सदस्यों को दिए निर्देश

by
हमीरपुर 21 मार्च। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अमरजीत सिंह ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए गठित जिला स्तरीय मीडिया प्रमाणन एवं निगरानी समिति के सभी सदस्यों और उनके अधीनस्थ टीमों को निर्देश दिए हैं कि वे आदर्श आचार संहिता की अवधि के दौरान प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया तथा सोशल मीडिया में प्रकाशित, प्रसारित या वायरल होने वाले राजनीतिक विज्ञापनों एवं बल्क मैसेज तथा पेड न्यूज के संदिग्ध मामलों पर नजर रखें। वीरवार को एमसीएमसी की बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त ने ये निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि राजनीतिक दलों और उम्मीदवारों के चुनावी खर्च पर भारत निर्वाचन आयोग की कड़ी नजर रहती है। इसमें प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया तथा सोशल मीडिया के विज्ञापनों, बल्क मैसेज और पेड न्यूज पर किए जाने वाले खर्चे भी शामिल हैं। उपायुक्त ने कहा कि इन खर्चों की निगरानी के लिए जिला स्तरीय एमसीएमसी के तहत उपायुक्त कार्यालय परिसर में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। इस कंट्रोल रूम में प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और सोशल मीडिया पर नजर रखी जाएगी।
अमरजीत सिंह ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के नियमों के अनुसार आदर्श आचार संहिता की अवधि के दौरान इलेक्ट्रॉनिक और सोशल मीडिया में ऑडयो-विजुअल राजनीतिक विज्ञापन एवं संदेश प्रसारित करने के लिए एमसीएमसी की पूर्व अनुमति एवं सर्टिफिकेशन अनिवार्य है। इसके अलावा मतदान से एक दिन पहले या मतदान के दिन प्रिंट मीडिया में विज्ञापन प्रकाशित करने के लिए भी एमसीएमसी से अनुमति लेनी होगी।
बैठक में एमसीएमसी से संबंधित विभिन्न प्रबंधों पर व्यापक चर्चा की गई। इस अवसर पर एडीसी मनेश यादव, एसडीएम हमीरपुर मनीष सोनी, निर्वाचन विभाग के तहसीलदार उपेंद्रनाथ शुक्ला, एमसीएमसी के सदस्य चंद्रशेखर शर्मा, अनुज कुमार, विजय कुमार और अन्य सदस्यों ने उपायुक्त को विभिन्न प्रबंधों से अवगत करवाया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

1 अप्रैल से प्रचार शुरू करेंगे मुख्यमंत्री सुक्खू – आया राम-गया राम के साथ खरीद फरोख्त की प्रथा को वही लोग हवा देते , जिन्हें जनादेश और जिम्मेदारी की परवाह नहीं होती : मुख्यमंत्री सुक्खू

एएम नाथ / शिमला : हिमाचल प्रदेश में पक्ष और विपक्ष के बीच बाहर पलटवार का सिलसिला भी जोरों पर है। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भारतीय जनता पार्टी के नेताओं...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नगर एवं ग्राम योजना विभाग ने बंगाणा में लगाया जन-जागरूकता शिविर सुनियोजित : विकास और अवैध निर्माण रोकने पर दिया जोर

रोहित जसवाल।  ऊना, 11 फरवरी। उप-मण्डलीय नगर एवं ग्राम योजना कार्यालय, ऊना ने आज(बुधवार) को नगर पंचायत बंगाणा के सभागार में जन-जागरूकता शिविर का आयोजन किया। इस शिविर की अध्यक्षता एसडीएम बंगाणा सोनू गोयल...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

SMS Spoofing ! एक गलती और कुछ ही मिनटों में अकाउंट खाली… जानें कैसे करें बचाव?

नई दिल्ली : डिजिटल दौर में ऑनलाइन बैंकिंग, यूपीआई और मोबाइल वॉलेट ने जीवन बहुत आसान बना दिया है। लेकिन साइबर अपराधी भी लगातार नए-नए तरीके ढूंढते रहते हैं। SMS Spoofing उनमें से एक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सत्ती ने 56 टाॅपर बच्चियों को दी 21-21 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि

राजकीय कन्या महाविद्यालय लाल सिंगी में धूमधाम से मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस ऊना, 11 अक्तूबर – अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर जिलास्तरीय समारोह का आयोजन आज राजकीय कन्या महाविद्यालय, लाल सिंगी में...
Translate »
error: Content is protected !!