विदेशी रोजगार को लेकर चेतावनी – फर्जी कंपनियों से रहें सावधान

by
एएम नाथ।  धर्मशाला, 02 जुलाई :  क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी, धर्मशाला ने जिला कांगड़ा के समस्त आवेदकों को सूचित किया है कि कुछ निजी कंपनियां विदेशों में नौकरी दिलवाने के नाम पर बिना किसी अधिकृत अनुमति के साक्षात्कार आयोजित कर रही हैं और आवेदकों से भारी शुल्क वसूल रही हैं। ऐसी कंपनियां फर्जी हो सकती हैं, जिससे आवेदकों को विदेशों में गंभीर असुविधा का सामना करना पड़ सकता है।
उन्होंने बताया है कि रोजगार कार्यालयों के माध्यम से विदेशी नियोजन की वैध व्यवस्था उपलब्ध है, जिसका लाभ उठाकर आवेदक सुरक्षित और विश्वसनीय तरीके से विदेशों में रोजगार प्राप्त कर सकते हैं। फर्जी कंपनियों के झांसे में आने पर भविष्य में किसी भी प्रकार की परेशानी या धोखाधड़ी के लिए संबंधित आवेदक स्वयं उत्तरदायी होंगे।
उन्होंने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध कंपनी द्वारा साक्षात्कार आयोजित करने की सूचना तत्काल निकटतम पुलिस थाना अथवा रोजगार कार्यालय को दें, ताकि समय रहते उचित कार्यवाही की जा सके।
इस प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से सभी कंपनियों को भी चेतावनी दी जाती है कि वे श्रम, रोजगार एवं विदेशी नियोजन विभाग से पूर्व अनुमति प्राप्त करने के उपरांत ही विदेशों में रोजगार हेतु साक्षात्कार आयोजित करें। अनुमति के बिना कार्यवाही करने पर उनके विरुद्ध नियमानुसार सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी, जिसकी जिम्मेदारी स्वयं कंपनी की होगी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

जिले भर के शिक्षण संस्थानों में रही मतदाता जागरुकता कार्यक्रमों की धूम

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार ईएलसी के माध्यम से आयोजित किए गए कार्यक्रम हमीरपुर 17 फरवरी। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिला हमीरपुर के विभिन्न सीनियर सेकेंडरी स्कूलों, आईटीआई, बहुतकनीकी कालेजों, डिग्री...
article-image
हिमाचल प्रदेश

घरों में बिजली कनेक्शन लेने से पहले निरीक्षण के देने होंगे 300 रुपये : अधिसूचना जारी

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश सरकार ने बिजली कनेक्शन लेने से पहले निरीक्षण करवाने के लिए दरों का निर्धारण कर दिया है। वीरवार को ऊर्जा विभाग ने घरेलू और औद्योगिक उपभोक्ताओं से ली...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

गोल्डी बराड़ और लॉरेंस बिश्नोई गैंग के 9 शार्प शूटर्स को गिरफ्तार :

दिल्ली :  दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ गैंग के खिलाफ देशभर में ऑपरेशन चलाकर बड़ी कार्रवाई की है। स्पेशल सेल ने गोल्डी बराड़ और लॉरेंस बिश्नोई गैंग...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बर्फबारी के चलते बंजार व मनाली में 24 जनवरी को सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

एएम नाथ। कुल्लू : जिले में लगातार हो रही वर्षा और बर्फबारी के कारण जनजीवन प्रभावित हो गया है। प्रतिकूल मौसम परिस्थितियों को देखते हुए बंजार और मनाली उप-मंडलों में 24 जनवरी को सभी...
Translate »
error: Content is protected !!