विदेशी रिवाल्वर समेत एक गिरफ्तार

by
माहिलपुर , 16 मार्च  : थाना माहिलपुर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से एक विदेशी रिवाल्वर व 6 जिंदा कारतूस बरामद कर मामला दर्ज किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए एसएचओ बलजिंदर सिंह ने बताया कि एसएसपी होशियारपुर सुरिंदर लांबा द्वारा असमाजिक तत्वों के विरुद्ध चलाये अभियान को उस वक्त सफलता प्राप्त होई जब एएसआई बलवीर सिंह पुलिस पार्टी के साथ चैकिंग कर रहे थे तो उन्होंने दोहलरों के पास अवतार सिंह उर्फ अवि पुत्र परमजीत सिंह मकान नंबर 575, गली नंबर 3-ए, भनोकी रोड, प्रीत नगर स्तनामपुरा थाना फगवाड़ा जिला कपूरथला को पकड़कर तलाशी ली तो उसके पास से एक विदेशी रिवाल्वर 4.5 एमएम जिसके ऊपर मेड इन ताइवान लिखा हुआ था और 6 जिंदा कारतूस बरामद हुए। एसएचओ बलजिंदर सिंह ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट 25-54-59 के तहत मुकदमा दर्ज किया है और आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

बलाचौर विधानसभा क्षेत्र के 6 गांवों को 15.50 लाख रुपये की ग्रांट बांटी : आज आपसी मतभेदों से ऊपर उठकर देश को बचाना सबसे ज्यादा जरूरी: सांसद मनीष तिवारी

बलाचौर, 3 सितंबर: श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मनीष तिवारी ने कहा है कि आज पार्टीबाजी और आपसी मतभेदों से ऊपर उठकर देश को बचाना सबसे ज्यादा जरूरी है, क्योंकि मौजूदा...
article-image
पंजाब

मर्डर की सुपारी : छेहरटा हत्याकांड में अमृतसर पुलिस ने दो शूटरों को पिस्टल समेत दबोचा

अमृतसर। अमृतसर पुलिस ने छेहरटा हत्याकांड में मुख्य शूटर जोबनप्रीत सिंह उर्फ जोबन और उसके साथी सुखबीर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल आस्ट्रिया निर्मित ग्लोक 9एमएम पिस्टल बरामद...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मेरी हैसियत नहीं कि मैं अकाल तख्त को चुनौती दूं …..अकाल तख्त सचिवालय के सामने पेश हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान

अमृतसर : मुख्यमंत्री भगवंत मान गुरुवार को श्री अकाल तख्त साहिब के सचिवालय सामने पेश हुए। उन्होंने अपने ऊपर लगे आरोपों के मद्देनजर तख्त के सामने अपना पक्ष रखा। उन्होंने कहा कि मैंने लिखित...
article-image
पंजाब

रौड़ी के दूसरी वार विधायक बनने पर भारटा ने मतदाताओं का आभार प्रकट किया

गढ़शंकर: विधानसभा गढ़शंकर से आम आदमी पार्टी के विधायक जय कृष्ण सिंह रौड़ी की दूसरी वार जीत होने पर आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता व एनआरआई भूपिंदरजीत सिंह भारटा ने क्षेत्र के सभी...
Translate »
error: Content is protected !!