पंजाब, हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़ की सभी लोक सभा सीटों पर 1 जून को होगी वोटिंग : हिमाचल प्रदेश की 6 विधानसभा सीटों पर भी होगी 1 जून को वोटिंग

by

शिमला : चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। जिसके तहत पंजाब की 13 सीटों, चंडीगढ़ की एक सीट और हिमाचल प्रदेश की सभी लोकसभा सीटों और हिमाचल प्रदेश की 6 विधानसभा सीटों पर भी सातवें और आखिरी चरण में वोटिंग 1 जून को होगी। काउंटिंग 4 जून को होगी। पंजाब, हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़ में चुनाव की नोटिफिकेशन 7 मई को जारी होगी तीनों जगह नामांकन की शुरूआत 7 मई से होगी। 14 मई तक नामांकन भरे जा सकेंगे। 17 मई तक नाम वापस लिए जा सकेंगे।

हिमाचल में लोकसभा के साथ साथ सुजानपुर, धर्मशाला, लाहौल स्पीति, गगरेट , बड़सर और कुटलेहड़ विधानसभा सीट पर भी उप चुनाव साथ करवाए जाएंगे। जिसके चलते विधानसभा बागी कांग्रेसी पूर्व विधायकों का भविष्य दांव पर लग गया है। अब उन्हें 14 महीने बाद दोबारा चुनाव लड़ना होगा। इसके साथ ही अब सवाल यह पैदा होता है कि यह 6 पूर्व विधायक भाजपा की और जा निर्दलीय चुनाव लड़ेगे।

आज से इन घोषणाओं पर पाबंदी : देशभर में लोकसभा चुनाव के ऐलान के साथ ही आज से किसी भी तरह की नई घोषणाओं, नियुक्तियों, टेंडर, अधिकारियों-कर्मचारियों के तबादले और सरकारी गाड़ियों व हेलिकॉप्टर के इस्तेमाल पर रोक लग गई है। कोई बेहद जरूरी काम हो तो राज्य सरकार को चुनाव आयोग से अनुमति लेनी होगी।

मंत्रियों और बोर्ड-निगम चेयरमैन को छोड़नी होंगी सरकारी गाड़ियां : सरकारों के सभी मंत्रियों के साथ-साथ बोर्ड और निगमों के अध्यक्ष-उपाध्यक्षों को चुनाव नतीजे आने तक अपनी सरकारी गाड़ियां छोड़नी होंगी। चुनाव प्रचार में कोई मंत्री-विधायक सरकारी मशीनरी का इस्तेमाल नहीं कर पाएगा। अलग-अलग इलाकों में लगे लुभावनी घोषणाओं-वादों वाले सरकारी होर्डिंग हटाने होंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हिमाचल प्रदेश

कुर्की रोकने के लिए सुक्खू सरकार ने 64 करोड़ किए जमा : अब नहीं होगी हिमाचल भवन की नीलामी

रोहित राणा। शिमला : हिमाचल हाईकोर्ट के न्यायाधीश अजय मोहन गोयल की अदालत ने सेली कंपनी को 64 करोड़ रुपये अपफ्रंट प्रीमियम के तौर पर अदा न करने पर उतनी ही संपत्ति के हिमाचल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

केंन्द्रीय बजट 2026-27 हिमाचल के लिए निराशाजनक और अन्यायपूर्ण…राजस्व घाटा अनुदान बंद करना संघीय ढांचे पर प्रहार : मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज यहां प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा 2026-27 के लिए प्रस्तुत बजट स्पष्ट रूप से आम लोगों, मध्यम...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जल तरंग जोश महोत्सव के दौरान आयोजित हुआ फैशन शो एवं टैलेंट हंट कार्यक्रम

एएम नाथ।  बिलासपुर 23 नवम्बर: जल तरंग जोश महोत्सव के अंतर्गत जिला प्रशासन, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग तथा समस्त सहयोगी संगठनों के संयुक्त तत्वावधान में आज फैशन शो एवं टैलेंट हंट कार्यक्रम का...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विक्रमादित्य ने कंगना को दी नसीहत : अगर इज्जत चाहिए तो दूसरों को भी इज्जत देना भी सीखो

शिमला : अगर इज्जत चाहिए तो दूसरों को भी इज्जत देना सीखो यह शब्द कैबिनेट मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने मंडी लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी कंगना रनोत पर तीखा हमला बुधवार को आयोजित पार्टी...
Translate »
error: Content is protected !!