वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज : पंजाब और पंजाबियों ने सिर्फ आजादी के आंदोलन में ही अपना योगदान नहीं दिया बल्कि देश आजाद होने के बाद देश की तरक्की में भी बढ़मुल्ला योगदान डाला – हरपाल सिंह चीमा

by

जालंधर :  जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस के अवसर पर  वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज। इस अवसर पर उनके साथ डीसी विशेष सारंगल और पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा भी शामिल थे। उन्होंने पुलिस, होमगार्ड और एनसीसी की टुकड़ियों ने मार्च पास्ट निकाल सलामी भी दी। वित्त मंत्री चीमा ने अपने संबोधन में कहा कि देश की आजादी में पंजाबियों ने बहुत बड़ा योगदान दिया है। उन्होंने शहीदों का जिक्र करते हुए कहा कि भारत के लोगों को गुलामी की जंजीरों से आजाद करवाने के लिए कूका लहर से लेकर कई आंदोलन चले।

उन्होंने कहा कि पंजाब और पंजाबियों ने सिर्फ आजादी के आंदोलन में ही अपना योगदान नहीं दिया बल्कि देश आजाद होने के बाद देश की तरक्की में भी बढ़मुल्ला योगदान डाला है। उन्होंने कहा कि देश के अन्न भंडार भरने का मामला हो या फिर इन्फ्रास्ट्रक्चर बनाने का। पंजाब ने हमेशा बढ़ चढ़ कर योगदान दिया है। चीमा ने अपने मंत्रालय का जिक्र करते हुए कहा कि साल 2022 में दिसंबर तक GST में 16.52 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। इसी तरह से एक्साइड में 10 प्रतिशत से ज्यादा का लाभ अर्जित किया है। उन्होंने कहा कि साल 2022-23 के मुकाबले वित्त वर्ष 2023-24 में दिसंबर महीने तक GST, Excise, Vat व अन्य टैक्टों से 14 प्रतिशत से ज्यादा का लाभ अर्जित किया है।चीमा ने कहा कि हमारी सरकार शहीदों के परिवारों के प्रति पूरे समर्पण से काम कर रही है।

देश की रक्षा के लिए अपने प्राण त्याग कर शहीदी पाने वाले वीर जवानों के परिवारों को दी जाने वाली राशि को 50 लाख से बढाकर 1 करोड़ किया गया है। जंग में भाग लेने वाले सैनिकों और उनकी विधवाओं जिन्हें बिना पेंशन लाभ के घर भेज दिया गया था की पेंशन भी 6 हजार से बढ़ाकर 10 हजार रुपए कर दी गई है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने सूबे से भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए भी बड़े स्तर पर मुहिम छेड़ी हुई है जिसके सकारात्मक परिणाम भी सामने आए हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ छेड़ी जंग में 550 से ज्यादा भ्रष्ट लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है।

लोगों को अच्छी सेहत सुविधाएं देने के लिए गांवों से लेकर शहरों तक मोहल्ला क्लिनिक खोले गए हैं। इनमें टेस्टों से लेकर दवाइयां तक निशुल्क अपलब्ध करवाए जा रहे हैं। मोहल्ला क्लिनिक में 80 प्रकार की दवाइयां और 32 तरह के टेस्ट निशुल्क किए जा रहे हैं। शिक्षा क्षेत्र में सुधार करते हुए बच्चों को सरकारी स्कूलों में विश्व स्तरीय शिक्षा उपलब्ध करवाने के लिए प्रिंसिपलों को विदेश में प्रशिक्षण के लिए भेजा जा रहा है। वित्त मंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार ने 1080 करोड़ का थर्मल पावर प्लांट जिसे एक निजी कम्पनी चला रही थी को वापस लेकर इति्हास रचा है। सरकार अब इस थर्मल प्लांट का रखरखाव खुद करेगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

गढ़शंकर हलके में आम आदमी पार्टी के मालविंदर सिंह कंग ने 10711 की लीड की दर्ज : शिरोमणी अकाली दल पाचवें स्थान पर खिस्का

गढ़शंकर : लोक सभा हलका श्री अनंदपुर साहिब से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी मालविंदर सिंह कंग ने काग्रेस के प्रत्याशी विजय इंद्र सिंगला को हरा कर जीत दर्ज कर ली है। लोक सभा...
article-image
पंजाब

Devotion to Lord Shiva in

Special Report by Senior Journalist Sanjeev Kumar from Datarpur At the sacred premises of Gati Machine Baba Lal Dayal Dham in Datarpur, renowned spiritual leader Mahant Ramesh Das Ji Shastri shared his message on...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पीएम मोदी की साधना 45 घंटे तक चलेगी : 45 घंटे के कठोर ध्यान में ना तो वह अन्न ग्रहण करेंगे, ना ही किसी से बात करेंगे, जरूरत पड़ने सिर्फ केवल नींबू पानी का सेवन करेंगे

कन्याकुमारी :  लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण की वोटिंग से पहले तमिलनाडु के कन्याकुमारी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी साधना में लीन हो चुके हैं। बताया जा रहा है कि ध्यान कक्ष में पीएम मोदी...
article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज बी.एससी. चतुर्थ सेमेस्टर का परिणाम रहा शानदार

गढ़शंकर, 28 जुलाई: स्थानीय बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर बी.एससी. चौथे सेमेस्टर का रिजल्ट शानदार रहा है। प्रिंसिपल डाॅ. अमनदीप हीरा ने बताया कि पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ द्वारा घोषित नतीजों में कॉलेज की...
Translate »
error: Content is protected !!