गणतंत्र दिवस पर राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने रिज पर फहराया तिरंगा : राज्यपाल और मुख्यमंत्री सुक्खू ने इस अवसर पर ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ का संदेश देते हुए गुब्बारे छोड़े

by
एएम नाथ।  शिमला  : राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने 75वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर आज शिमला के ऐतिहासिक रिज पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में राष्ट्रीय ध्वज फहराया और परेड के निरीक्षण के उपरांत, 22-जम्मू व कश्मीर राइफल्स के परेड कमांडर लेफ्टिनेंट करण गोगना के नेतृत्व में आकर्षक मार्च पास्ट की सलामी ली।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू भी उपस्थित थे।
मार्च पास्ट में सेना, भारत-तिब्बत सीमा पुलिस, हिमाचल प्रदेश सशस्त्र पुलिस, हरियाणा पुलिस, राज्य पुलिस, गृह रक्षक, अग्निशमन सेवाएं और हिमाचल प्रदेश डाक सेवाएं, आपदा प्रबंधन, पूर्व सैनिक, राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी), राष्ट्रीय सेवा योजना की टुकड़ियां भारत स्काउट एवं गाइड की टुकड़ियों ने भाग लिया।
इस अवसर पर विभिन्न विभागों द्वारा विकासात्मक गतिविधियों को दर्शाती आकर्षक झांकियां भी प्रस्तुत की गईं। उद्यान विभाग की झांकी को प्रथम पुरस्कार के रूप में 10 हजार रुपये प्रदान किए गए। राज्यपाल ने डिजिटल टेक्नोलॉजीज और गवर्नेंस विभाग द्वारा आयोजित एचपी डिजिटल-इग्निशन प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार भी प्रदान किए।
जिला शिमला, सिरमौर, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रोहड़ू, बाल आश्रम टूटीकंडी के अतिरिक्त हरियाणा के उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। पुलिस बैंड की मनमोहक प्रस्तुति भी मुख्य आकर्षण का केंद्र रही।
राज्यपाल ने मुख्यमंत्री की उपस्थिति में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले स्वास्थ्य संस्थानों को प्रशंसा प्रमाण-पत्र प्रदान किये। इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज, शिमला, डॉ. राजेंद्र प्रसाद राजकीय मेडिकल कॉलेज टांडा और पंडित जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज चंबा को राज्य स्तरीय पुरस्कार दिए गए। जिला स्तरीय पुरस्कार महात्मा गांधी चिकित्सा सेवाएं परिसर खनेरी रामपुर, जिला शिमला और प्रभुदास क्लीनिक एवं नर्सिंग होम शिमला को दिया गया।
राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ का संदेश देते हुए गुब्बारे भी छोड़े।
लेडी गवर्नर जानकी शुक्ल, नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर, एचपीटीडीसी के अध्यक्ष आर.एस. बाली, मुख्य संसदीय सचिव, मोहन लाल ब्राक्टा और संजय अवस्थी, विधायक हरीश जनारथा, प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान, ओएसडी रितेश कपरेट, मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना, पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू, महापौर सुरेंद्र चौहान, उप-महापौर उमा कौशल  व  अन्य वरिष्ठ नागरिक, पुलिस व सैन्य अधिकारियों सहित प्रदेश भर से आए लोग भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

युद्ध नशियां विरुद्ध ?…. एसएचओ और एएसआई को नशा का मुकदमा दर्ज करने की धमकी देकर डेढ़ लाख रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में विजिलेंस ने किया गिरफ्तार

होशियारपुर, 1 अप्रैल : पंजाब सरकार नशे को खत्म करने के लिए ‘युद्ध नशियां विरुद्ध’ अभियान तहत पंजाब पुलिस नशे के तस्करों को पकड़ रही हैं तो दूसरी और कुछ पुलिस अधिकारी पंजाब सरकार...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

जंगली मुर्गा’पर क्यों मचा है इतना सियासी बवाल? पहले ‘समोसे’ पर भी घिर चुकी सुक्खू कांग्रेस सरकार

एएम नाथ । हिमाचल में कुछ दिनों पहले ही मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के प्लेट तक पहुंचने से पहले उनके लिए मंगवाए गए ‘सरकारी समोसे’ के गायब होने को लेकर काफी राजनीतिक विवाद हो...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शिमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सुन्नी में 18 ग्राम चिट्टे बरामद, महिला सहित दो गिरफ्तार

नशा तस्करों पर शिकंजा, मंडी और हमीरपुर के आरोपी दबोचे सुन्नी में कार से हेरोइन बरामद, NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज एएम नाथ। शिमला :जिला शिमला में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में खनिजों से बढ़ी कमाई : 3 साल में 200 करोड़ से बढ़कर 340 करोड़ रुपये पहुंचा राजस्व

एएम नाथ । शिमला, 29 जुलाई : हिमाचल प्रदेश में खनिज संसाधनों से होने वाली आय में पिछले तीन वर्षों के दौरान बड़ी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा...
Translate »
error: Content is protected !!